"महासमुंद जिले" के लिए 423 परिणाम मिले
महासमुंद
घर की सुरक्षा अब जागरूक हाथों में, खोपली की महिलाओं ने सीखी असली-नकली की पहचान
महासमुंद जिले के ग्राम खोपली स्थित शासकीय हाई स्कूल में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) रायपुर शाखा द्वारा SHINE प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों की 35 महिलाओं को ISI मार्क, हॉलमार्किंग, BIS Care App और गुणवत्ता युक्त उत्पादों की पहचान के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में खाद्य पदार्थों में मिलावट, बच्चों की सुरक्षा, रसोई के बर्तन और आभूषणों की शुद्धता जैसे विषयों पर भी जागरूक किया गया।
सुशासन तिहार : अछोला में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 के तहत महासमुंद जिले के विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अछोला में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ समयबद्ध निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
छत्तीसगढ़
खाद संकट की आहट : व्यापारियों ने 1 जून से बिक्री बंद करने का किया ऐलान
महासमुंद ब्लॉक के खाद व्यापारियों ने शासन की निर्धारित दर पर खाद नहीं मिलने से नाराज होकर 1 जून 2026 से खाद बिक्री बंद करने का ऐलान किया है। व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि 30 मई तक मौजूदा स्टॉक किसानों को बेचा जाएगा, लेकिन नई खाद की खरीदी नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियां और कुछ होलसेल व्यापारी तय दरों का पालन नहीं कर रहे, जिससे रिटेल व्यापारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
छत्तीसगढ़
कपड़ा फेरीवालों के भेष में हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने 378 किलो गांजा पकड़ा; 12 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर रेंज पुलिस ने गांजा तस्करों के नए शातिर तरीके का खुलासा करते हुए महासमुंद और धमतरी में बड़ी कार्रवाई की। तस्कर कपड़ा फेरीवाले बनकर मोटरसाइकिलों में विशेष कम्पार्टमेंट बनाकर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने कुल 378 किलो गांजा, 10 बाइक और मोबाइल जब्त कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 1.98 करोड़ रुपए आंकी गई है।
महासमुंद
विश्व रेड क्रॉस दिवस : जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन, दो प्रतिनिधि हुए सम्मानित
विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महासमुंद जिले की टीम ने सक्रिय एवं उत्कृष्ट सहभागिता दर्ज कराई। “United in Humanity” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के 53 जूनियर एवं 7 यूथ रेड क्रॉस वॉलिंटियर्स ने लोकनृत्य, फर्स्ट एड, नाटक और चित्रकला जैसी गतिविधियों के माध्यम से रेड क्रॉस के सात सिद्धांतों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं जिला रेड क्रॉस टीम के नेतृत्व में जिले ने राज्य स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. श्वेतलाना नांगल और दिनेश कुमार साहू को सम्मानित किया गया, जो महासमुंद जिले के लिए गौरव का विषय रहा।
छत्तीसगढ़
करोड़ों संतानों की एक ही मां : घुचापाली की वह मां जिनके चरणों में पनपता है विश्वास, वात्सल्य और वरदान
मदर्स डे सिर्फ सांसारिक मां के वात्सल्य को नमन करने का दिन नहीं, उस आदि शक्ति को स्मरण करने का अवसर भी है, जो समस्त सृष्टि की जननी हैं। मदर्स डे के अवसर पर प्रस्तुत यह विशेष फीचर महासमुंद जिले के बागबाहरा स्थित घुचापाली पहाड़ी पर विराजित मां चंडी की महिमा का भावपूर्ण वर्णन है। लोकआस्था का केंद्र हैं। प्राकृतिक पाषाण स्वरूप में विराजी मां की गोद में हरियाली, अथाह जल, शिलाएं और सुख-समृद्धि का विस्तार भक्तों को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव देता है। करोड़ों श्रद्धालुओं की वह सार्वभौमिक मां हैं, जो बिना भेदभाव सभी की प्रार्थनाएं सुनती हैं, कष्ट हरती हैं और अपनी ममता से सबको आच्छादित करती हैं। यहां आने वाला हर श्रद्धालु मां के स्नेह और शक्ति का साक्षात अनुभव करता है।
समाधान योजना : मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान से उपभोक्ताओं को राहत
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 का उद्देश्य घरेलू, बीपीएल, कृषि एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों में राहत देना है। योजना के तहत अधिभार और सरचार्ज में 100% तक छूट तथा पुराने बकाया बिलों पर विशेष राहत दी जा रही है। महासमुंद जिले में अब तक 40,693 सक्रिय उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है और 3.10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा की गई है। इसके अलावा 279 निष्क्रिय उपभोक्ताओं से भी राशि वसूली और लाभ दिया गया है, जबकि 3.57 करोड़ रुपये की बकाया राशि माफ की गई है।
सही दवा, शुद्ध आहार : ग्रामीण क्षेत्रों में तंबाकू नियंत्रण अभियान, स्कूलों के 100 गज दायरे में जांच
छत्तीसगढ़ शासन के “सही दवा, शुद्ध आहार – यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत महासमुंद जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से खाद्य एवं औषधि प्रकोष्ठ का गठन कर लगातार जागरूकता एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। कोटपा एक्ट 2003 के तहत बागबाहरा और महासमुंद ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर स्कूलों के 100 गज के दायरे में दुकानों का निरीक्षण किया गया। नियम उल्लंघन पर 30 चालान काटे गए तथा तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्त रोक, नाबालिगों को बिक्री न करने और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान से बचाव के निर्देश दिए गए।
समाधान शिविर : सुशासन तिहार के तहत जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत लोहारीडीह में प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए। शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गई। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और क्षेत्रीय विकास कार्यों की प्रगति का उल्लेख करते हुए बताया कि हजारों हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है।
चोरों का तांडव : कहीं सूने मकानों पर वार, तो कहीं छड़-सीमेंट के नाम पर दिनदहाड़े ठगी
महासमुंद जिले में चोरी और ठगी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने किसानों, व्यापारियों और ग्रामीणों को निशाना बनाया है। घोघरा गांव में किसान टेमन साहू के घर से करीब 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, नकदी और दस्तावेज चोरी हो गए। कोकनाझर में किराना दुकान का ताला तोड़कर 37 हजार रुपये और सामान चोरी कर लिया गया। सांकरा थाना क्षेत्र में एक ठग ने सस्ते छड़-सीमेंट का लालच देकर 70 हजार रुपये नकद ठग लिए।
छत्तीसगढ़
गंधेश्वर सोमनाथ : सिरपुर के गंधेश्वर मंदिर परिसर में मनेगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति एवं राजभाषा विभाग तथा जिला प्रशासन महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में 11 मई 2026 को सिरपुर स्थित गंधेश्वर मंदिर परिसर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन को लेकर गंधेश्वरनाथ मंदिर ट्रस्ट सिरपुर के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम में शिवालयों की विरासत, सांस्कृतिक प्रस्तुति, संगोष्ठी और सामूहिक महाआरती प्रमुख आकर्षण होंगे।
महासमुंद
विकसित कृषि संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंच रही आधुनिक खेती की तकनीक, किसानों में दिख रहा उत्साह
महासमुंद जिले में 05 से 20 मई 2026 तक चल रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों द्वारा गांव-गांव जाकर किसानों को उन्नत एवं आधुनिक खेती की जानकारी दी जा रही है। कृषि रथ और शिविरों के माध्यम से किसानों को मिलेट्स की खेती, फसल चक्र परिवर्तन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।