ताज़ा खबरें
10377 समाचार
शिक्षा
GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद भी नहीं बनी सहमति, अब मैदान में उतरे सीनियर रेजिडेंट्स
GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर जारी हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। OPD सेवाएं ठप रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन, मेडिकल टीचर्स और सीनियर रेजिडेंट्स भी आंदोलन के समर्थन में उतर आए हैं। भोपाल कलेक्टर के साथ हुई बैठक में भी कोई समाधान नहीं निकल सका। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि लिखित आश्वासन मिलने तक उनका विरोध जारी रहेगा।
शिक्षा
CG School Education: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 प्राचार्यों और अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची
Chhattisgarh School Education: विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए 13 प्राचार्यों और शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए हैं। बिलासपुर और सरगुजा संभाग के उप संचालकों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं, वहीं बिलासपुर, दुर्ग, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, बलौदाबाजार, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी समेत कई जिलों में नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
तकनीक
Apple: आज होगा कंपनी का बड़ा इवेंट, पहली बार लॉन्च होगा फोल्डेबल iPhone Fold Ultra
Apple: आज होने वाले सालाना कार्यक्रम में फोल्डेबल आईफोन और प्रो मॉडल्स लॉन्च किए जाएंगे। नए सीईओ टर्नस के कार्यकाल का यह पहला बड़ा इवेंट है।
महासमुंद
Ganja Smuggling: ओडिशा से कटनी और गुजरात तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, पुलिस ने मुख्य सप्लायर समेत 6 को दबोचा
Ganja Smuggling: महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ तीन बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश और गुजरात के तस्करों सहित ओडिशा के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 7 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा और अन्य सामान जब्त किया है।
रायपुर संभाग
International Literacy Day: खमतराई में बच्चों ने निकाली साक्षरता रैली, ग्रामीणों को दिया शिक्षा का संदेश
International Literacy Day: खमतराई में उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़े के तहत विद्यार्थियों ने साक्षरता जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए गांव को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का संदेश दिया।
रायपुर संभाग
Addiction Campaign: भक्त माता कर्मा महाविद्यालय व गणेश राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान का गूंजा संदेश
Addiction Campaign: आरंग क्षेत्र के शासकीय भक्त माता कर्मा महाविद्यालय समोदा और गणेश राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुल्लू में ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
रायपुर संभाग
International Literacy Day: मानव श्रृंखला से छात्राओं ने रचा उल्लास, दिया साक्षरता का संदेश
International Literacy Day: आरंग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी की छात्राओं ने उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला बनाकर ‘उल्लास’ शब्द की आकृति तैयार की। इस रचनात्मक पहल के जरिए विद्यार्थियों ने शिक्षा, साक्षरता और आजीवन सीखने का संदेश दिया।
रायपुर संभाग
Damaged Irrigation Outlet Repair: सुशासन तिहार में ध्यानाकर्षण के बाद भी सिंचाई नाली का मरम्मत नहीं, पानी की दरकार
Damaged Irrigation Outlet Repair: आरंग के टेकारी क्षेत्र में सिंचाई नाली के क्षतिग्रस्त क्रासिंग डीसी की मरम्मत नहीं होने से करीब 80-90 एकड़ खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों ने सुशासन तिहार में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन 114 दिन बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
महासमुंद
Mahasamund Police Action: फर्जी NOC और खैर लकड़ी तस्करी मामला, आरोपी के घर से मिले 81 लाख रुपए
Mahasamund Police Action: महासमुंद पुलिस ने खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी मनीष अग्रवाल के घर से तलाशी के दौरान 81 लाख रुपये नकद बरामद किए गए, जिसे अपराध से अर्जित संपत्ति मानते हुए कुर्की की प्रक्रिया शुरू की गई है।
राज्य सरकार
International Literacy Day: महासमुंद में साक्षरता दिवस पर जला ज्ञान का दीप, निरक्षरता मिटाने का लिया संकल्प
International Literacy Day: महासमुंद जिले में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस और साक्षरता पखवाड़े के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ‘एक दीप साक्षरता के नाम’ अभियान के जरिए लोगों ने शिक्षा का संदेश दिया और निरक्षरता खत्म करने का संकल्प लिया। इस अभियान में छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी शिक्षकों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
खेल
Mahasamund Ball Badminton Team: बालक-बालिका टीम ने राज्य प्रतियोगिता में जीता तीसरा स्थान
Mahasamund Ball Badminton Team: 26वीं सब-जूनियर एवं सीनियर राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में महासमुंद जिले की बालक और बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। दुर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले की दोनों टीमों ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Ambikapur News: सिद्धार्थ हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, मासूम को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने का मामला
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती तीन साल के मासूम को एक्सपायरी इंजेक्शन लगा दिया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।