"ज्ञापन" के लिए 310 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
भ्रष्टाचार के आरोपों पर नया मोड़, BEO पर जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित; पुरानी जांच लंबित रहने से प्रशासन पर उठे सवाल
महासमुंद में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) लीलाधर सिन्हा पर शिक्षकों से अवैध वसूली, फर्जी बिल, स्टेशनरी घोटाला और अन्य अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की जांच के लिए कलेक्टर ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है, जिसे एक सप्ताह में रिपोर्ट देनी है। हालांकि शिक्षक संगठनों का आरोप है कि आठ महीने पहले बनी एक पुरानी जांच समिति ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। शिक्षक संघ ने निष्पक्ष जांच न होने पर आंदोलन, भूख हड़ताल और पदयात्रा की चेतावनी दी है।
छत्तीसगढ़
शिक्षक भर्ती का बड़ा मौका : 2292 पदों पर होगी नियुक्ति, अक्टूबर में संभावित परीक्षा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। विज्ञापन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, ऐसे में अभ्यर्थियों को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए।
छत्तीसगढ़
बीईओ पर भ्रष्टाचार व अनियमितता के आरोप, शिक्षक संघ ने कार्यालय घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग
महासमुंद में बीईओ लीलाधर सिन्हा पर भ्रष्टाचार, अनियमितता और पक्षपात के आरोप लगाते हुए सर्व शिक्षक संघ ने कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें हटाकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की। शिक्षकों ने अवकाश स्वीकृति में अवैध वसूली, फर्जी बिल और अन्य गड़बड़ियों के आरोप लगाए। एक शिक्षिका ने भी अवकाश के बदले पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया, जबकि बीईओ ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अवकाश प्रशासनिक कारणों से रोका गया था।
छत्तीसगढ़
13 साल पुरानी नियुक्ति रद्द : हाईकोर्ट सख्त, पक्षपात के आरोप सही पाए, दोबारा चयन के निर्देश
भाटापारा नगर पालिका में 2013 की राजस्व उप निरीक्षक नियुक्ति को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 13 साल बाद रद्द कर दिया। कोर्ट ने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी और पक्षपात मानते हुए नए सिरे से पारदर्शी भर्ती के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़
National Health Mission: एनएचएम कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक, 17,000 कर्मचारियों के महासम्मेलन की घोषणा
National Health Mission कर्मचारी संघ की छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय बैठक आमापारा में हुई, जिसमें 500 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए।
बीईओ के खिलाफ शिक्षकों का बिगुल : 15 अप्रैल को घेराव, नहीं मानी मांगें तो आमरण अनशन
महासमुंद में बीईओ की कार्यप्रणाली से नाराज शिक्षक संगठनों ने ‘सर्व शिक्षक मंच’ बनाकर आंदोलन का ऐलान किया है। 15 अप्रैल को बीईओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। मांगें नहीं मानी गईं तो 27 अप्रैल से आमरण अनशन और आगे मुख्यमंत्री निवास तक पदयात्रा होगी। शिक्षकों ने बीईओ पर जांच में देरी, वित्तीय अनियमितता और समस्याओं की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
रायपुर को मिलेगी नई रफ्तार : 694 करोड़ से बनेगा 11 किमी लंबा रिंग रोड-5, रोजाना 1 लाख लोगों को राहत
रिंग रोड-5 बनने के बाद न सिर्फ दूरी कम होगी, बल्कि राजधानी रायपुर को एक नया ट्रैफिक कॉरिडोर मिलेगा, जो आने वाले वर्षों की जरूरतों को पूरा करेगा और शहर की रफ्तार को नई दिशा देगा।
छत्तीसगढ़
मैरिज ब्यूरो की आड़ में फर्जीवाड़ा : कभी मंगेतर तो कभी रिश्तेदार बनकर युवकों से ठगी, 700 लोगों से 38 लाख की चपत
राजनांदगांव में ‘लव लाइफ रिश्तेड मैरिज ब्यूरो’ की आड़ में बड़ा ठगी रैकेट पकड़ा गया है। आरोपी शादी के रिश्तों के नाम पर युवकों को फर्जी मंगेतर और परिजनों के रूप में फोन कर भरोसा दिलाते थे और रजिस्ट्रेशन व मीटिंग के नाम पर पैसे वसूलते थे। अब तक करीब 700 युवकों से लगभग 38 लाख रुपये की ठगी सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इससे पहले डायरेक्टर और संचालक भी पकड़े जा चुके हैं। सोशल मीडिया और गूगल एड्स के जरिए देशभर में नेटवर्क फैलाकर यह पूरा स्कैम चलाया जा रहा था।
प्लेसमेंट कर्मचारी 15 से हड़ताल पर
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में प्लेसमेंट कर्मचारियों ने नए श्रम कानून लागू करने और समान वेतन की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि राज्य में अब तक कानून लागू नहीं होने से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 15 अप्रैल तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे चरणबद्ध हड़ताल शुरू करेंगे।
बिलासपुर
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, युवाओं को राहत
भर्ती प्रक्रिया बरकरार, खाली पद अब वेटिंग लिस्ट से भरेंगे