ताज़ा खबरें
10377 समाचार
राष्ट्रीय
Ramdevra Bhadva Mela: दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, दमकल ने समय रहते संभाली स्थिति
Ramdevra Bhadva Mela: जैसलमेर के रामदेवरा धाम में भादवा मेले से पहले एक दुकान में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मेले से पहले अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
रायपुर
A major gift: New Raipur में NMIMS का KG से PG कैंपस, छत्तीसगढ़ शिक्षा क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान
A major gift: छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में शामिल नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) अब छत्तीसगढ़ में अपना विस्तृत कैंपस स्थापित करने जा रहा है। इसकी जानकारी प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है।
राष्ट्रीय
Eye Donation: अर्पित जाज ने मौत के बाद भी दी नई जिंदगी की उम्मीद, माता-पिता ने किया नेत्रदान का फैसला
Eye Donation: सत्य निकेतन हादसे में जान गंवाने वाले देवास निवासी अर्पित जाज के माता-पिता ने बेटे की आंखों का नेत्रदान करने का फैसला लेकर मानवता की मिसाल पेश की। उनके इस कदम से जरूरतमंद लोगों को नई रोशनी मिल सकती है। जानिए नेत्रदान की प्रक्रिया और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।
राज्य सरकार
PM Shri School Tilda: मंत्री टंक राम वर्मा ने देखा बच्चों का हुनर, स्टूडेंट स्टोर पहल की जमकर की प्रशंसा
PM Shri School Tilda: विद्यार्थियों द्वारा संचालित स्टूडेंट स्टोर का राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों के व्यावसायिक कौशल, आत्मविश्वास और नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल विद्यार्थियों में उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और जीवनोपयोगी कौशल विकसित करने में मददगार है।
राष्ट्रीय
Malkangiri Ganja Seized : धान की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त
Malkangiri Ganja Seized: कालीमेला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धान की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 440 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल बिना नंबर वाले ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
राज्य सरकार
Atal Utkrisht Shiksha Yojana: महासमुंद की प्रियांशी की नई उड़ान, कांगेर वैली स्कूल में मिला पढ़ाई का अवसर
Atal Utkrisht Shiksha Yojana: महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड की श्रमिक परिवार की बेटी प्रियांशी यादव का चयन रायपुर के प्रतिष्ठित कांगेर वैली स्कूल में हुआ है। अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत प्रियांशी को कक्षा 6वीं से 12वीं तक निशुल्क शिक्षा मिलेगी। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।
राज्य सरकार
Bihaan Yojana: दंतेवाड़ा जिले में ग्रामीण महिलाओं को मिला रोजगार, रामबती ने मुर्गी पालन से कमाए 25 हजार रूपए
Bihaan Yojana: दंतेवाड़ा जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का जरिया बन रही है। योजना के तहत 2,200 परिवारों को आजीविका से जोड़ा गया है। ग्राम मुड़ापारा की रामबती नाग ने मुर्गी पालन शुरू कर करीब 25 हजार रुपये की आय अर्जित की है। जिले में अब तक 450 से अधिक महिलाएं इस गतिविधि से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Surguja News: बतौली में 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद से थी लापता
Surguja News: बतौली थाना क्षेत्र के मानपुर इलाके में 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा का शव बस्ती के पास स्थित कुएं से मिला। छात्रा कृष्ण जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लापता थी। पुलिस और साइबर फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा जांच के बाद होगा।
बिलासपुर
Pendari Talab News : तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Pendari Talab News: बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडारी स्थित तालाब में 28 वर्षीय सागर पासी का शव मिला। युवक पिछले तीन दिनों से लापता था। पुलिस जांच में सामने आया कि वह आखिरी बार कार सवार दो युवकों से बातचीत करता दिखा था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध युवकों की तलाश की जा रही है।
राज्य सरकार
Raipur Central Jail : बंदियों ने बनाई 500 बीजयुक्त गणेश प्रतिमाएं, आस्था के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Raipur Central Jail: केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने गणेशोत्सव के लिए प्राकृतिक मिट्टी और रंगों से 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं तैयार की हैं। इन प्रतिमाओं में तुलसी समेत विभिन्न पौधों के बीज डाले गए हैं, जो विसर्जन के बाद अंकुरित होकर हरियाली का संदेश देंगे।
Dhamtari Crime News : शक ने उजाड़ दिया घर, पत्नी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया
Dhamtari Crime News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी की हत्या कर वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। आरोपी पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बातचीत करती है। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसने पत्नी का गला घोंटकर उसकी जान ले ली और फिर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया।
केंद्र सरकार
PM Modi Gujarat Visit : पश्चिमी फ्रेट कॉरिडोर से बदलेगी देश की माल ढुलाई व्यवस्था, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ
PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे के तीन महत्वपूर्ण हिस्सों को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने इसे भारत की आधुनिक परिवहन व्यवस्था, लॉजिस्टिक्स सुधार और आत्मनिर्भर विनिर्माण की दिशा में बड़ा कदम बताया।