"चोट" के लिए 554 परिणाम मिले
बिलासपुर
हाई कोर्ट सख्त : फर्जी पोस्ट और मॉर्फ्ड वीडियो पर शिकंजा, सोशल मीडिया कंपनियों को आदेश
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने भाजपा विधायक एवं पद्मश्री अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग, मॉर्फ्ड वीडियो और मानहानिकारक पोस्ट पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब सहित संबंधित प्लेटफॉर्म्स को आपत्तिजनक कंटेंट तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर संभाग
कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति से गूंजा गांधी स्कूल, बच्चों ने जीवंत की शौर्य गाथा
आरंग (लखौली) स्थित गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, रीवा में कारगिल विजय दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने सैनिक वेशभूषा में प्रस्तुतियां देकर कारगिल के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी, जबकि विद्यालय परिवार ने राष्ट्रभक्ति और देशसेवा का संकल्प दोहराया।
कोरबा
हादसा : कोरबा में 11 केवी तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका
मानिकपुर चौकी क्षेत्र के डिपरापारा में 40 वर्षीय मजदूर लवकुश की 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोरबा
सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला
कोरबा के बांकी मोंगरा स्थित एसईसीएल बलगी सब स्टेशन में देर रात 15-20 नकाबपोश बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड पर लाठी, चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी गार्ड का मोबाइल और सामान लेकर फरार हो गए। घटना CCTV में कैद हुई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
राष्ट्रीय
विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू
मऊगंज उपजेल में बंदियों के साथ मारपीट, मुलाकात के नाम पर अवैध वसूली और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। परिजनों की शिकायत के बाद प्रशासन ने आठ बंदियों का मेडिकल परीक्षण कराया, संबंधित जेल प्रहरी को नोटिस जारी किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेहत
चेतावनी : हाथ में दर्द को न करें नजरअंदाज, यह हार्ट अटैक समेत इन 5 गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत
बाएं हाथ में दर्द हमेशा सामान्य थकान या मांसपेशियों में खिंचाव का संकेत नहीं होता। यह फ्रैक्चर, नस दबने, स्लिप डिस्क जैसी समस्याओं के साथ-साथ हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति का भी शुरुआती लक्षण हो सकता है। यदि दर्द के साथ सीने में जकड़न, सांस लेने में तकलीफ, ठंडा पसीना या मतली जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत इमरजेंसी मेडिकल सहायता लेना जरूरी है।
सूरजपुर
सूरजपुर में रिश्तों का कत्ल : नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से ली जान, तीन बच्चों ने भागकर बचाई जान
सूरजपुर के सतपता गांव में नशे की हालत में एक पति ने पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी की कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप और फावड़े से हत्या कर दी। घटना के दौरान तीन बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई, जबकि ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सूरजपुर
खूनी वारदात : सूरजपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव
सूरजपुर के प्रतापपुर क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों की बेरहमी से पिटाई में घायल युवक हरिनंदन राजवाड़े की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
हत्याकांड : टिहरी जंगल में मिली 9वीं के छात्र की लाश, चेहरे को पत्थर से कुचला
अंबिकापुर के उदयपुर थाना क्षेत्र के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र वीरेंद्र कंवर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र गुरुवार शाम से लापता था। शुक्रवार सुबह उसका शव जंगल में मिला, जहां चेहरे को पत्थर से कुचलने और शरीर पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेहत
खतरा : जिंक की कमी के ये संकेत भूलकर भी न करें नजरअंदाज, जानें कैसे करें बचाव
शरीर में जिंक की कमी से इम्यूनिटी कमजोर होने, बार-बार संक्रमण, थकान, बाल झड़ना और घाव देर से भरने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जानिए जिंक के प्रमुख फायदे, इसकी कमी के लक्षण, किन लोगों को सप्लीमेंट की जरूरत पड़ सकती है और जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थ कौन-कौन से हैं।
यात्रा
झरने, गुफाएं, मंदिर और जंगल... कुदरत और संस्कृति का अनूठा संगम, छत्तीसगढ़ के 10 दर्शनीय स्थल
छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों का अनोखा संगम है। चित्रकोट जलप्रपात, मैनपाट, तीरथगढ़, कुटुंबसर गुफाएं, सिरपुर, भोरमदेव मंदिर, बारनवापारा अभयारण्य, डोंगरगढ़, गंगरेल बांध और बारसूर-दंतेश्वरी मंदिर राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं, जो हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
रायपुर
वारदात : एक्सप्रेस-वे पर आधी रात MBA छात्र से लूट, डंडे से हमला कर ₹80 हजार का मोबाइल छीना
न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित एक्सप्रेस-वे पर आधी रात दो बदमाशों ने एक एमबीए छात्र पर डंडे से हमला कर करीब ₹80 हजार कीमत का मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात के बाद घायल छात्र ने अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।