"जॉब" के लिए 44 परिणाम मिले
राज्य सरकार
कोंडागांव के कड़ेनार में पहुंची विकास की रोशनी, शिविर में ग्रामीणों को मिली कई सरकारी सेवाएं
कोंडागांव के सुदूर ग्राम कड़ेनार में आयोजित दो दिवसीय बहुविभागीय शिविर से कड़ेनार समेत मदोड़ा, बेचा और कीलम के ग्रामीण लाभान्वित हुए। शिविर में आधार, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, श्रमिक पंजीयन, बैंक खाता, राशन कार्ड और प्रमाण पत्र सहित कई सेवाएं गांव के पास ही उपलब्ध कराई गईं। वहीं, 8 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी और छड़ी जैसे सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।
दुर्ग संभाग
भिलाई की सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, भारी वस्तु गिरने से मजदूर की मौत
भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान भारी वस्तु गिरने से 40 वर्षीय मजदूर राजेश निलवरकर की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और साथी मजदूरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। भिलाई-3 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तकनीक
AI से की इंटरव्यू की तैयारी, हासिल की करोड़ों की सैलरी वाली नौकरी
AI की मदद से इंटरव्यू की तैयारी करने वाले एक Reddit यूजर ने दावा किया है कि उसे 1.5 करोड़ रुपये सालाना पैकेज वाली नई नौकरी मिली। उसने बताया कि AI टूल्स ने संभावित सवाल, इंटरव्यूअर्स की जानकारी और बेहतर जवाब तैयार करने में मदद की, जिससे वह इंटरव्यू में अपना प्रदर्शन बेहतर कर सका।
राज्य सरकार
आत्मनिर्भर बन रहे युवा : कौशल विकास से छत्तीसगढ़ में 4.94 लाख युवाओं को मिला प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अब तक 4 लाख 94 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें 2 लाख 74 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा चुका है। आधुनिक तकनीक आधारित पाठ्यक्रमों और उद्योगों से साझेदारी के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
राज्य सरकार
छोटी डबरी, बड़ा बदलाव : किसान को मिली सिंचाई, मछली पालन और रोजगार का नया सहारा
बस्तर के खोटलापाल गांव में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत बनी डबरी ने किसान सोनधर की जिंदगी बदल दी है। जल संरक्षण से सिंचाई सुविधा बढ़ी, मछली पालन से अतिरिक्त आय मिली और गांव में भूजल स्तर भी सुधरा।
महासमुंद
भ्रष्टाचार : गढ़फुलझर पंचायत में रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग
बसना विकासखंड की ग्राम पंचायत गढ़फुलझर में रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ दिलाने के नाम पर पैसे लेने, पंचायत कार्यों में लापरवाही, बैठकों से अनुपस्थित रहने और ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। सरपंच, उपसरपंच, 15 पंचों और ग्रामीणों ने जनपद पंचायत CEO को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और सेवा से हटाने की मांग की है।
राष्ट्रीय
मनरेगा का नया नाम और ज्यादा फायदा : आज से देश में लागू हुआ नया रोजगार कानून, अब साल में मिलेंगे 125 दिन काम
केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कथित तौर पर नया रोजगार कानून लागू करने का दावा किया है, जिसके तहत मनरेगा की जगह नई योजना लाकर सालाना रोजगार गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिन करने और मजदूरी बढ़ाने की बात कही गई है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
रकम ट्रांसफर : 7-8 बैंक खातों से चल रहा था साइबर फ्रॉड, 61 लाख ठगी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 61.06 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने केरल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी किराए के बैंक खातों और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ठगी की रकम का लेन-देन करते थे। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
राज्य सरकार
पारदर्शिता की मिसाल : महासमुंद में आवेदनों के निराकरण की सूचना सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रही
महासमुंद जिला प्रशासन द्वारा आवेदनों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण के साथ-साथ हितग्राहियों को उनके प्रकरणों की स्थिति की जानकारी फोन के माध्यम से दी जा रही है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर अधिकारी सीधे हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें योजनाओं से संबंधित अपडेट उपलब्ध करा रहे हैं। इस पहल से लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।
सेहत
गजब की खोज : रोजाना सिर्फ 20 मिनट की यह आदत बदल देगी आपकी सेहत, दिल की बीमारियों का खतरा होगा आधा
एक नई ग्लोबल हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, रोजाना केवल 20 से 25 मिनट की तेज वॉक या हल्की शारीरिक गतिविधि करने से दिल की बीमारियों और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 40% से 50% तक कम हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक बैठे रहना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रहा है।
राज्य सरकार
विकास की नई सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जन चौपाल में की बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम गारपा में सुशासन तिहार के तहत आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र में नक्सल प्रभाव के बाद अब तेजी से हो रहे विकास कार्यों पर जोर देते हुए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की प्रतिबद्धता दोहराई।
राज्य सरकार
सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री साय ने दी 739 करोड़ की विकास सौगात, दुर्ग में सुशासन का विस्तार
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर में 739 करोड़ 38 लाख रुपये की विकास सौगात दी। इस दौरान 251 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता के बीच जाकर समस्याओं का त्वरित समाधान और योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है।