"शिकायत दर्ज कराई" के लिए 411 परिणाम मिले
रायगढ़
नाबालिग से दुष्कर्म : बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया युवक, परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई
रायगढ़ जिले में 14 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में भूपदेवपुर थाना पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
दुर्ग
राशन घोटाला : दुर्ग में 1007 क्विंटल सरकारी चावल गायब, उचित मूल्य दुकान का अध्यक्ष गिरफ्तार
दुर्ग जिले में सरकारी राशन वितरण प्रणाली में बड़ी अनियमितता सामने आई है। जांच में ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक के बीच 1007.51 क्विंटल चावल का अंतर मिला। मामले में उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस और खाद्य विभाग सरकारी चावल की कथित हेराफेरी और कालाबाजारी की जांच में जुटे हैं।
दुर्ग संभाग
बड़ी वारदात : दिनदहाड़े दो चोरी CCTV में कैद, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
सोशल मीडिया पर वायरल दो अलग-अलग CCTV वीडियो में एक कम उम्र का बच्चा कथित तौर पर ट्रक से बैटरी-फॉग लैंप और जूते की दुकान से नकदी चोरी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, दोनों मामलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
सक्ती
बड़ा एक्शन : फार्मासिस्ट से रिश्वत मांगना पड़ा भारी, प्रभारी सिविल सर्जन गिरफ्तार
जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन संतोष कुमार पटेल को एसीबी ने पे-डेटा भेजने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। फार्मासिस्ट की शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने डभरा में ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया।
रायपुर
खुलासा : CA ऑफिस में चोरी का राज खुला, दो आरोपी पकड़े गए
रायपुर के सी.ए. तारवानी एंड एसोसिएट ऑफिस में हुई 7.80 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि ऑफिस का पूर्व कर्मचारी उमेश पोर्ते ने अपने साथी लक्ष्मीनारायण ध्रुव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
जांजगीर-चांपा
निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी : शेयर ट्रेडिंग में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार
चांपा पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने निवेश के नाम पर लोगों से 2 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा कराई थी। पुलिस ने नया रायपुर से दोनों को पकड़कर लैपटॉप, मोबाइल, टैबलेट और चेकबुक सहित अन्य सामान जब्त किया है।
दुर्ग
एक मिनट की देरी बनी वजह : बालोद में शिक्षक पर छात्र को पीटने का आरोप, पुलिस जांच शुरू
बालोद जिले के डौंडीलोहारा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 7वीं कक्षा के छात्र से मारपीट के आरोप में शिक्षक लोकेश्वर निषाद के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। छात्र के पिता प्रमोद साहू की शिकायत पर BNS की धारा 115(2) और 296 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
महासमुंद
अदालत का फरमान : बसना में कोलता समाज के पदाधिकारियों पर FIR, 1.11 लाख की वसूली और सामाजिक बहिष्कार का आरोप
महासमुंद के बसना थाना क्षेत्र में अंतर्जातीय विवाह से नाराज समाज पदाधिकारियों पर परिवार को सामाजिक बहिष्कार का डर दिखाकर 1.11 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है। पुलिस ने जांच के बाद BNS की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।
राष्ट्रीय
विवाद : पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, न्याय के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा परिवार
गुरुपिपरी गांव में पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे और फर्जीवाड़े का आरोप सामने आया है। पीड़ित रजत शर्मा ने मां के साथ ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि बिना सहमति जमीन को मुनि पटेल के नाम सिकमी दर्ज कराया गया और बाद में जबरन कब्जा कर लिया गया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
प्रेम विवाह से नाराजगी : गर्भवती महिला को जबरन ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार
कोरिया जिले में गर्भवती महिला के अपहरण, दुष्कर्म और गर्भपात की कोशिश के आरोप में बैकुंठपुर पुलिस ने गोंगपा के पूर्व पदाधिकारी रमेश सिंह टेकाम और उसके साथी दरोगा सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी 14 दिन से फरार थे, जिन्हें सूरजपुर के चांदनी-बिहारपुर इलाके से पकड़ा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
क्रिप्टो स्कैम : सेमिनार से शुरू होता था ठगी का खेल, क्रिप्टो निवेश के नाम पर लाखों ऐंठने का आरोप
सरगुजा पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लैपटॉप, मोबाइल, प्रोजेक्टर समेत कई सामान जब्त किए हैं। आरोपी सेमिनार आयोजित कर लोगों को Bitget Wallet (LGNS) में निवेश के नाम पर रकम कई गुना बढ़ाने का लालच देते थे।
बलौदाबाज़ार
चोरी की शिकायत करने वाला चौकीदार ही निकला चोर, भाई संग मिलकर स्कूल से मशीन उड़ाई
हथबंद थाना पुलिस ने निर्माणाधीन हाई स्कूल से छड़ काटने की मशीन चोरी मामले का खुलासा किया है। चोरी की शिकायत दर्ज कराने वाला चौकीदार ही अपने भाई के साथ वारदात का आरोपी निकला। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर करीब 15 हजार रुपये की चोरी गई मशीन बरामद कर ली है।