"टेलीग्राम" के लिए 20 परिणाम मिले
रायपुर
बेटिंग केस : ED के रडार पर शेफाली बग्गा, महादेव बेटिंग ऐप प्रमोशन कनेक्शन की जांच तेज
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में ED ने टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से रायपुर कार्यालय में पूछताछ की है। जांच एजेंसी ऐप प्रमोशन, डिजिटल गतिविधियों और आरोपी खंजन ठक्कर से संभावित कनेक्शन की पड़ताल कर रही है।
रायगढ़
उत्पीड़न का मामला : प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, छात्रा ने घर पहुंचकर की पिटाई
रायगढ़ के लैलूंगा स्थित शासकीय महाविद्यालय की एक छात्रा ने प्रोफेसर पर करीब डेढ़ साल से व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है। विरोध के बावजूद हरकतें नहीं रुकने पर छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर पहुंची, जहां मारपीट हुई। मामले की शिकायत लैलूंगा थाने में दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुटी है।
तकनीक
नंबर छिपाकर चैट पर सरकार सख्त, वॉट्सऐप के नए फीचर पर मेटा को नोटिस
मोबाइल नंबर साझा किए बिना चैट शुरू करने वाले WhatsApp के नए Username Feature पर भारत सरकार ने फिलहाल रोक लगा दी है। केंद्र सरकार ने Meta को तीन दिन के भीतर जवाब देने का नोटिस जारी करते हुए सुरक्षा, गोपनीयता और साइबर ठगी से जुड़े संभावित खतरों पर स्पष्टीकरण मांगा है।
रायपुर
साइबर ठगी : नकली क्रिप्टो एक्सपर्ट बनकर ठगों ने उड़ाए 16 लाख, रायपुर पुलिस अलर्ट
रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। महालेखाकार कार्यालय में कार्यरत अकाउंटेंट शंकर बोस को फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट और व्हाट्सएप के जरिए फंसाकर “उच्च मुनाफे” का लालच दिया गया। ठगों ने उन्हें Nincoin.com जैसे फर्जी प्लेटफॉर्म पर निवेश करवाकर धीरे-धीरे 10 किश्तों में कुल 16,07,106 रुपये ट्रांसफर करा लिए।
तकनीक
सावधान : भारत में फैला Cockroach Janta Party और Oggy Janta Party नाम का खतरनाक Android वायरस, खाली हो सकता है बैंक खाता!
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ‘Cockroach Janta Party’ और ‘Oggy Janta Party’ ट्रेंड का फायदा अब साइबर अपराधी उठा रहे हैं। साइबर सुरक्षा फर्मों ने चेतावनी दी है कि ‘Cockroach Janta Party.apk’ नाम का एंड्रॉइड ऐप असल में खतरनाक स्पाइवेयर और बैंकिंग मैलवेयर है।
देश
सबसे बड़ा खुलासा : पहलगाम आतंकी हमले पर 1597 पन्नों की चार्जशीट में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, कैसे खुली लंगड़ा की साजिश
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बेसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की जांच में National Investigation Agency ने बड़ा खुलासा किया है। 1,597 पन्नों की चार्जशीट में पाकिस्तान आधारित Lashkar-e-Taiba और उसके सहयोगी संगठन The Resistance Front की हाई-टेक आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है।
बिलासपुर
छत्तीसगढ़ पेपर लीक केस : NSUI नेता वेणु जंघेल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने NSUI नेता वेणु उर्फ वेणु जंघेल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह छात्रों को लगभग 3 हजार रुपये में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराता था और डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश भी की। पेपर 13 मार्च की रात टेलीग्राम पर लीक हुआ था, जिसके बाद परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हुई और परीक्षा दोबारा 10 अप्रैल को कराई गई।
छत्तीसगढ़
साइबर शील्ड: फर्जी सिम कार्ड गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में “ऑपरेशन साइबर शील्ड” के तहत पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।