"कार्रवाई" के लिए 2830 परिणाम मिले
समाधान शिविर : 1166 आवेदनों पर कार्रवाई, 548 का मौके पर निराकरण
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत महासमुंद विकासखंड के ग्राम बम्हनी में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 16 ग्राम पंचायतों से प्राप्त कुल 1166 आवेदनों पर कार्रवाई की गई। शिविर में 548 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया, जबकि शेष मामलों को समय-सीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों के विस्तार पर जोर दिया।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : किराना स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध शराब के सिंडिकेट का भंडाफोड़
29 अप्रैल 2026 को सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम कोतरी में अवैध महुआ शराब के बड़े नेटवर्क पर छापा मारकर उसे ध्वस्त किया। एक किराना स्टोर की आड़ में कच्चा माल सप्लाई किया जा रहा था, जिससे पूरे गांव में अवैध शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने अलग-अलग घरों से कुल 185 लीटर शराब और करीब 940 किलो महुआ लहान बरामद किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार है। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़
कार्रवाई : प्राचीन भाथु तालाब के नाले पर चला प्रशासन का बुलडोजर, होटल संचालक का एक एकड़ का अवैध कब्जा जमींदोज
अंबिकापुर (सरगुजा) में नगर निगम और जिला प्रशासन ने भाथु तालाब के प्राकृतिक नाले पर हुए कथित अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई की। रिंग रोड स्थित एक होटल पर आरोप था कि उसने विस्तार के लिए नाले को मिट्टी डालकर पाट दिया और बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायत के बाद जांच में अतिक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद प्रशासन ने जेसीबी और पुलिस बल की मदद से निर्माण ध्वस्त कर दिया।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : गांजे के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त
थाना सांकरा पुलिस ने एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से लाई जा रही गांजे की खेप पकड़ी। एनएच-53 पर घेराबंदी कर दो कारों को रोका गया, जिनसे 12.563 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 3 नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने दो कार, 9 मोबाइल और करीब 19.94 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, करोड़ों का हिसाब और 6 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने जुआ सटोरियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत एक बड़े ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रायपुर और बेमेतरा से कुल 6 आरोपियों (दुर्गेश डहरे, ललित चावला, अंशु बग्गा, सौरभ जैन, विजय वर्मा और निशांत नागवानी) को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह 'पावर एक्स' व्हाट्सएप ग्रुप और UNCLEBAT9, Grand777.com जैसे कई ऑनलाइन पैनल्स के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाता था।
छत्तीसगढ़
नंबर बताया, फिर भी कार्रवाई नहीं : 3 महीने से आरोपी फरार, घायल महिला भटक रही न्याय के लिए
महासमुंद के तुमगांव में 23 जनवरी 2026 को चित्ररेखा सेन को तेज रफ्तार बाइक (CG 04 J 4338) ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को वाहन नंबर सहित पूरी जानकारी दी, लेकिन 3 महीने बाद भी न आरोपी पकड़ा गया और न ही वाहन जब्त हुआ। परेशान होकर महिला अब कलेक्टर से न्याय की गुहार लगा रही है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : दुर्ग में नशीली सिरप रैकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार
दुर्ग जिले में पुलिस ने कोडीन युक्त नशीली सिरप के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक संगठित रैकेट का भंडाफोड़ किया। मुख्य आरोपी योगेश शर्मा सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार है। आरोपियों ने फर्जी ड्रग लाइसेंस और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर गुजरात से प्रतिबंधित सिरप मंगाकर स्थानीय स्तर पर ऊंचे दामों में बेचा। पुलिस ने करीब 800 बोतल सिरप, कार और अन्य सामान जब्त किया है तथा मामले की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : शादी का झांसा देकर युवती से महीनों तक छल: 'लिव-इन' के नाम पर शोषण करने वाले आरोपी को दबोचा
रायगढ़ पुलिस ने शादी का झूठा झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने वाले 20 वर्षीय आरोपी बादल सारथी को गिरफ्तार किया है। मामला अप्रैल 2025 में दिल्ली में शुरू हुआ था, जहाँ आरोपी ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाया और रायगढ़ लाकर तीन महीने तक पत्नी की तरह रखा।
छत्तीसगढ़
मिडनाइट कॉम्बिंग : 55 से अधिक अपराधियों पर कार्रवाई, ड्रोन निगरानी से सख्त पुलिस अभियान
रायपुर में पुलिस ने मिडनाइट कॉम्बिंग अभियान चलाकर 150 जवानों की टीम के साथ संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन किया। ड्रोन निगरानी, नाकाबंदी और घर-घर तलाशी के दौरान 55 से अधिक अपराधियों पर कार्रवाई हुई, वारंट तामील किए गए और नशे व अवैध हथियार के मामलों में केस दर्ज हुए, जिससे अपराधियों में भय और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : रेलवे रूट से हो रही नशे की तस्करी, गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से ट्रेन के जरिए लाई जा रही 52 किलो गांजा की खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास की गई, जहां आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। बरामद गांजे की कीमत लगभग 25.62 लाख रुपये बताई गई है। सभी आरोपी ओडिशा के कंधमाल जिले के रहने वाले हैं और NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : गांजा के साथ ओडिशा-महाराष्ट्र तस्करी रैकेट के दो आरोपी गिरफ्तार
थाना सिंघोड़ा पुलिस ने 21 अप्रैल 2026 को एनएच-53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी कार्रवाई में 5 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा सप्लाई कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली, जिसमें सीट के नीचे छिपा गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में तस्करी की बात स्वीकार की। पुलिस ने गांजा, बाइक और मोबाइल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : भिलाई के वैशाली नगर में अवैध प्लॉटिंग बाउंड्रीवाल ध्वस्त, निर्माण सामग्री जब्त
भिलाई के वैशाली नगर क्षेत्र में नगर निगम ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाबादीप सिंह नगर इलाके में बनाई गई बिना अनुमति की बाउंड्रीवाल को जेसीबी से गिरा दिया और निर्माण सामग्री जब्त कर ली। शिकायत मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि खाली जमीन पर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर उन्हें बेचने की तैयारी की जा रही थी। निगम ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए सख्त कार्रवाई की और आगे भी ऐसे मामलों पर रोक लगाने की बात कही। नागरिकों से जमीन खरीदने से पहले दस्तावेज जांचने और अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई।