"पुलिस अधीक्षक" के लिए 475 परिणाम मिले
जांजगीर-चांपा
निरीक्षण : एसपी पाण्डेय ने सीसीटीएनएस व लंबित मामलों की ली समीक्षा
जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने गुरुवार को कोतवाली जांजगीर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार और सीसीटीएनएस प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट और पारदर्शी पुलिसिंग पर जोर दिया।
महासमुंद
कार्रवाई : 17.5 किलो नशे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टेमरी जांच नाके पर एक टाटा इंडिका कार को रोककर 17.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। यह गांजा ओडिशा से मध्य प्रदेश के शिवपुरी ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान मध्यप्रदेश निवासी के रूप में हुई है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
समीक्षा बैठक : अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सख्त निर्देश
कांकेर में पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा ने समीक्षा बैठक लेकर जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था की गहन समीक्षा की। बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने, महिला सुरक्षा को मजबूत करने तथा साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बिलासपुर
सफर की गारंटी : ट्रैफिक पुलिस का महा-अभियान यूनिफॉर्म से तय होगी ऑटो चालकों की पहचान
अल्टीमेटम समाप्त चालकों को यूनिफॉर्म सिलवाने के लिए पहले 7 दिन की मोहलत दी गई थी, जिसकी समय-सीमा खत्म होते ही पुलिस ने बिना ड्रेस, बिना दस्तावेज और नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ के तहत अभियान शुरू कर दिया है।
धमतरी
बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.34 लाख की संपत्ति जब्त
धमतरी सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 137 पौवा देशी शराब, नगदी और दो वाहन सहित कुल ₹1,34,660 की संपत्ति जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में एक आरोपी और दूसरे मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया।
जांजगीर-चांपा
दर्दनाक घटना : घर में पिता और दो मासूम बच्चों के शव मिलने से मचा हड़कंप
जांजगीर-चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक घर के भीतर पिता और उसके दो मासूम बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रमेश कुमार पटेल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी के मायके चले जाने और लौटने से इनकार करने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था।
दुर्ग
एक्शन : शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी मुहिम, दुर्ग में चार दुकानें हटाई गईं
दुर्ग नगर निगम ने हाईकोर्ट के आदेश के पालन में गुरुवार को बोरसी भाठा क्षेत्र में दुर्ग-बालोद रेलवे लाइन किनारे बने चार अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कुल 37 निर्माणों पर कार्रवाई का आदेश था, लेकिन 33 प्रभावित पक्षों को न्यायालय से स्टे मिलने के कारण फिलहाल राहत मिली है।
बागबाहरा में अवैध शराब बिक्री का आरोप, कांग्रेस नेता ने एसपी से की कार्रवाई की मांग
बागबाहरा के वार्ड क्रमांक 7 में अवैध शराब बिक्री के आरोप को लेकर कांग्रेस जिला महामंत्री गिरीश पटेल ने एसपी महासमुंद को ज्ञापन सौंपा है। शिकायत में महिलाओं और स्थानीय रहवासियों की परेशानी का हवाला देते हुए अवैध कारोबार पर रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
जांजगीर-चांपा
बड़ा कदम : जांजगीर-चांपा पुलिस को मिला फिंगरप्रिंट व NAFIS प्रशिक्षण
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बिलासपुर रेंज की फॉरेंसिक विशेषज्ञ श्रीमती विद्या जौहर ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिनी फिंगरप्रिंट किट, NAFIS सिस्टम और MCU के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया
कबीरधाम
कार्रवाई : कवर्धा में पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, कबाड़ी दुकानों की जांच से कारोबारियों में हड़कंप
कबीरधाम पुलिस ने अपराध नियंत्रण और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए कवर्धा शहर में 7 कबाड़ी दुकानों पर सघन छापेमारी की। एसडीपीओ आशीष शुक्ला और थाना प्रभारी योगेश कश्यप के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान दुकानों में रखे कबाड़, रिकॉर्ड और खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई।
रायपुर
अभियान : सड़क सुरक्षा को लेकर एक्शन में रायपुर ग्रामीण पुलिस, ढाबों और होटलों की जांच
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ढाबों, होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, हाई इंटेंसिटी लाइट्स बंद रखने, ट्रकों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा करने और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
बीजापुर
विशेष सत्र : डीआरजी जवानों को दिया गया मेडिटेशन और स्वास्थ्य का प्रशिक्षण
जिला मुख्यालय में ब्रह्मकुमारी आश्रम द्वारा डीआरजी जवानों के लिए मेडिटेशन एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रशिक्षकों ने जवानों को ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराते हुए मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक सोच के महत्व की जानकारी दी। साथ ही तनाव प्रबंधन, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सुझाव भी दिए गए।