"दहशत" के लिए 316 परिणाम मिले
रायपुर
भीषण आग : जया ऑटोमोबाइल की तीन मंजिला बिल्डिंग धधकी
रायपुर के जयस्तंभ चौक स्थित जया ऑटोमोबाइल शोरूम में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते दूसरी और तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। शोरूम में मौजूद स्पेयर पार्ट्स, टायर, प्लास्टिक सामग्री और लुब्रिकेंट्स जैसी ज्वलनशील वस्तुओं के कारण आग तेजी से फैल गई।
रायगढ़
दर्दनाक घटना : अकेले रह रहे युवक का खून से लथपथ शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जमरगीडी में एक युवक का खून से लथपथ शव उसके घर से मिला है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनोज सिसोदिया के रूप में हुई है, जो घर में अकेला रहता था। सुबह ग्रामीणों ने घर में खून के निशान देखे तो पुलिस को सूचना दी।
दुर्ग
प्रकोप : भिलाई में दूषित पानी से पीलिया का संकट, वार्ड-67 में नए केस सामने आए
भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-7 वार्ड-67 में पीलिया के तीन नए मामले सामने आने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शुरुआती जांच में दूषित पेयजल को संक्रमण की वजह माना है और पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। प्रभावित इलाके में मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं और डोर-टू-डोर सर्वे जारी है।
कोरबा
बेखौफ बदमाशों का आतंक : घर के बाहर खड़ी थार को लगाई आग, CCTV खंगाल रही पुलिस
कोरबा के पोड़ी बहार इलाके में अज्ञात बदमाशों ने आधी रात घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी में आग लगा दी। आग से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
POK सुलग उठा : JAAC पर बैन के बाद रावलकोट में भीषण खूनी संघर्ष, 4 पुलिसकर्मियों समेत 27 की मौत
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में हाल के दिनों में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पर प्रतिबंध के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और हिंसा देखने को मिली है। रावलकोट में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़पों में मौतों और घायलों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं।
विदेश
महायुद्ध की आहट : सीजफायर वार्ता के बीच ईरान-लेबनान का इजरायल पर भीषण मिसाइल अटैक
मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान ने इजरायल पर मिसाइल हमला किया, जिसके जवाब में इजरायल ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। इस घटनाक्रम से युद्धविराम (Ceasefire) की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयम बरतने की अपील की, लेकिन इजरायल ने जवाबी कार्रवाई जारी रखी। बढ़ते तनाव के बीच पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित है और विशेषज्ञ व्यापक क्षेत्रीय युद्ध की आशंका जता रहे हैं।
राष्ट्रीय
पटना में भारी बवाल : खान सर के कोचिंग पर फायरिंग, गार्ड लहूलुहान, भड़के छात्रों का सड़क पर उग्र प्रदर्शन
पटना के कोचिंग हब में उस समय दहशत फैल गई जब ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के बाहर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में सुरक्षा गार्ड घायल हो गया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद संस्थान को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।
रायपुर संभाग
भीषण अग्नितांडव : मिवान स्टील प्लांट में लगी आग से 10 KM दूर तक छाया काला धुआं
रायपुर के मंदिर हसौद औद्योगिक क्षेत्र स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। दमकल विभाग ने लगभग 5 घंटे के रेस्क्यू और फायर फाइटिंग ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया।
बेमेतरा
विवाद : रिश्ते और रिश्तेदारी दोनों हारे, जमीन विवाद में दो की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा और सूरजपुर जिलों में जमीन विवाद के चलते दो अलग-अलग हत्याओं की घटनाएं सामने आई हैं। बेमेतरा में एक ग्रामीण की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि सूरजपुर में बड़े भाई ने जमीन विवाद में छोटे भाई की जान ले ली। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रक्षा
हवाई वार पर पैनी नजर : भारत के 244 संवेदनशील जिलों में लगेगा अत्याधुनिक एयर रेड वॉर्निंग सिस्टम
भारत सरकार ने देश की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 244 संवेदनशील और सीमावर्ती जिलों में अत्याधुनिक Air Raid Warning System (ARWS) स्थापित करने की योजना बनाई है। यह AI और आधुनिक रडार नेटवर्क से जुड़ा सिस्टम ड्रोन, मिसाइल और लड़ाकू विमानों जैसे हवाई खतरों का रियल-टाइम पता लगाकर नागरिकों और प्रशासन को तुरंत चेतावनी देगा।
विदेश
महायुद्ध के आसार : अमेरिका के रडार तबाह करने के बाद ईरान का भीषण पलटवार, कुवैत तक गूंजे सायरन
पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका ने ईरान के रडार और ड्रोन ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिन्हें उसने “आत्मरक्षा” बताया। इसके जवाब में ईरान की IRGC ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा किया।
रायपुर संभाग
दहला रायपुर : मंदिर हसौद में लगातार दो मर्डर से भड़का जनआक्रोश, आरोपी के घर में तोड़फोड़
राजधानी रायपुर से सटे मंदिर हसौद क्षेत्र में 48 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। शुक्रवार देर रात सतनामी मोहल्ले में युवक तोषक भारती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की और वाहन में आग लगा दी।