ताज़ा खबरें
10320 समाचार
महासमुंद
Pithora Durga Utsav : नवरात्रि को लेकर अंजलि विहार कॉलोनी में उत्साह, भव्य दुर्गा उत्सव और गरबा आयोजन की तैयारियां शुरू
Pithora Durga Utsav: अंजलि विहार कॉलोनी में शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अंजलि विहार दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापना, आकर्षक पंडाल और रास-गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
धमतरी
Dhamtari News : भालुओं का आतंक, 4 भालुओं ने युवकों पर किया हमला, एक घायल
Dhamtari News: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में चार भालुओं ने जंगल जा रहे दो युवकों पर हमला कर दिया। एक युवक मौके से भागकर बच गया, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी लाया गया। घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल क्षेत्र में सतर्क रहने की अपील की है।
कारोबार
Windfall Tax Cut : सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल एक्सपोर्ट टैक्स में कटौती तेल कंपनियों को राहत
Windfall Tax Cut: तेल कंपनियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगने वाले स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) यानी विंडफॉल टैक्स में भारी कटौती कर दी है।
शिक्षा
NTA Exam Calendar : दिसंबर से मार्च तक होंगी 14 बड़ी परीक्षाएं, JEE Main और CUET PG की तारीखें भी जारी
NTA Exam Calendar: (NTA) ने 2026-27 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक JEE Main, UGC NET, CUET PG समेत 14 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
केंद्र सरकार
Semicon India 2026: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, 600 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल
Semicon India 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन में दुनिया भर की सेमीकंडक्टर कंपनियां, निवेशक और विशेषज्ञ शामिल होंगे।
महासमुंद
Mahasamund Old Age Home: सेवा के दावे के बीच बुजुर्गों की शिकायत, वरिष्ठजन सेवा सदन की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
Mahasamund Old Age Home: महासमुंद के ईमलीभाठा स्थित वरिष्ठजन सेवा सदन में रहने वाले बुजुर्गों ने भोजन, स्वास्थ्य सुविधा और देखभाल को लेकर अपनी परेशानियां बताई हैं। यह वृद्धाश्रम माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन से संबद्ध है और संस्था का सोसायटी पंजीयन है, लेकिन सरकारी अनुदान मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं समाज कल्याण विभाग ने संस्था के संचालन की जानकारी होने से इनकार किया है।
केंद्र सरकार
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से पुनीता को मिला सहारा, सूरजपुर की 3,206 माताओं को मिला लाभ
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: सूरजपुर जिले की पुनीता राजवाड़े को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भावस्था के दौरान 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिली। उन्होंने बताया कि योजना की राशि से पोषण आहार, जरूरी खर्च और बच्चे की देखभाल में परिवार को मदद मिली। जिले में अब तक 3,206 गर्भवती महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है।
Raipur News: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी के लिए उम्र सीमा बढ़ी, अब 45 वर्ष तक कर सकेंगे आवेदन
Raipur News: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने शासकीय सेवाओं में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा में बड़ा बदलाव किया है। अब सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने की अधिकतम उम्र सीमा 38 वर्ष से बढ़ाकर 45 वर्ष कर दी गई है।
मनोरंजन
The Vvan Trailer Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की फिल्म फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट ने मचाई हलचल
The Vvan Trailer Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म द व्वान फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई थी और अब इसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
राज्य सरकार
Mahasamund News: बलराम जयंती पर एक दिवसीय जिला स्तरीय, किसान दिवस का आयोजन
Mahasamund News: कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर में बलराम जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, दलहन-तिलहन उत्पादन और कृषि आधारित आय बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई।
जगदलपुर (बस्तर)
Jhiram Ghati Naxal Attack: 10 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, 2013 हमले में गई थी कई नेताओं की जान
Jhiram Ghati Naxal Attack: जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस हमले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत 30 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। मामले की सुनवाई के दौरान 100 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए और लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया।
लाइफ स्टाइल
Rice Popcorn Recipe : बाजार जैसा Crunchy Snack अब घर पर, जानें बनाने का आसान तरीका
Rice Popcorn Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ नया और कुरकुरा ट्राई करना चाहते हैं, तो राइस पॉपकॉर्न एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प है। कच्चे चावल, उबले आलू और मसालों से तैयार होने वाला यह स्नैक कम मेहनत में बन जाता है। जानिए राइस पॉपकॉर्न बनाने की आसान रेसिपी।