"एक की मौत" के लिए 36 परिणाम मिले
राजनांदगांव
Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Rajnandgaon Road Accident: राजनांदगांव जिले से सड़क हादसे की एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भोलापुर और शिकारी महका मोड़ के पास स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें चार लोगों की जान चली गई।
रायगढ़
Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल
Raigarh Road Accident: बुधवार सुबह यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार 14 यात्री घायल हुए, जिन्हें पत्थलगांव और धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी
Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर चंदौरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से वाड्रफनगर चौकी के आरक्षक रामगोपाल की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
Bilaspur police action: बिलासपुर बवाल में 11 आरोपी गिरफ्तार, 9 पुलिसकर्मी हुए थे घायल
Bilaspur police action: बिलासपुर में 28-29 अगस्त की दरमियानी रात हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद 350 अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं और CCTV व ड्रोन से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
रायपुर
Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा
Raipur CCTV cameras: रायपुर में ITMS के 100 से ज्यादा कैमरे खराब पड़े हैं, जबकि कई चालू कैमरों की फुटेज धूल के कारण धुंधली हो गई है। L-T का करीब ₹8 करोड़ भुगतान अटकने से 372 CCTV और 36 ANPR कैमरों का मेंटेनेंस प्रभावित है। इससे लूट, चोरी और हिट एंड रन जैसे मामलों की जांच में पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
कोरिया
Korea News: दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा युवक डूबा, कुछ देर बाद पानी में मिली लाश
Korea News: गेज बांध में राकेश गुप्ता का शव तैरता मिला। दोस्तों के साथ नहाने के दौरान डूबने की आशंका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग
Durg Road Accident: रक्षाबंधन पर दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसों में 2 की मौत
Durg Road Accident: रक्षाबंधन के दिन दुर्ग जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 वर्षीय बच्चे और 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसों में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है।
मुंगेली
रफ्तार का कहर : आबकारी विभाग की गाड़ी से टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल
मुंगेली-लोरमी नहर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में बैगाकापा निवासी अंकित यादव की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हैं। आबकारी विभाग के लिए किराये पर चल रही चारपहिया वाहन की बाइक से टक्कर के बाद गाड़ी नहर में पलट गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रायगढ़
बढ़ी चिंता : छत्तीसगढ़ में हाथी शावकों की रहस्यमयी मौत का खुलासा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल में 25 दिनों के भीतर 4 हाथी शावकों की मौत से वन विभाग में चिंता बढ़ गई है। जांच रिपोर्ट में दो शावकों की मौत हेपेटाइटिस (लिवर संक्रमण) और सेप्टिसीमिया (रक्त संक्रमण) से होने की पुष्टि हुई है, जबकि एक की मौत निमोनिया से हुई थी।
छत्तीसगढ़
खूनी तांडव : कांग्रेस नेता के घर में घुसकर बेटे की हत्या, छोटे भाई की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के करही गांव में गुरुवार देर रात कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के घर पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में उनके 19 वर्षीय बेटे आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी गई और 16 वर्षीय छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
छत्तीसगढ़
खारंग नदी हादसे के बाद प्रशासन सख्त : अवैध रेत उत्खनन पर शिकंजा, ट्रैक्टर मालिक पर FIR
खारंग नदी में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जांच में रेत उत्खनन की आशंका सामने आई है। ट्रैक्टर मालिक पर FIR दर्ज कर अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।
महासमुंद
खल्लारी माता मंदिर रोपवे हादसा: 2 की मौत, कई घायल, मेंटेनेंस पर उठे सवाल
महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में नवरात्रि के दौरान रोपवे का केबल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रॉली झटके से नीचे आई, जिससे कई श्रद्धालु घायल हो गए। इस घटना में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हैं। रोपवे का हाल ही में मेंटेनेंस हुआ था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।