"Education News" के लिए 41 परिणाम मिले
बलौदाबाज़ार
CG Education News: नशे में धुत शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, बीच-बचाव में प्रिंसिपल ने छात्र को जड़ा थप्पड़
CG Education News: बलौदाबाजार स्थित पंडित चक्रपाणी मल्टीपरपज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में विवाद का मामला सामने आया है। 11वीं-12वीं के साइंस शिक्षक नरेश तिवारी पर आरोप है कि वे नशे की हालत में स्कूल पहुंचे और छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की। शिकायत करने पर छात्रों को परीक्षा में फेल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
कोरबा
Education News CG: त्रैमासिक परीक्षा सिर पर, लेकिन कोरबा के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 79 पद खाली
Education News CG: कोरबा जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अंग्रेजी माध्यम के 15 स्कूलों में करीब 79 शिक्षक पद खाली हैं, जबकि त्रैमासिक परीक्षाएं नजदीक हैं। कई छात्र बिना विषय शिक्षकों की पढ़ाई के परीक्षा देने को मजबूर हैं। वहीं, अटैचमेंट व्यवस्था और लंबित भर्ती प्रक्रिया के कारण सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Education News: धमतरी के 3 शिक्षकों ने बदली सरकारी स्कूलों की तस्वीर, नवाचार से लिखी सफलता की कहानी
Chhattisgarh Education News: धमतरी जिले के तीन शिक्षकों ने नवाचार, समर्पण और जनभागीदारी से सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल दी है। इनके प्रयासों से छात्र संख्या बढ़ी, स्मार्ट शिक्षा को बढ़ावा मिला और विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए नई शिक्षण सामग्री तैयार की गई। उनके उत्कृष्ट कार्यों को राज्यपाल पुरस्कार और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड जैसी उपलब्धियों से सम्मान मिला है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh education news: शिवपुर एकलव्य विद्यालय मामले को लेकर CM साय हुए नाराज, अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
Chhattisgarh education news: सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं के समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने के मामले को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कलेक्टर से पूरे प्रकरण की जांच कर लापरवाही तय करने और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा
Chhattisgarh education news: एकलव्य विद्यालय की बदहाली से परेशान छात्राएं सड़क पर उतरीं, 30 किमी दूर कलेक्टर से मिलने निकलीं
Chhattisgarh education news: सरगुजा के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राएं हॉस्टल की समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टर से मिलने पहुंचीं। प्रशासन ने जल्द समाधान का भरोसा दिया।
शिक्षा
Chhattisgarh Education News: स्कूल में शिक्षकों की कमी से नाराज छात्र-छात्राओं ने किया चक्काजाम
Chhattisgarh Education News: बलरामपुर जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल मुरकौल में शिक्षकों की कमी से नाराज छात्रों ने वाड्रफनगर-सनावल मुख्य मार्ग पर करीब ढाई घंटे तक चक्काजाम किया। छात्रों का कहना है कि Chemistry का शिक्षक नहीं होने से पूरे सत्र में पढ़ाई प्रभावित हुई है और तिमाही परीक्षाएं नजदीक हैं। मौके पर पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने DEO से वीडियो कॉल पर छात्रों की बात कराई।
शिक्षा
Chhattisgarh Education News : शिक्षा के लिए समर्पण की मिसाल बनीं रेखा राय, शिक्षक दिवस पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित
Chhattisgarh Education News: शिक्षक दिवस 2026 पर सरगुजा की प्रधान पाठिका रेखा राय और शिक्षक अजय कश्यप को राज्यपाल सम्मानित करेंगे। रेखा राय बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए अपने वेतन का 5 से 10 प्रतिशत हिस्सा स्कूल और विद्यार्थियों की जरूरतों पर खर्च करती हैं।
महासमुंद
Super 40 Bagbahara: नवोदय महा-मॉक टेस्ट, पांच जिलों के 565 बच्चों ने परखी अपनी तैयारी
Super 40 Bagbahara: महासमुंद जिले के बागबाहरा में सुपर-40 की ओर से आयोजित नवोदय महा-मॉक टेस्ट में महासमुंद समेत पांच जिलों के 565 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के जरिए बच्चों को नवोदय प्रवेश परीक्षा के पैटर्न, समय प्रबंधन और OMR शीट भरने का अभ्यास कराया गया।
शिक्षा
RDVV Exam 2026: दिसंबर में होंगी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं, 2 नवंबर से शुरू होंगे फॉर्म
RDVV Exam 2026: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV), जबलपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के UG और PG प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म का शेड्यूल जारी किया है। विद्यार्थी 2 से 11 नवंबर 2026 तक सामान्य शुल्क के साथ MP Online पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद निर्धारित विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय की योजना के अनुसार, प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर में आयोजित की जाएंगी।
बिलासपुर
Competitive Exams: CGPSC की कॉपी से गायब मिले 4 पन्ने, हाईकोर्ट ने जुर्माना
Competitive Exams : CGPSC अभ्यर्थी की उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी में चार पन्ने गायब मिलने के मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने आयोग पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया और अभ्यर्थी को तीन महीने में 50 हजार रुपए मुआवजा देने का निर्देश दिया।
बिलासपुर
Nursing Staff Protest: सिम्स में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Nursing Staff Protest: बिलासपुर के सिम्स में नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में नर्सिंग भत्ता 7,200 रुपए, ड्रेस भत्ता 1,800 रुपए प्रतिमाह, 1,000 नियमित स्टाफ नर्सों की भर्ती और लंबित पदोन्नति के आदेश शामिल हैं। एसोसिएशन ने मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर कैंडल मार्च और स्कूटी रैली निकालने की चेतावनी दी है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
Bee Attack School: स्कूल की स्मार्ट क्लास में घुसा मधुमक्खियों का झुंड, 10 बच्चे घायल
Bee Attack School: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विजयनगर हायर सेकेंडरी स्कूल में स्मार्ट क्लास के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। घटना में करीब 10 बच्चे घायल हुए हैं। सभी को सिविल अस्पताल रामानुजगंज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।