"कार्रवाई" के लिए 3547 परिणाम मिले
देश
पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा
सागर में मकरोनिया थाना पुलिस ने 1500 पेटी बॉम्बे व्हिस्की से भरा एक आयशर ट्रक जब्त किया है। ड्राइवर और हेल्पर के मुताबिक शराब की खेप बड़वाह से रीवा भेजी जा रही थी। सफर के दौरान ड्राइवर को नींद आने पर हेल्पर ने गूगल मैप के सहारे ट्रक चलाया, लेकिन रास्ता भटककर सागर पहुंच गया। पुलिस ने ट्रक और शराब को कब्जे में लेकर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
बड़ा प्रहार : पर्यावरण मानकों से खिलवाड़ पड़ा भारी, रायगढ़ में 25 उद्योगों पर बड़ी कार्रवाई
रायगढ़ जिले में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। जिले का AQI फिलहाल ‘संतोषजनक’ से ‘मध्यम’ श्रेणी में बना हुआ है। प्रदूषण और फ्लाई ऐश प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 उद्योगों पर जनवरी से मई 2026 तक 79 लाख रुपये से अधिक की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई गई है।
दुर्ग
क्रूरता की हदें पार : दुर्ग में अवैध पशु परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बोलेरो समेत 5 मवेशी जब्त
दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप वाहन से 5 मवेशियों को बरामद किया। पुलिस ने ग्राम पेण्ड्री चौक पर घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा, जिसमें मवेशियों को पैर बांधकर बेहद क्रूर तरीके से भरा गया था। मामले में मध्यप्रदेश के बालाघाट निवासी मुख्य आरोपी दुर्गेश घोरमारे को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।
देश
अबूझमाड़ में नक्सल प्रहार : सुरक्षाबलों की कार्रवाई से माओवादियों में हड़कंप, इलाके में सर्चिंग जारी
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। महाराष्ट्र सीमा के पास चलाए गए सर्च ऑपरेशन में जवानों ने 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये नकद, AK-47, SLR और .303 राइफलों समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की। यह कार्रवाई सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री का उपयोग नक्सली संगठन हमलों और हथियार संचालन में करने वाले थे। पिछले दो वर्षों में नारायणपुर पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान 265 हथियार जब्त किए हैं।
ढाबा पर कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, अवतार ढाबा पर जांच जारी
शिकायत के आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन महासमुंद ने पिथौरा स्थित मेसर्स अवतार ढाबा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र और जल परीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध नहीं पाए गए तथा ढाबा बिना खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन के संचालित होता मिला। इस पर प्रकरण दर्ज कर संचालक को नोटिस जारी किया गया। साथ ही ग्रेवी (खुला) खाद्य पदार्थ का नमूना जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राज्यसभा सांसद : सागरिका घोष को धमकी भरे कॉल, दिल्ली पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग
राज्यसभा सांसद सागरिका घोष को तीन अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे फोन कॉल मिलने का मामला सामने आया है। सांसद ने इसे गंभीर बताते हुए दिल्ली पुलिस से तत्काल जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नंबर साझा करते हुए औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बहस तेज हो गई है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
कमोदा रिसॉर्ट विवाद : तहसील कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की सख्त कार्रवाई
अंबिकापुर में जिला प्रशासन ने कमोदा रिसॉर्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। प्रशासन के अनुसार रिसॉर्ट का निर्माण करीब 45 डिसिमल सरकारी भूमि पर किया गया था। दो दिन पहले विरोध और हंगामे के कारण कार्रवाई टाल दी गई थी, लेकिन समय सीमा खत्म होने के बाद सोमवार सुबह भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ टीम मौके पर पहुंची। तहसील न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई। वहीं रिसॉर्ट की जमीन से जुड़े शरणार्थी भूमि विवाद की भी जांच जारी है। पिछले एक महीने से अंबिकापुर में प्रशासन लगातार अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रहा है।
कोरबा
सीबीआई की कार्रवाई : एसईसीएल कुसमुंडा में पीएफ के नाम पर रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
सीबीआई ने रविवार को एसईसीएल कुसमुंडा के सीएमपीएफ विभाग में कार्यरत क्लर्क मनोहर लाल कौशिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह एक खदान कर्मी से पीएफ का पैसा निकालने के बदले कई बार परेशान करने और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। परेशान होकर खदान कर्मी ने सीबीआई को शिकायत दी, जिसके बाद टीम ने जांच कर जाल बिछाया।
रायगढ़
पुलिस की कार्रवाई : तमनार चौक पर 14.7 टन संदिग्ध कबाड़ जब्त, 31 लाख से ज्यादा की संपत्ति सील
रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत तमनार चौक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों में लदा 14 टन 700 किलो संदिग्ध लोहा और टीना कबाड़ जब्त किया। धरमजयगढ़ और घरघोड़ा क्षेत्र से आ रहे इन वाहनों की जांच के दौरान चालकों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद सभी वाहन और माल को पुलिस ने सील कर दिया। कुल मिलाकर करीब 31 लाख 23 हजार 800 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध कबाड़ और संदिग्ध माल के नेटवर्क पर सख्ती से रोक लगाना है।
विदेश
होर्मुज स्ट्रेट संकट : 20 हजार से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर चिंता, एनयूएसआई ने सरकार से मांगी तत्काल कार्रवाई
होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच 20 हजार से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। (एनयूएसआई) ने केंद्र सरकार से तत्काल निकासी योजना लागू करने और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। यूनियन के अनुसार मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे, सुरक्षा अलर्ट और समुद्री प्रतिबंधों के कारण भारतीय नाविक जोखिम भरी परिस्थितियों में काम कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़
शिक्षा विभाग में कार्रवाई : 8 प्राचार्य निलंबित, 14 की वेतन वृद्धि रोकी, बोर्ड परिणामों में गिरावट पर बड़ी कार्रवाई
बालोद जिले में बोर्ड परीक्षा परिणामों में भारी गिरावट के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर 8 प्राचार्यों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 14 प्राचार्यों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। 10वीं और 12वीं के परिणामों में 30 से 47 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज हुई है, जिससे जिले की राज्य स्तरीय रैंकिंग भी प्रभावित हुई है। 10वीं में 65.94% परिणाम रहा और 2,520 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए। प्रशासन ने स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता सुधारने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं, साथ ही आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
रायपुर
पुलिस की कार्रवाई : संदिग्ध ट्रक से 19 भैंसें बरामद, अंतरराज्यीय पशु तस्करी की आशंका
आरंग पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ट्रक से 19 भैंसें बरामद की हैं। ग्राम गुल्लू और गुदगुदा के बीच मुख्य मार्ग पर खड़े यूपी पासिंग वाहन की जांच में भैंसों को अमानवीय तरीके से ठूंसकर ले जाया जा रहा था। चालक और अन्य लोग मौके से फरार मिले। पुलिस ने सभी पशुओं को सुरक्षित कांजीहाउस में रखा है और वाहन जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला अंतरराज्यीय पशु तस्करी से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।