ताज़ा खबरें
10467 समाचार
बिलासपुर
बिलासपुर में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, घोंघा नदी में बहने से तीन बच्चों की मौत
बिलासपुर जिले में लगातार बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल से घर लौट रहे तीन भाई-बहन घोंघा नदी के तेज बहाव में बह गए। तलाश के बाद रविवार को तीनों के शव बरामद किए गए। हादसे से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
राज्य सरकार
गुढ़ियारी से महादेव घाट तक गूंजा हर-हर महादेव, कांवड़ यात्रा में शामिल हुए सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से छत्तीसगढ़ की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
राष्ट्रीय
धमाका: डीजल टैंक फटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, दो बच्चे भी शामिल
कच्छ जिले के नखत्राणा में स्क्रैप यार्ड में वाहन का डीजल टैंक फटने से भीषण हादसा हो गया। विस्फोट में एक ही परिवार के दो बच्चों समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय
जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल करेंगे रिटायर अर्धसैनिक जवान, OPS समेत इन मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन
रिटायर CAPF जवान और कर्मचारी OPS बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर 7 नवंबर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल करेंगे। संगठन ने CAPF के वरिष्ठ पदों पर अपने कैडर अधिकारियों को पर्याप्त अवसर देने की भी मांग उठाई है।
शिक्षा
नीति आयोग का बड़ा खुलासा... भारत में बेरोजगारी से ज्यादा खतरनाक है युवाओं का हुनर से दूर होना
नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 15 से 29 वर्ष के करीब 8.7 करोड़ युवा पढ़ाई, रोजगार और प्रशिक्षण से बाहर हैं। इनमें लगभग 88 प्रतिशत घरेलू कामकाज में लगे हैं। आयोग ने महिलाओं और युवाओं के लिए पार्ट-टाइम कोर्स, वित्तीय सहायता, छोटे प्रशिक्षण कार्यक्रम और स्थानीय स्तर पर स्किलिंग उपलब्ध कराने की सिफारिश की है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नि की मौत, घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बैगा समुदाय के पति-पत्नी की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा ढपनिपानी में शनिवार शाम हुई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के दो सदस्यों की एक साथ हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
संसद
निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- प्रियंका आपसे ज्यादा समझदार, उन्हें अपनी गद्दी दे दीजिए
महिलाओं की स्वतंत्रता और मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पलटवार किया। उन्होंने प्रियंका गांधी को राहुल से ज्यादा समझदार बताते हुए उन्हें ‘गद्दी’ देने की बात कही।
राष्ट्रीय
छात्राओं के साथ बांध में नहाते प्रिंसिपल का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अलवर में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का छात्राओं के साथ बांध में नहाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया। ग्रामीणों ने बच्चों को बिना लाइफ जैकेट बांध में उतारने सहित कई आरोप लगाए हैं। पुलिस और शिक्षा विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
राज्य सरकार
सुशासन तिहार बना जनसंवाद का सशक्त माध्यम, गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार ने शासन और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत किया। अभियान के दौरान गांवों और शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और कई सार्वजनिक जरूरतों का मौके पर समाधान किया गया। अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं, पीडीएस, रोजगार, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, पेंशन और राजस्व प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
सियाराम गैस एजेंसी में मिली अनियमितताएं, खाद्य विभाग ने 471 सिलेंडर किए जब्त
गौरेला की सियाराम गैस एजेंसी में खाद्य विभाग ने शिकायत के बाद अचानक जांच की। अनियमितताएं मिलने पर 433 घरेलू और 38 व्यावसायिक समेत कुल 471 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जांच में स्टॉक बोर्ड, रेट लिस्ट और आवक-जावक रिकॉर्ड में भी खामियां मिलीं।
राष्ट्रीय
राजधानी में खाकी बेखौफ बदमाशों के निशाने पर, दिल्ली के मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर ईंट-डंडों से हमला, आंखों में झोंकी मिर्च
उत्तरी दिल्ली के मुकुंदपुर में बिना दस्तावेज वाली बाइक जब्त करने से नाराज लोगों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर ईंट-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लेकर फरार मुख्य आरोपी सुनील और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
राज्य सरकार
बिहान योजना ने खोली नई राह, मिट्टी के उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भर बनी सावित्री
रायगढ़ जिले की ग्राम पंचायत सियारपाली की सावित्री राणा बिहान योजना से जुड़कर कुम्हारी के पारंपरिक हुनर को स्वरोजगार में बदल रही हैं। स्व-सहायता समूह, वित्तीय सहयोग और बैंक ऋण की मदद से उन्होंने कारोबार खड़ा किया और अब हर महीने करीब 8 से 9 हजार रुपये कमा रही हैं।