"जल संरक्षण" के लिए 136 परिणाम मिले
राज्य सरकार
जल संरक्षण : मोर गांव, मोर तरिया अभियान बना मिसाल
बिलासपुर जिले में “मोर गांव, मोर तरिया” अभियान के तहत जल संरक्षण और संवर्धन कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मस्तूरी के बोहारडीह सहित विभिन्न क्षेत्रों में तालाब निर्माण कार्य मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में 38 नए तालाबों को मंजूरी दी गई है।
राज्य सरकार
पानी अभियान : बरेकेलकला में जल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों और किसानों को किया गया जागरूक
ग्राम बरेकेलकला में मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत ग्रामीणों और किसानों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने सोकपिट और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में भू-जल स्तर बढ़ाने और जल संकट कम करने पर जोर दिया गया तथा जनभागीदारी से निर्मित जल अवशोषण ट्रेंच का निरीक्षण भी किया गया। ग्रामीणों ने स्व-प्रेरणा से अपने घरों और खेतों में जल संरक्षण संरचनाएं बनाना शुरू किया है।
जल संरक्षण : जनआंदोलन बनाने की पहल, गांव-गांव में बनेंगी नई संरचनाएं
“मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0” अंतर्गत जिले में जनभागीदारी सप्ताह की शुरुआत की गई। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर जल संरक्षण संरचनाओं का जायजा लिया और ग्रामीणों को सोखता गड्ढा व जल संवर्धन संरचनाएं बनाने के लिए प्रेरित किया।
छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में दिए सख्त निर्देश, ई-ऑफिस, जनगणना और जल संरक्षण अभियानों में तेजी लाने पर जोर
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई समय-सीमा बैठक में जिले की शासकीय योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी कार्यालयों में आधार आधारित उपस्थिति और ई-ऑफिस प्रणाली को पूर्ण रूप से लागू करने, बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर न रहने तथा परीक्षा ड्यूटी में अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए। बैठक में जनगणना 2027 के तहत स्वगणना फॉर्म भरने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चावल भंडारण एवं वितरण, तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य शीघ्र शुरू करने और “मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0” के तहत बड़े पैमाने पर जल संरक्षण संरचनाएं बनाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने सभी विभागों को समन्वय के साथ समयबद्ध कार्य करने और शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़
मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0: जल संरक्षण के लिए 551 ग्राम पंचायतों में व्यापक जल संरचनाओं का निर्माण, 31 मई तक लक्ष्य पूर्ण करने निर्देश
छत्तीसगढ़ में “मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0” के तहत जल संरक्षण और भू-जल स्तर सुधार के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। अभियान में 551 ग्राम पंचायतों में सोख्ता गड्ढे, डबरी, तालाब गहरीकरण, तालाब खनन और कुआं निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग और अनुपयोगी बोरवेल को पुनः उपयोगी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान को जनभागीदारी से जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है, जिसमें सरकारी के साथ निजी और गैर-सरकारी संस्थाओं की भी भागीदारी होगी। सभी कार्यों को 31 मई तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विदेश
मन की बात: जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल, कोरिया मॉडल की पीएम ने की सराहना
मन की बात के 132वें एपिसोड में नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के जल संरक्षण मॉडल ‘आवा पानी झोंकी’ की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि जनभागीदारी से जल संरक्षण अब जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य में जल संरक्षण, मत्स्य पालन, फिटनेस और खेलों को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, प्रदेश में पेट्रोलियम और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सामान्य होने की जानकारी देते हुए लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के साथ 3 बड़े प्रोजेक्ट पर चर्चा
CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु के निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ बैठक कर छत्तीसगढ़ में विज्ञान, तकनीक, उच्च शिक्षा और चिकित्सा अनुसंधान को बढ़ावा देने पर चर्चा की।
राज्य सरकार
CG News: राज्योत्सव का भव्य आयोजन, सांसद विजय बघेल ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां
CG News: बेमेतरा में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर जिला स्तरीय राज्योत्सव आयोजित किया गया। सांसद विजय बघेल सहित जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
राज्य सरकार
CG Rajyotsav: 26वें स्थापना दिवस पर सजा महासमुंद का मिनी स्टेडियम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
CG Rajyotsav: महासमुंद के मिनी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Rajyotsav: पीने का पानी शुद्ध है या नहीं? राज्योत्सव में मुफ्त जांच के साथ तुरंत मिलेगी रिपोर्ट
Chhattisgarh Rajyotsav: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नागरिकों को निःशुल्क जल परीक्षण की सुविधा दी जा रही है। राज्योत्सव परिसर स्थित विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल पर लोग अपने निजी बोरवेल और कुएं के पानी की गुणवत्ता की जांच करा सकते हैं।
राज्य सरकार
Jal Jeevan Mission: आमगांव के 138 घरों में नल कनेक्शन, महिलाओं को मिली राहत
Jal Jeevan Mission: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम आमगांव में जल जीवन मिशन के तहत 138 घरेलू नल कनेक्शन और 40 किलोलीटर क्षमता का जलागार बनाया गया है। इससे ग्रामीणों को घर पर पेयजल मिल रहा है और महिलाओं को पानी लाने में लगने वाले समय से राहत मिली है।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: प्रेमनगर में डोम निर्माण, इंडोर स्टेडियम और सड़क के लिए 2.70 करोड़ की घोषणा
CM Vishnu Deo Sai: सूरजपुर जिले को 232 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। प्रेमनगर में 63 कार्यों का लोकार्पण और 54 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही नगर पंचायत प्रेमनगर में सड़क निर्माण, डोम और इंडोर स्टेडियम के लिए 2.70 करोड़ रुपए की घोषणा की गई।