"कार्रवाई" के लिए 3547 परिणाम मिले
दुर्ग
दुर्ग में खाद्य विभाग की कार्रवाई : 32 दुकानों पर चालान, ढाबों को दी चेतावनी
दुर्ग जिले में “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सघन जांच की। कोटपा एक्ट उल्लंघन पर 32 पान ठेलों और होटलों पर चालानी कार्रवाई की गई, जबकि कई ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
महासमुंद
करोड़ों का गांजा जब्त : एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 226 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने एनएच-53 पर नाकाबंदी के दौरान ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाई जा रही 226.600 किलोग्राम गांजे की बड़ी खेप जब्त की। इसकी कीमत लगभग 1.14 करोड़ रुपये आंकी गई है। गांजा सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर पिकअप वाहन में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो इसे ओडिशा के बालीगुड़ा से महाराष्ट्र के अहमदनगर ले जा रहे थे। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
रायगढ़
नशे के खिलाफ कार्रवाई : स्कूटी पर ओडिशा से लाया जा रहा था गांजा, घेराबंदी कर 3 तस्कर गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने ओडिशा से गांजा तस्करी कर रहे तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया। संबलपुरी में नाकेबंदी के दौरान स्कूटी से 18.1 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 1.81 लाख रुपये बताई गई। आरोपियों ने कबूल किया कि वे गांजा रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बेचने वाले थे। शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
छत्तीसगढ़
बड़ा फर्जीवाड़ा : ब्रांडेड मसालों के नाम पर ठगी, राजस्व विभाग की छापामार कार्रवाई में लाखों का नकली एवरेस्ट जब्त
बिलासपुर के व्यापार विहार में राजस्व विभाग ने “बालाजी मूवर्स एवं पैकर्स” पर छापा मारकर Everest के नाम पर बेचे जा रहे नकली मसाले जब्त किए। कंपनी अधिकारियों ने मौके पर इन्हें नकली बताया, जिसके बाद संस्थान सील कर दिया गया और FIR की प्रक्रिया शुरू हुई। जांच में पता चला कि ये मसाले शहर और ग्रामीण दुकानों में सप्लाई होने वाले थे। इस कार्रवाई से मिलावटखोरी के बड़े नेटवर्क का संकेत मिला है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी ने 13 ठिकानों पर मारे छापे, 5.39 करोड़ की बरामदगी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले की जांच के तहत रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में 13 ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में लगभग 53 लाख रुपये नकद और 3.234 किलोग्राम सोना (करीब 5.39 करोड़ रुपये मूल्य) बरामद हुआ, साथ ही कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए गए। जांच ईओडब्ल्यू और एसीबी की एफआईआर के आधार पर पीएमएलए के तहत की जा रही है। आरोप है कि 2019 से 2022 के बीच शराब कारोबार में संगठित तरीके से अवैध कमीशन लिया गया, जिससे करीब 2,883 करोड़ रुपये की अवैध आय अर्जित हुई।
समाधान शिविर : 1166 आवेदनों पर कार्रवाई, 548 का मौके पर निराकरण
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत महासमुंद विकासखंड के ग्राम बम्हनी में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 16 ग्राम पंचायतों से प्राप्त कुल 1166 आवेदनों पर कार्रवाई की गई। शिविर में 548 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया, जबकि शेष मामलों को समय-सीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों के विस्तार पर जोर दिया।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : किराना स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध शराब के सिंडिकेट का भंडाफोड़
29 अप्रैल 2026 को सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम कोतरी में अवैध महुआ शराब के बड़े नेटवर्क पर छापा मारकर उसे ध्वस्त किया। एक किराना स्टोर की आड़ में कच्चा माल सप्लाई किया जा रहा था, जिससे पूरे गांव में अवैध शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने अलग-अलग घरों से कुल 185 लीटर शराब और करीब 940 किलो महुआ लहान बरामद किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार है। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़
कार्रवाई : प्राचीन भाथु तालाब के नाले पर चला प्रशासन का बुलडोजर, होटल संचालक का एक एकड़ का अवैध कब्जा जमींदोज
अंबिकापुर (सरगुजा) में नगर निगम और जिला प्रशासन ने भाथु तालाब के प्राकृतिक नाले पर हुए कथित अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई की। रिंग रोड स्थित एक होटल पर आरोप था कि उसने विस्तार के लिए नाले को मिट्टी डालकर पाट दिया और बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायत के बाद जांच में अतिक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद प्रशासन ने जेसीबी और पुलिस बल की मदद से निर्माण ध्वस्त कर दिया।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : गांजे के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त
थाना सांकरा पुलिस ने एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से लाई जा रही गांजे की खेप पकड़ी। एनएच-53 पर घेराबंदी कर दो कारों को रोका गया, जिनसे 12.563 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 3 नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने दो कार, 9 मोबाइल और करीब 19.94 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, करोड़ों का हिसाब और 6 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने जुआ सटोरियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत एक बड़े ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रायपुर और बेमेतरा से कुल 6 आरोपियों (दुर्गेश डहरे, ललित चावला, अंशु बग्गा, सौरभ जैन, विजय वर्मा और निशांत नागवानी) को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह 'पावर एक्स' व्हाट्सएप ग्रुप और UNCLEBAT9, Grand777.com जैसे कई ऑनलाइन पैनल्स के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाता था।
छत्तीसगढ़
नंबर बताया, फिर भी कार्रवाई नहीं : 3 महीने से आरोपी फरार, घायल महिला भटक रही न्याय के लिए
महासमुंद के तुमगांव में 23 जनवरी 2026 को चित्ररेखा सेन को तेज रफ्तार बाइक (CG 04 J 4338) ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को वाहन नंबर सहित पूरी जानकारी दी, लेकिन 3 महीने बाद भी न आरोपी पकड़ा गया और न ही वाहन जब्त हुआ। परेशान होकर महिला अब कलेक्टर से न्याय की गुहार लगा रही है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : दुर्ग में नशीली सिरप रैकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार
दुर्ग जिले में पुलिस ने कोडीन युक्त नशीली सिरप के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक संगठित रैकेट का भंडाफोड़ किया। मुख्य आरोपी योगेश शर्मा सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार है। आरोपियों ने फर्जी ड्रग लाइसेंस और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर गुजरात से प्रतिबंधित सिरप मंगाकर स्थानीय स्तर पर ऊंचे दामों में बेचा। पुलिस ने करीब 800 बोतल सिरप, कार और अन्य सामान जब्त किया है तथा मामले की जांच जारी है।