"कार्रवाई" के लिए 3547 परिणाम मिले
रायपुर
कड़ा एक्शन : मेटाडोर और रेहड़ी-पटरी वालों का होगा डिजिटल सत्यापन, बिना ID कारोबार करने वालों पर कार्रवाई
रायपुर नगर निगम ने सड़क किनारे मेटाडोर, ठेला और गाड़ियों पर व्यापार करने वाले अस्थायी कारोबारियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। महापौर मीनल चौबे ने टाउन प्लानिंग विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी बाहरी और अस्थायी कारोबारियों का अनिवार्य सत्यापन और पंजीकरण किया जाए।
कृषि विभाग की कार्रवाई : ओम फर्टिलाइज़र में 298 बोरी खाद कम, स्टॉक जब्त
महासमुंद जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर कृषि आदानों की जांच लगातार जारी है। सरायपाली में ओम फर्टिलाइज़र प्रतिष्ठान के निरीक्षण के दौरान स्टॉक में 298 बोरी खाद कम पाई गई, जिसके बाद उपलब्ध स्टॉक को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।
रायपुर
ड्रग माफिया पर कार्रवाई : 55 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर रवि साहू की 7.66 करोड़ की 16 संपत्तियां कुर्क
राजधानी Raipur में पुलिस ने ड्रग तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर रवि साहू की करीब 7.66 करोड़ रुपए की 16 चल-अचल संपत्तियों को फ्रीज कर दिया। यह कार्रवाई NDPS Act और SAFEMA के तहत की गई।
रायपुर
बड़ी कार्रवाई : 12वीं का हिंदी पेपर लीक करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, PTI शिक्षक समेत 3 गिरफ्तार
12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले हिंदी विषय का हस्तलिखित प्रश्नपत्र व्हाट्सएप पर वायरल होने से छत्तीसगढ़ में हड़कंप मच गया। रायपुर पुलिस ने जांच कर एक पीटीआई शिक्षक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रायपुर संभाग
बड़ी कार्रवाई : कानून हाथ में लेना पड़ा भारी, थाने के सामने मारपीट करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
आरंग थाना क्षेत्र में सतनामी समाज के सदस्य बलराम कुर्रे के साथ कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा द्वारा मारपीट और अभद्रता का मामला तूल पकड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सतनामी समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। बढ़ते तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मामले में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आश्वासन के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोल्डी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
राजनांदगांव
प्रशासन का प्रहार : 150 एकड़ की अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, राजनांदगांव प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
राजनांदगांव जिले के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजस्व विभाग और प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से बनाए गए रास्ते, गेट और अन्य निर्माण हटाए। जांच में बिना अनुमति कृषि भूमि का डायवर्सन और प्लाटिंग किए जाने की पुष्टि हुई। प्रशासन ने नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लोगों से जमीन खरीदने से पहले दस्तावेजों की जांच करने की अपील की है।
रायगढ़
निगम की कार्रवाई : मिक्स कचरा देने पर 3 मशहूर होटलों पर लगा जुर्माना, दोबारा गलती करने पर 5000 की चेतावनी
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। गांधी चौक से अग्रसेन चौक तक चलाए गए विशेष जांच अभियान में तीन प्रमुख होटलों को मिक्स कचरा देने पर ₹2,000-₹2,000 का जुर्माना लगाया गया। निगम ने चेतावनी दी है कि दोबारा नियम तोड़ने पर सीधे ₹5,000 का जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महासमुंद
बड़ी कार्रवाई : सिंघोड़ा पुलिस ने कार के गुप्त चैंबर से जब्त किया 9.17 करोड़ का सोना, गुजरात के 3 तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्ज़री कार से 7.5 किलो से अधिक सोने के आभूषण जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब ₹9.17 करोड़ आंकी गई है। Volkswagen Virtus कार में पिछली सीट के नीचे बनाए गए गुप्त चैंबर से सोना बरामद हुआ। मामले में गुजरात के राजकोट निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
रायपुर
विभाग की कार्रवाई : अवैध रेत कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1740 घनमीटर रेत और दो हाईवा जप्त
आरंग तहसील के ग्राम कागदेही में खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1740 घनमीटर अवैध रेत जप्त की। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत दो हाईवा वाहन भी पकड़े गए। विभाग द्वारा ड्रोन निगरानी, रात्रिकालीन गश्त और सघन जांच के जरिए प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
बीजापुर
युवती से दुष्कर्म : अटल आवास में युवती से जबरदस्ती का आरोप, बीजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बीजापुर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने उसे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सखी सेंटर की मदद से युवती ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
महासमुंद
NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का उग्र प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
NEET पेपर लीक मामले को लेकर NSUI ने रायपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शाहबाज़ राजवानी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में बैठक आयोजित कर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक में प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की। NSUI ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
देश
हादसा : मिट्टी में दबकर 3 मजदूरों की मौत, जांच के बाद कार्रवाई तेज
दल्ली राजहरा में 12 मई को BSP की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद सुरक्षा में लापरवाही के आरोपों के बीच BSP ने डीजीएम मंगेश सेलकर और एजीएम रमेश कुमार को निलंबित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे एफआईआर दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।