"विधानसभा क्षेत्र" के लिए 97 परिणाम मिले
भाजपा
Uttar Pradesh Election: BJP का प्लान 403, OBC और अति पिछड़े वर्गों तक पहुंच बनाने की तैयारी
Uttar Pradesh Election: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘प्लान 403’ के तहत OBC और अति पिछड़ी जातियों के बीच जनसंपर्क बढ़ाने की तैयारी की है। सरदार पटेल जयंती पर कार्यक्रमों, मंडल सम्मेलनों और यादव मतदाताओं तक पहुंच बनाने की रणनीति पर भी जोर दिया जा रहा है।
महासमुंद
Voter List Revision: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, मतदान केंद्रों पर बुधवार-गुरुवार को लगेंगे शिविर
Voter List Revision: खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अक्टूबर माह में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नायब तहसीलदार नंदिनी वर्मा ने बताया कि मतदान केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में शिविर लगाकर नए मतदाताओं का पंजीयन किया जाएगा। गांवों में मुनादी के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, पूर्व एसआईआर में विलोपित मतदाताओं का घर-घर सत्यापन कर पात्र नागरिकों के नाम दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया भी जारी है।
राष्ट्रीय
Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात
Atar Singh Bhadana: राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना की खनन लीज विवाद में पीटकर हत्या कर दी गई। जयपुर के SMS अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव है और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाकर जांच शुरू कर दी है।
खेल
Mahasamund Handball Players: राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए 13 हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन
Mahasamund Handball Players: कबीरधाम में 13 से 16 अक्टूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए महासमुंद के हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को खेल संघ और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।
रायपुर संभाग
Arang Development News: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से बाराडेरा धाम में 50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन
Arang Development News: बाराडेरा धाम में ₹50 लाख से अधिक की लागत से अमृत सरोवर तालाब में पचरी और सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर इन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
राज्य सरकार
Mahtari Vandan Yojana: 32वीं किस्त जारी, 67.38 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 632 करोड़ रुपए
Mahtari Vandan Yojana: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग में महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67.38 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के खातों में 632.40 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की। इसके साथ ही दुर्ग जिले में सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और बिजली अधोसंरचना से जुड़े 218.48 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी गई
अन्य
Gorakhpur SP Controversy: गोरखपुर में सपा की बैठक का विवाद बढ़ा, कार्रवाई के बाद जातीय समीकरण पर चर्चा तेज
Gorakhpur SP Controversy: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ विवाद अब पार्टी संगठन और स्थानीय सामाजिक समीकरणों से जुड़ गया है। कार्रवाई के बाद निषाद और क्षत्रिय समाज की प्रतिक्रियाओं ने मामले को और चर्चा में ला दिया है।
महासमुंद
A major gift: महासमुंद-तुमगांव-अछोला मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण को मिली मंजूरी
A major gift: महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में महासमुंद-तुमगांव-अछोला मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकास कार्य की स्वीकृति मिलने पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया है।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: 10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन तैयार, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
फरसाबहार तहसील के ग्राम पंचायत जोरंडाझरिया में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सामुदायिक भवन की मांग पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक विष्णु देव साय के विधायक मद से स्वीकृत 10 लाख रुपए की लागत से भवन का निर्माण पूरा किया गया।
रायपुर संभाग
Arang News: रेत उत्खनन को लेकर सवाल, महानदी के प्रवाह से छेड़छाड़ का आरोप
Arang News: आरंग विधानसभा क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन और भंडारण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समोदा क्षेत्र में नियमों की अनदेखी करते हुए बड़े पैमाने पर रेत निकाली जा रही है। खास बात यह है कि नगर पंचायत समोदा कार्यालय के सामने ही रेत के भंडारण और परिवहन का काम चलने का दावा किया जा रहा है।
शिक्षा
Durg University News: कामधेनु विश्वविद्यालय की भर्ती पर राजभवन की रोक, अगले आदेश तक प्रक्रिया स्थगित
Durg University News: अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया पर राजभवन ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। भर्ती और नियुक्ति में कथित अनियमितताओं की शिकायतों के बीच राज्यपाल सचिवालय ने जांच की प्रगति की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। इससे पहले कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी उच्चस्तरीय जांच पूरी होने तक भर्ती प्रक्रिया स्थगित रखने के निर्देश दिए थे।
कांग्रेस
Chhattisgarh Congress: महासमुंद में SIR के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, मतदाता सूची में नाम हटाने का मुद्दा उठा
Chhattisgarh Congress: महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी ने SIR को लेकर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने दावा किया कि जिले की चारों विधानसभा सीटों में करीब 92,700 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। कांग्रेस ने 2 से 8 अक्टूबर तक देशव्यापी आंदोलन, मतदाता सूची की पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया में बदलाव की मांग की है।