"धरना-प्रदर्शन" के लिए 39 परिणाम मिले
बेमेतरा
Student Protest Bemetara: सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर पर छात्राओं से अश्लीलता का आरोप, हंगामे के बाद दिया इस्तीफा
Student Protest Bemetara: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ज्योति प्रभात राणा पर छात्राओं ने अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप लगाए हैं। मामले के विरोध में छात्रों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। विवाद बढ़ने के बाद प्रोफेसर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि छात्र-छात्राएं केवल इस्तीफे से संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने पुलिस जांच व FIR दर्ज करने की मांग की है।
महासमुंद
Bagbahara News : किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का धरना, ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
Bagbahara News: भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। संगठन ने धान बोनस, समर्थन मूल्य, धान खरीदी, सिंचाई, बिजली, कृषि उपज के उचित मूल्य और भूमि अधिग्रहण सहित अन्य मुद्दों को लेकर शासन-प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस
Rewa News: संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, विधायक के बयान से मचा हड़कंप
Rewa News: संजय गांधी अस्पताल में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान विधायक अभय मिश्रा ने पोस्टमॉर्टम व्यवस्था और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में जांच जारी है, जबकि कांग्रेस सरकार से कार्रवाई की मांग कर रही है।
राष्ट्रीय
Tribal Farmers : जमीन बचाने सड़कों पर उतरे आदिवासी, जोबट में हजारों ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन
Tribal Farmers: जोबट में आदिवासी किसानों ने जमीन, प्रस्तावित खनिज ब्लॉकों और ग्राम सभा के अधिकारों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सरकार से संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक करने और पेसा कानून के तहत अधिकारों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद विशाल रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
बिलासपुर
Bilaspur News: सोशल मीडिया विवाद के बाद हिंसक झड़प, 25 लोगों पर केस, धारा 163 लागू
Bilaspur News: कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया विवाद के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी है। पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
महासमुंद
पिथौरा में सेवा सुरक्षा समेत कई मांगों को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, एसडीएम कार्यालय के बाहर दिया धरना
पिथौरा में शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी नहीं मिलने पर उन्होंने बाहर धरना दिया। बाद में कर्मचारी के पहुंचने पर ज्ञापन सौंपा गया।
राष्ट्रीय
भर्तियों पर नया बवाल : JSSC-CGL रद्द होते ही सड़क पर उतरे नौकरीपेशा युवा, अब CBI जांच पर अड़े छात्र
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के हेमंत सोरेन सरकार के फैसले के बाद विवाद और गहरा गया है। जहां परीक्षा रद्द होने से आंदोलन कर रहे छात्रों ने इसे आधी जीत बताया है, वहीं JSSC-CGL के जरिए नौकरी पा चुके कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। उनका दावा है कि उनकी नियुक्ति हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के आदेश के बाद हुई थी और कानूनी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी।
रायगढ़
तमनार हिंसा केस में कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी अनिल बेहरा पुलिस के हत्थे चढ़ा
रायगढ़ जिले के तमनार CHP चौक हिंसा मामले में पुलिस ने फरार आरोपी अनिल बेहरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पर पुलिस बल पर हमला, आगजनी, लूटपाट और बलवा जैसे गंभीर आरोप हैं। इस मामले में अब तक 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
राष्ट्रीय
यौन उत्पीड़न मामला में सबूतों के अभाव पर बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न और मानसिक शोषण के आरोपों में अदालत ने उन्हें और सह-आरोपी विनोद तोमर को पर्याप्त सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
रायपुर
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला : नेताओं को कार्यक्रमों से पहले PCC-DCC को देनी होगी सूचना
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेताओं और संभावित टिकट दावेदारों के लिए नए संगठनात्मक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब किसी भी धरना, प्रदर्शन, आंदोलन या राजनीतिक कार्यक्रम से पहले जिला कांग्रेस कमेटी और PCC को जानकारी देना अनिवार्य होगा। पार्टी का कहना है कि यह कदम बेहतर तालमेल और संगठन को मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है।
छत्तीसगढ़
अछोली शराब फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का हल्ला बोल : बारिश में भी धरने पर डटे, बच्चों के भीगने से बढ़ा आक्रोश
महासमुंद के अछोली गांव में पिकाडली शराब फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों ने सड़क, प्रदूषण, रोजगार और शिक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क सुधार का पांच दिन का वादा पूरा नहीं हुआ। तेज बारिश के दौरान स्कूली बच्चों को फैक्ट्री परिसर में शरण नहीं मिलने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। प्रशासन ने 10 घंटे में अस्थायी सड़क सुधार का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण पक्की सड़क और स्थायी समाधान की मांग पर अड़े रहे।
अंबिकापुर (सरगुजा)
विवाद : DEO कार्यालय पर अनियमितता का आरोप, कार्यमुक्त कर्मचारी अब भी संभाल रहे जिम्मेदारी
सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में कार्यमुक्त किए जा चुके अधिकारियों और कर्मचारियों से अब भी काम कराए जाने का आरोप लगा है। कांग्रेस नेता परवेज आलम गांधी ने DEO को ज्ञापन सौंपकर तीन दिनों के भीतर संबंधित कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर भेजने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि समय पर कार्रवाई नहीं होने पर कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।