"जनजातीय संस्कृति" के लिए 56 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Bastar Development: 50 अमर शहीदों को मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया सम्मान
रायपुर में आयोजित ‘शौर्यांजलि’ कार्यक्रम में बस्तर की शांति और सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले 50 अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि वीर जवानों के साहस और त्याग से बस्तर में शांति एवं विकास की नई राह खुली है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Bastar Dussehra: निभाई गई मगरमुही रस्म, विशाल विजय रथ के निर्माण का अहम पड़ाव
Bastar Dussehra: मगरमुही रस्म विधि-विधान से संपन्न हुई। इस दौरान खाती पुजारी ने पूजा-अर्चना की और पारंपरिक बलि दी गई। यह रस्म आठ पहियों वाले विशाल विजय रथ के निर्माण का महत्वपूर्ण चरण है। दशकों पुरानी कारीगरी और पारंपरिक औजारों से तैयार होने वाला यह रथ भीतर रैनी और बाहरा रैनी में उपयोग किया जाता है।
राज्य सरकार
Adivasi Samaj: रायगढ़ में कर्मा पूजा महोत्सव, सीएम साय ने दिया शिक्षा और विकास का संदेश
Adivasi Samaj: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के ग्राम सारसमाल में आयोजित कर्मा पूजा महोत्सव में शामिल होकर भगवान करम देव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मांदर बजाया और समाजजनों के साथ पारंपरिक कर्मा नृत्य किया। मुख्यमंत्री ने आदिवासी संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और जनजातीय महापुरुषों के योगदान को समाज की गौरवशाली विरासत बताया।
बीजापुर
Wildlife Tourism: छत्तीसगढ़ के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में फिर शुरू होगा पर्यटन
Wildlife Tourism: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व को करीब 40 साल बाद फिर से पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी है। प्रस्तावित योजना के अनुसार, 1 नवंबर 2026 से पर्यटन शुरू किया जा सकता है। वन विभाग सफारी रूट, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटकों की संख्या निर्धारित करने पर काम कर रहा है। इस पहल से बस्तर में ईको-टूरिज्म और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
राज्य सरकार
CG Tourism Mission: छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास के लिए ₹500 करोड़ का मिशन, पर्यटकों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य
CG Tourism Mission: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन की समीक्षा की। मिशन के तहत ₹500 करोड़ की मूल निधि प्रस्तावित है, जबकि विभिन्न स्रोतों से ₹1,000 करोड़ से अधिक जुटाने की योजना है।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: 25 साल के नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ कैबिनेट का अभिनंदन प्रस्ताव पारित
CM Vishnu Deo Sai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। इंटरनेशनल सोलर अलायंस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और श्रीअन्न को बढ़ावा देने जैसी पहलों से छत्तीसगढ़ के कोदो, कुटकी और रागी उत्पादक किसानों के लिए नए बाजार और आर्थिक अवसर बने हैं।
राज्य सरकार
Karma Festival: CM विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणाएं, कंवर समाज को 90 लाख की सौगात
Karma Festival: रायपुर में आयोजित करमा परब महोत्सव में कंवर समाज के लिए कुल 90 लाख रुपये की घोषणाएं कीं। इसमें कोरबा के मड़वारानी में सामाजिक भवन के लिए 50 लाख, रायपुर के टाटीबंध में सामाजिक भवन के लिए 25 लाख और कांकेर के ग्राम जेफरा में सांस्कृतिक मंच के लिए 15 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा, रायपुर में हर साल करमा महोत्सव के आयोजन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
यात्रा
Best Festival Trips in India: त्योहारों पर घूमने के लिए भारत की 5 शानदार जगहें
Best Festival Trips in India: भारत में त्योहारों के दौरान घूमने का अनुभव बेहद खास हो सकता है। कोलकाता की दुर्गा पूजा, गुजरात का नवरात्रि गरबा, नागालैंड का हॉर्नबिल फेस्टिवल, अयोध्या का दीपोत्सव और अरुणाचल प्रदेश का जीरो फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक देश की संस्कृति, परंपराओं, खान-पान और संगीत को करीब से जानने का मौका देते हैं।
राज्य सरकार
Bastar Dussehra: CM विष्णु देव साय को मिला विश्व प्रसिद्ध पर्व में शामिल होने का न्योता
Bastar Dussehra: बस्तर सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति, जगदलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उन्हें विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा 2026 में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार जताते हुए पर्व के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। लगभग 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा मां दंतेश्वरी की आराधना, जनजातीय परंपराओं और सामूहिक सहभागिता के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है।
राज्य सरकार
National Cooperative: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती, बस्तर में राष्ट्रीय सम्मेलन
National Cooperative: 8-9 अक्टूबर को जगदलपुर में राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में 15 राज्यों के सचिव और 14 राज्यों के सहकारी समितियों के पंजीयक ‘सहकार से समृद्धि’ की कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। एम-पैक्स, दुग्ध समितियों, डिजिटल सेवाओं, भंडारण क्षमता, सहकारी बैंकिंग और कृषि आदानों की उपलब्धता को मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Tourism: नवा रायपुर में जुटे देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार
Chhattisgarh Tourism: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ में प्रदेश के पर्यटन विकास, डिजिटल सेवाओं और रोजगार के अवसरों पर चर्चा हुई। पर्यटन विभाग ने होम-स्टे, डिजिटल रिजर्वेशन, सिरपुर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान और अन्य परियोजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
राज्य सरकार
MY Bharat Jashpur: युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
MY Bharat Jashpur: जिला प्रशासन के सहयोग से ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता और पौधरोपण अभियान चलाया गया। मनोरा, फरसाबहार और जशपुर विकासखंड में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों की सफाई की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।