"कार्रवाई" के लिए 3547 परिणाम मिले
महासमुंद
कार्रवाई : आईपीएल ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, नागपुर कनेक्शन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
सांकरा पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और नकदी जब्त की है। डिजिटल साक्ष्यों में संदिग्ध लेन-देन, चैट और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क से कई स्थानीय एजेंट और खाईवाल जुड़े हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है।
दुर्ग
बड़ी कार्रवाई : इंटर-स्टेट चोर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, रायपुर से बरामद हुए चोरी के औजार
दुर्ग पुलिस ने इंटर-स्टेट चोर गिरोह के मुख्य आरोपी मोहम्मद नासिर हुसैन उर्फ आनस खान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं। आरोपी की निशानदेही पर रायपुर के मेकाहारा परिसर से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार और एक स्कूटी बरामद की गई है।पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह बंद मकानों और कॉलोनियों की रेकी कर सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
रायपुर
कार्रवाई : रायपुर में 52 फल दुकानों पर छापा, भारी मात्रा में खराब फल जब्त
रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने तीन दिन के विशेष अभियान के तहत 52 फल दुकानों की जांच की। इस दौरान 105 किलो सड़े आम, 10 किलो अंगूर और 7 दर्जन खराब केले नष्ट कराए गए। अधिकारियों ने साफ-सफाई और सुरक्षित भंडारण के निर्देश दिए तथा केमिकल से फल पकाने पर सख्त चेतावनी दी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बलौदाबाज़ार
ट्रैफिक सख्ती अभियान : बलौदाबाजार में 227 चालकों पर कार्रवाई, 91 हजार जुर्माना वसूला
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने 30 मई 2026 की शाम तीन घंटे के विशेष वाहन चेकिंग अभियान में सख्ती दिखाई। जिलेभर में 227 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 91,400 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। एसपी ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में चला यह अभियान सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।
महासमुंद
बड़ी कार्रवाई : कंपनी के सामान की आड़ में ले जाया जा रहा 3.12 करोड़ का गांजा जब्त
महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और ANTF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा माजदा वाहन से 600 किलो अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में महाराष्ट्र के ठाणे निवासी महबूब बादशाह शेख (65) को गिरफ्तार किया गया है।
रायपुर
बड़ी खबर : गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, अवैध शराब मामले में कार्रवाई तेज
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल को अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण न करने और छापेमारी के दौरान संदिग्ध आचरण के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 29 मई को ACCU टीम की छापेमारी के दौरान ढाबे में अवैध शराब बिक्री पकड़ी गई थी, जहां थाना प्रभारी की मौजूदगी और आरोपी से एकांत बातचीत पर सवाल उठे।
मुंगेली
चोरी का खुलासा : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री चोरी मामले में 4 आरोपी जेल भेजे गए
लोरमी पुलिस ने नवलपुर स्थित बंद गुड़ फैक्ट्री में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री से मशीनरी चोरी कर मुंगेली के कबाड़ी को बेची गई थी। बाद में दोबारा चोरी की कोशिश के दौरान एक आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसने पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
कोरबा
बड़ी कार्रवाई : सुशासन तिहार शिविर में ACB ने पकड़ा रिश्वतखोर कर्मचारी
कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के तुमान क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए BEO कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल के लंबित विभागीय कार्य को निपटाने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत शिक्षक ने ACB बिलासपुर में दर्ज कराई थी।
राज्य सरकार
बैठक : एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, अनियमितता पर कार्रवाई के निर्देश
जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट में बैठक लेकर खाद्य विभाग और गैस एजेंसियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्टॉक का नियमित भौतिक सत्यापन करने, ऑनलाइन और वास्तविक स्टॉक का मिलान सुनिश्चित करने तथा किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
रायपुर
रायपुर : हांडी तालाब में गंदगी और जलकुंभी पर निगम की बड़ी कार्रवाई, कुछ ही घंटों में बदली तस्वीर
रायपुर के तात्यापारा स्थित हांडी तालाब में गंदगी और जलकुंभी फैलने की शिकायत मिलते ही नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 7 ने त्वरित कार्रवाई की। जोन 7 की अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा और जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और लगभग 15 सफाई कर्मियों की विशेष गैंग ने तालाब में सफाई अभियान चलाया। कुछ ही घंटों में जलकुंभी और गंदगी हटाकर तालाब की स्थिति में सुधार किया गया।
राजनांदगांव
बड़ी कार्रवाई : अंतरराज्यीय नक्सली नेटवर्क पर करारा प्रहार, हथियार व विस्फोटक जब्त
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। घने जंगलों में माओवादियों द्वारा संचालित हथियार निर्माण केंद्र और छिपाए गए विस्फोटक डंप का भंडाफोड़ किया गया।
बलौदाबाज़ार
पुलिस की कार्रवाई : 10 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पल्सर बाइक भी जब्त
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के थाना लवन क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मेन रोड पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा, जो पल्सर बाइक से गांजा की तस्करी कर ग्राहक तलाश रहे थे। तलाशी के दौरान उनके बैग से 10.204 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल भी जब्त किए हैं।