"एशियन गेम्स" के लिए 25 परिणाम मिले
क्रिकेट
Asian Games Cricket: शेड्यूल में बदलाव, भारत के मैच की टाइमिंग बदली
Asian Games Cricket: मुकाबलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। पुरुष वर्ग के कुछ नॉकआउट मैच अब 30 मिनट पहले शुरू होंगे। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 28 सितंबर को जापान के समयानुसार दोपहर 1:30 बजे यानी भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। टाइमिंग बदलाव की वजह जापान में जल्दी अंधेरा होना और फ्लड लाइट की कमी बताई जा रही है।
क्रिकेट
India vs Afghanistan T20 Series: हर्षित राणा फिर चोटिल, अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होने का खतरा
India vs Afghanistan T20 Series: भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा रिटर्न टू प्ले प्रोटोकॉल के तहत हुए मैच सिमुलेशन के दौरान फिर चोटिल हो गए हैं। उनकी चोट गंभीर बताई जा रही है और अफगानिस्तान सीरीज के साथ एशियन गेम्स में उनके खेलने पर भी संशय बना हुआ है।
क्रिकेट
Women Asia Cup 2026: पाकिस्तान सेमीफाइनल में, हांगकांग को 72 रन से हराकर श्रीलंका से होगी टक्कर
Women Asia Cup 2026: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए, जिसके जवाब में हांगकांग की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। हांगकांग की गेंदबाज जॉयलीन कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं।
क्रिकेट
India vs Japan T20: जापान में पहली बार क्रिकेट खेलेगी टीम इंडिया, 22 सितंबर को होगा भारत-जापान टी20 मैच
India vs Japan T20: भारतीय क्रिकेट टीम 22 सितंबर 2026 को जापान के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेगी। तोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होने वाला यह मैच भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के समारोह की शुरुआत का हिस्सा है। मुकाबले के जरिए जापान में क्रिकेट को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच खेल सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
क्रिकेट
Asian Games 2026: टीम इंडिया के हेड कोच बदले, VVS लक्ष्मण संभालेंगे कमान
Asian Games 2026: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण संभालेंगे। तारीखों के टकराव के कारण गौतम गंभीर टीम के साथ जापान नहीं जाएंगे। टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे।
क्रिकेट
ICC Womens Champions Trophy: महिला क्रिकेट में नया अध्याय, भारत में होगी पहली चैंपियंस ट्रॉफी
ICC Womens Champions Trophy: की मेजबानी भारत करेगा। पहली बार आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी तक टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। छह टीमों के बीच कुल 16 मुकाबले मुंबई और वडोदरा में होंगे।
राज्य सरकार
National Sports Day: खेल अलंकरण समारोह में चमके छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी, 666 खिलाड़ियों को मिला सम्मान
National Sports Day: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीन वर्षों के 126 उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। समारोह में कुल 666 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को ₹1.74 करोड़ से अधिक की पुरस्कार व प्रोत्साहन राशि दी गई।
क्रिकेट
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की टक्कर आज, जीत के साथ अगले दौर पर टीम इंडिया की नजर
हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच पूल-D का अहम मुकाबला खेला जाएगा। भारत पिछले 10 साल से पाकिस्तान के खिलाफ अजेय है और जीत के साथ अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर सकता है। वहीं, पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह पर एक बार फिर टीम को गोल दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
खेल
महिला हॉकी वर्ल्ड कप : सिल्वर मेडलिस्ट चीन से भिड़ेगा भारत, शाम 4:30 बजे मुकाबला
महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम आज अपने अभियान की शुरुआत चीन के खिलाफ करेगी। शाम 4:30 बजे होने वाले पूल-D के मुकाबले में भारत के सामने पेरिस ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट चीन की चुनौती होगी। સलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी।
खेल
कॉमनवेल्थ गेम्स : ट्रायल में खिलाड़ियों का दम, रांची में दिखा भारत का एथलेटिक्स भविष्य
रांची में आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता 2026 शानदार प्रदर्शन और नए रिकॉर्ड्स के साथ संपन्न हो गई। चार दिनों तक चले इस एथलेटिक्स महाकुंभ में देशभर के शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कई एथलीटों ने कॉमनवेल्थ गेम्स तथा एशियन स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई किया। तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में शानदार प्रदर्शन किया, जबकि शिवम लोहाकरे ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी दावेदारी मजबूत की। वहीं समरदीप गिल ने शॉटपुट में बड़ा उलटफेर करते हुए तजिंदरपाल सिंह तूर को पीछे छोड़ दिया। प्रतियोगिता में कई युवा खिलाड़ियों ने भी दमदार प्रदर्शन कर भारतीय एथलेटिक्स के भविष्य को मजबूत संकेत दिए।
खेल
उड़न सिख : गुरिंदरवीर सिंह ने 10.09 सेकेंड में रचा इतिहास, तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड!
पंजाब के युवा स्प्रिंटर Gurindervir Singh ने रांची में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप में 100 मीटर दौड़ 10.09 सेकेंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही वे 10.10 सेकेंड से कम समय में दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय और देश के सबसे तेज धावक बन गए।
खेल
हाई कोर्ट : विनेश फोगाट केस में केंद्र को विशेषज्ञ समिति बनाने के निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स चयन ट्रायल से बाहर किए जाने पर भारतीय कुश्ती महासंघ को फटकार लगाई है। अदालत ने कहा कि मातृत्व किसी खिलाड़ी के करियर में बाधा नहीं बनना चाहिए और मामले की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति बनाने के निर्देश दिए हैं।