Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0: जल संरक्षण के लिए 5…
मोर गांव मोर पानी अभियान की बैठक
मोर गांव मोर पानी अभियान की बैठक
छत्तीसगढ़

मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0: जल संरक्षण के लिए 551 ग्राम पंचायतों में व्यापक जल संरचनाओं का निर्माण, 31 मई तक लक्ष्य पूर्ण करने निर्देश

छत्तीसगढ़ में “मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0” के तहत जल संरक्षण और भू-जल स्तर सुधार के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। अभियान में 551 ग्राम पंचायतों में सोख्ता गड्ढे, डबरी, तालाब गहरीकरण, तालाब खनन और कुआं निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग और अनुपयोगी बोरवेल को पुनः उपयोगी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान को जनभागीदारी से जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है, जिसमें सरकारी के साथ निजी और गैर-सरकारी संस्थाओं की भी भागीदारी होगी। सभी कार्यों को 31 मई तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Apr 2026, 11:27 AM · अपडेट: 09 May 2026, 04:47 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारत सरकार द्वारा संचालित मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 के तहत जिले में अधिक से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। जिससे जल संवर्धन, जल संरक्षण और गिरत भू-जल स्तर को स्थिरता और बढ़ावा मिलेगा। आने वाले समय और ग्रीष्म काल में पानी की समस्या से निजात पाने के लिए यह व्यापक महाभियान जनभागीदारी के माध्यम से चलाया जाएगा। 
शासकीय संस्थाओं के अलावा निजी संस्थाओं, गैर सरकारी संस्थाओं को भी जोड़ा जाएगा। जल स्त्रोतों के किसान सबसे संरक्षक होते है। अतः उन्हें भी अपने खेतों में सोख्ता गड्ढा, डबरी, कुंआ बनाने के प्रोत्साहित किया जाएगा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में मोर गांव मोर पानी अभियान की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वनमंडलाधिकारी मयंक पांडेय, जिला पंचायत हेमंत नंदनवार सहित जल संसाधन, पीएचई, कृषि, भूमि संरक्षण एवं सभी जनपद पंचायत के सीईओ मौजूद थे।
पंचायतों में सोख्ता गड्ढा का निर्माण 
कलेक्टर ने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक जन भागीदारी को बढ़ाएं और इसे एक जन आंदोलन का रूप दें। जिला पंचायत सीईओ नंदनवार ने बताया कि जनपद पंचायतों के अंतर्गत सभी 551 ग्राम पंचायतों में सोख्ता गड्ढा का निर्माण किया जाएगा। नरेगा के माध्यम से ऐसे कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नरेगा अंतर्गत निजी डबरी के एक हजार , तालाब गहरीकरण 500, तालाब खनन 250 और कुआं खनन 450 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जल संरक्षण के लिए यह एक महत्वपूर्ण कार्य है। 
इंजेक्शन वेल का निर्माण करने कहा 
इसी तरह नगरीय प्रशासन को सभी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाने, शासकीय स्कूलों और आंगनवाड़ियों में सोख्ता गड्ढा का निर्माण करने, प्रधानमंत्री आवासों में विभिन्न जल संरचना बनाए जाएंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को अनुपयोगी बोरवेल को पुनः चालू करने के लिए इंजेक्शन वेल का निर्माण करने कहा गया है। कलेक्टर ने सभी एजेंसियां को 31 मई तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही सभी संरचनाओं का जियो टैग कर पोर्टल में एंट्री सुनिश्चित करने कहा गया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें