"निर्माण विभाग (PWD)" के लिए 28 परिणाम मिले
अंबिकापुर (सरगुजा)
PWD की चेतावनी के बाद भी जर्जर भवन में पढ़ रहे 5 हजार छात्र, हादसे का खतरा
सरगुजा संभाग के सबसे बड़े शासकीय राजीव गांधी पीजी कॉलेज की 55 साल पुरानी जर्जर इमारत में करीब 5 हजार छात्र पढ़ाई करने को मजबूर हैं। PWD ने एक साल पहले भवन के हिस्से को असुरक्षित बताते हुए तोड़ने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कमरों की कमी, खराब सुविधाओं और एलएलबी सीटों में कटौती से छात्रों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
खुलासा : राजपुर अस्पताल में नियमों की अनदेखी, ऑडिट रिपोर्ट में खरीद और भुगतान पर सवाल
बलरामपुर जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। महालेखाकार की ऑडिट रिपोर्ट में बिना टेंडर लाखों रुपये के भुगतान, खरीद प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी, मेजरमेंट बुक और आवश्यक दस्तावेजों के अभाव जैसी कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
गरियाबंद
राजिम सड़क निर्माण विवाद : शीतला तालाब की मिट्टी से बन रही करोड़ों की सड़क, गुणवत्ता और नियमों पर उठे सवाल
राजिम में शीतला तालाब सौंदर्यीकरण से निकली मिट्टी के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि 36 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क में तालाब की मिट्टी का उपयोग किया गया, जबकि सड़क निर्माण में Selected Soil के मानकों का पालन जरूरी होता है। मामले को लेकर निर्माण गुणवत्ता और नियमों पर सवाल उठ रहे हैं।
नागद्वारी मेला : सतपुड़ा के घने जंगलों में सुरक्षा सख्त, कलेक्टर ने खुद पैदल नापे दुर्गम रास्ते
प्रशासनिक मुस्तैदी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए कलेक्टर सोमेश मिश्रा और एसपी साई कृष्ण एस. थोटा ने अधिकारियों की टीम के साथ जलगली, नागफनी और स्वर्गद्वार जैसे अत्यंत दुर्गम, पथरीली और जंगली रास्तों पर कई किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग कर सघन निरीक्षण किया।
राज्य सरकार
फैसला : जशपुर मेडिकल कॉलेज के लिए बनेगी शानदार फोरलेन सड़क
मेडिकल कॉलेज के लिए फोरलेन रौनीघाट-बगीचा और बगीचा-चराईडांड मार्ग का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने जशपुर मेडिकल कॉलेज के प्रस्तावित अप्रोच रोड का जायजा लिया। भविष्य के हैवी ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए तुरंत नया प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।
रायपुर
एक्शन : बलरामपुर में निर्माण कार्यों की समीक्षा, सुस्त ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी
सख्त रुख और चेतावनी पीडब्ल्यूडी (PWD) सचिव मुकेश कुमार बंसल ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में विकास कार्यों की धीमी गति पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने और उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
महासमुंद
गड्ढों में गुम हुआ विकास : 40 साल पुरानी सड़क की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीण बोले— अब सड़क नहीं तो आंदोलन तय
बागबाहरा नगर पालिका क्षेत्र से गुजरने वाली लोक निर्माण विभाग (PWD) की लगभग 40 साल पुरानी सड़क, जो NH-353 को पिथौरा से जोड़ती है, गंभीर बदहाली का शिकार हो चुकी है। सोनदादर, लालपुर, आमगांव, लमकेनी और तिलाईदादर जैसे गांवों को जोड़ने वाला यह मार्ग अब बड़े-बड़े गड्ढों, मिट्टी कटाव, ध्वस्त किनारों और झाड़ियों से भरा हुआ है। सड़क के कई हिस्सों में 4–5 फीट तक गहरे खड्डे बन चुके हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
बिलासपुर
बड़ा खुलासा : बैन कंपनी को PWD ने दिया 13 करोड़ का ठेका
अफसरों की लापरवाही: PWD के अधिकारियों ने बिना किसी जांच-पड़ताल (वेरिफिकेशन) के आंखें मूंदकर इस फर्जी हलफनामे को स्वीकार कर लिया और बिलासपुर खेल परिसर व विद्युत नवीनीकरण कार्य के लिए कंपनी को 4.87 करोड़ रुपए का भुगतान भी जारी कर दिया।
बेमेतरा
अनोखा आवेदन : सड़क की जगह हेलीकॉप्टर मांगकर खींचा प्रशासन का ध्यान
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के गाड़ाडीह गांव में सुशासन तिहार शिविर के दौरान एक युवक ने खराब सड़क से परेशान होकर प्रशासन से हेलीकॉप्टर या हवाई जहाज उपलब्ध कराने की मांग कर दी। युवक का कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है और बारिश के दिनों में मार्ग पूरी तरह कीचड़ से भर जाता है।
राज्य सरकार
कार्यों की समीक्षा : PWD सचिव ने कयाघाट ब्रिज व मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने रायगढ़ में केलो नदी पर निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर गुणवत्ता के साथ समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
रायपुर
बैठक : सचिव बंसल ने पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता पर दिया जोर
लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने नवा रायपुर स्थित ‘निर्माण भवन’ में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, गति और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में आधुनिक तकनीक, डिजिटलीकरण और जियो-इन्फॉर्मेटिक्स तकनीक केउपयोग पर जोर दिया गया टेंडर प्रक्रिया, बिलिंग और भुगतान प्रणाली को समयबद्ध एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही प्रदेशभर में चल रही परियोजनाओं और रायपुर के कचना रेलवे ओवरब्रिज की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
महासमुंद
खल्लारी विधायक ने लोक निर्माण विभाग के लिए नियुक्त किया प्रतिनिधि
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने ग्राम तेलीबांधा निवासी प्रकाश साहू को लोक निर्माण विभाग, विकासखंड बागबाहरा के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नियुक्ति आदेश जारी कर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।