"ज्ञापन" के लिए 310 परिणाम मिले
धर्म
गहन चिंतन : गौ कथा में गूंजा गौ माता की पीड़ा का स्वर
नवापारा-राजिम स्थित श्री गोपाल गौशाला में आयोजित गौ भागवत कथा में गौ माता की वर्तमान दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। कथा व्यास पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री ने कहा कि आज गायें सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं, कचरा खाकर बीमार हो रही हैं और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का शिकार बन रही हैं।
स्टार्टअप
सोने की खान : इन 5 धांसू स्टार्टअप आइडियाज से कमाएं लाखों, देखें कैसे छोटे व्यवसायों ने रची सफलता की नई इबारत!
आज का युवा नौकरी की तलाश से आगे बढ़कर अपना बिजनेस शुरू करने की सोच रहा है। डिजिटल दौर में AI आधारित कंटेंट सर्विस, कस्टमाइज्ड डाइट किचन और ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग जैसे स्टार्टअप तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। वहीं MBA Chaiwala, Chai Sutta Bar और Phool.co जैसे उदाहरण साबित करते हैं कि छोटे स्तर से शुरू किया गया बिजनेस भी करोड़ों का ब्रांड बन सकता है।
रायपुर संभाग
विवाद : सुशासन तिहार कार्यक्रम पर बवाल, कांग्रेस का प्रशासन पर गंभीर आरोप
मंदिरहसौद में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस कमेटी ने थाने पहुंचकर शिकायती ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष के साथ राजनीतिक भेदभाव किया गया और कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ।
राजनीति
सियासी उबाल : अभिषेक बनर्जी के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर से बहा खून, भाजपा पर आरोप
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव के बीच टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee पर हुगली के चंडीतला में कथित हमला हुआ। वह गिरफ्तार पार्टी कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे, तभी भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनके सिर पर भारी गेंद और पत्थर फेंके गए, जिससे उन्हें चोट लगी।
रायपुर
साइबर ठगी : नकली क्रिप्टो एक्सपर्ट बनकर ठगों ने उड़ाए 16 लाख, रायपुर पुलिस अलर्ट
रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। महालेखाकार कार्यालय में कार्यरत अकाउंटेंट शंकर बोस को फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट और व्हाट्सएप के जरिए फंसाकर “उच्च मुनाफे” का लालच दिया गया। ठगों ने उन्हें Nincoin.com जैसे फर्जी प्लेटफॉर्म पर निवेश करवाकर धीरे-धीरे 10 किश्तों में कुल 16,07,106 रुपये ट्रांसफर करा लिए।
महासमुंद
संभर उपार्जन केंद्र मामला : 2430 क्विंटल धान की कमी, FIR और उच्चस्तरीय जांच की मांग
बागबाहरा विकासखंड के संभर धान उपार्जन केंद्र में खरीफ धान खरीदी के दौरान 2430 क्विंटल धान की कमी (शॉर्टेज) का मामला सामने आया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹75.33 लाख बताई जा रही है। इस गंभीर अनियमितता को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सदस्य एवं भारत स्काउट-गाइड्स छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित बागबाहरा ने कलेक्टर महासमुंद को ज्ञापन सौंपकर तत्काल FIR दर्ज करने और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
रायपुर
चेतावनी : डायल 112 भर्ती का वायरल पोस्टर फेक, न करें भरोसा
छत्तीसगढ़ में डायल 112 इमरजेंसी सेवा के ड्राइवर भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर एक फर्जी पोस्टर वायरल हुआ है, जिसमें 13 जिलों में भर्ती, 13 हजार रुपये वेतन और अन्य शर्तों का दावा किया गया था। पुलिस और डायल 112 प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह पोस्टर पूरी तरह फर्जी है और विभाग द्वारा कोई भर्ती विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।
रायगढ़
कलेक्ट्रेट घेराव : बिजली, पानी, पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर प्रदर्शन
बिजली, पानी, पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शहर में लगातार बिजली कटौती, पेयजल संकट, अस्पताल की खराब सुविधाएं और 5-6 महीनों से बंद सामाजिक सुरक्षा पेंशन से आम जनता परेशान है।
कारोबार
दिल्ली में परिवहन क्रांति : 650 करोड़ से बदलेंगे 3575 बस स्टॉप, स्मार्ट शेल्टर्स में मिलेंगे पैनिक बटन और लाइव ट्रैकिंग
दिल्ली सरकार ने राजधानी के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए 3,575 बस शेल्टर्स के कायाकल्प की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। करीब 650 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत बस स्टॉप्स को स्मार्ट अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर में बदला जाएगा।
देश
सुप्रीम कोर्ट का दखल : बांग्लादेश डिपोर्ट किए गए परिवारों को वापस लाएगी केंद्र सरकार, नागरिकता दावों की होगी गहन जांच
सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा है कि बांग्लादेश निर्वासित किए गए कुछ लोगों को वापस भारत लाया जाएगा और उनकी नागरिकता की जांच की जाएगी। मामला कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश से जुड़ा है, जिसमें कुछ लोगों के निर्वासन को अवैध बताया गया था। अदालत ने अगली सुनवाई जुलाई 2026 में तय की है।
रायपुर
प्रदर्शन : महंगाई के बीच बढ़ी स्कूल फीस, कांग्रेस ने सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
सरकारी स्कूलों में स्थानीय शुल्क बढ़ाए जाने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने राजधानी रायपुर स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने जॉइंट डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बढ़ी हुई फीस को तुरंत वापस लेने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले से ही महंगाई से परेशान जनता पर सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ाकर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने इसे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों की शिक्षा पर असर डालने वाला कदम बताया।
रायपुर संभाग
समाधान की उम्मीद : सहायक शिक्षकों की मांगों पर मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए शिक्षा सचिव को भेज दिया। चर्चा मुख्य रूप से वेतन विसंगति, TET नियमों में राहत, पूर्व सेवा की गणना, पुरानी पेंशन योजना (OPS) और क्रमोन्नति जैसे पाँच प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित रही।