"आरोपी गिरफ्तार" के लिए 496 परिणाम मिले
महासमुंद
बसना में चाकू लेकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
04 मार्च को बसना के गढ़पटनी रोड, सीटी मैदान के पास नरेश ओगरे (36) लोगों को धारदार चाकू से डराने-धमकाने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर उसे घेराबंदी करके गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बड़ा लोहे का चाकू बरामद हुआ। उसके खिलाफ धारा 25, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई।
महासमुंद
धान उपार्जन केंद्र में 1.65 करोड़ की हानि, आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद जिले के अमरकोट धान उपार्जन केंद्र में 2024-25 की खरीदी के दौरान भौतिक सत्यापन में 14221 बोरे धान में से 11416 बोरे गायब पाए गए, जिससे शासन को 1.65 करोड़ रुपये की आर्थिक हानि हुई। इस मामले में तीन आरोपियों में से राजेन्द्र पटेल ने 02.02.2026 को आत्मसमर्पण किया था, जबकि फरार कार्तिकेश्वर यादव और तेजराम पटेल को तकनीकी जांच सहायता से 03.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गरियाबंद
गरियाबंद में हीरा तस्करी पर शिकंजा: 8 हीरों के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 8 हीरे (करीब ₹4 लाख) और एक मोटरसाइकिल सहित कुल ₹4.50 लाख की संपत्ति जब्त की गई। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी को कचना ध्रुवा मंदिर के पास पकड़ा गया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच जारी है।
महासमुंद
चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 5.95 लाख का सामान बरामद
बसना थाना क्षेत्र में 27 मार्च 2026 को घासी राम पटेल के घर चोरी हुई थी, जिसमें लगभग 5.95 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात गायब हो गए। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी सिलास सागर (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया और चोरी गया पूरा माल बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के मनोवैज्ञानिक तरीकों से यह सफलता हासिल हुई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में आम जनता का भरोसा बढ़ा है।
महासमुंद
एम्बुलेंस की आड़ में गांजा तस्करी: महासमुंद में 20 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस में गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और खल्लारी थाना पुलिस ने मिलकर वाहन की जांच की, जिसमें करीब 20 किलो गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी सलमान खान और शिराज पठान हैं, जो गांजा को ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने गांजा, एम्बुलेंस, नकदी और मोबाइल सहित कुल करीब 15 लाख रुपये की जब्ती की है।
मामला NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया गया है और पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
महासमुंद
तरबूज के नीचे छिपा गांजा: पायलेटिंग कार के साथ तस्करी, 6 आरोपी गिरफ्तार
सरायपाली क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। तस्कर तरबूज से लदे पिकअप वाहन में नीचे गांजा छिपाकर और आगे एक पायलेटिंग कार लगाकर उड़ीसा के संबलपुर से उत्तरप्रदेश के चित्रकूट तक तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 2 क्विंटल 25 किलो गांजा, दो वाहन और मोबाइल जब्त किए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
रायपुर
Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP
Cyber Fraud: तिल्दा-नेवरा में साइबर ठगों ने बैंक कर्मचारी बनकर 76 वर्षीय बुजुर्ग को मोबाइल बैंकिंग सिखाने का झांसा दिया और उनके खाते से 5 लाख 46 हजार 223 रुपए निकाल लिए। आरोपी ने फोन पर खाता नंबर, एटीएम कार्ड और OTP की जानकारी हासिल की।
गरियाबंद
CG News: बिजली पोल शिफ्टिंग के नाम पर लापरवाही, बिना सुरक्षा उपकरण काम कर रहे श्रमिक
CG News: पाण्डुका के पास नेशनल हाईवे-130 सी पर विद्युत पोल शिफ्टिंग के दौरान श्रमिक बिना हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट के काम करते नजर आए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ठेकेदार की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
बिलासपुर
Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती
Bilaspur News: दिवाली पर नई कार की मांग पूरी नहीं होने से नाराज बिलासपुर के 12वीं के छात्र ने सोशल मीडिया रील देखकर खुद के अपहरण का फर्जी ड्रामा रच दिया। छात्र ने पिता से डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी। रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया।
रायपुर
Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ एक साल का मासूम, पुलिस ने जन्मदिन पर ही वापस दिलाई खुशियां
Raipur News: पारिवारिक विवाद के चलते पिता अपने एक साल के बेटे को लेकर चला गया। मां की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने महज ढाई घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद कर उसे मां से मिलाया। खास बात यह रही कि उसी दिन बच्चे का पहला जन्मदिन था, जिसे पुलिसकर्मियों ने थाने में केक काटकर मनाया।
बिलासपुर
Fraud Case: शादी का वादा कर महिला से बनाए संबंध, इंश्योरेंस के 5 लाख लेकर मुकरा युवक
Fraud Case: बिलासपुर के बेलगहना में पति की मौत के बाद अकेली महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और 5 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के दिवंगत पति के इंश्योरेंस क्लेम की रकम हड़प ली और बाद में शादी से मुकर गया। शिकायत के बाद फरार आरोपी राकेश पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले में बेलगहना चौकी पुलिस की शुरुआती कार्रवाई और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
महासमुंद
Mahasamund News: जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 गिरफ्तार, 3 फरार
Mahasamund News: बागबाहरा और पिथौरा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से नकदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल और ताश के पत्ते जब्त किए गए। तीन आरोपी फरार हैं।