"जनजातीय संस्कृति" के लिए 56 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Chhattisgarh Rural Tourism: ब्रिटेन से आए पर्यटकों ने महसूस की छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति, लमना विलेज स्टे बना आकर्षण का केंद्र
Chhattisgarh Rural Tourism: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का लमना विलेज स्टे विदेशी पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन रहा है। ब्रिटेन से पहुंचे पर्यटकों ने ग्रामीण जीवन, लोक संस्कृति, स्थानीय खान-पान, ग्रामीण हाट और पारंपरिक आतिथ्य का अनुभव लिया। यह ग्रामीण पर्यटन मॉडल स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आर्थिक अवसरों का नया माध्यम बन रहा है।
राज्य सरकार
DP World Nava Raipur Open 2026: छत्तीसगढ़ में पहली बार दिखा प्रोफेशनल गोल्फ का बड़ा मंच
नवा रायपुर में आयोजित DP World Nava Raipur Open 2026 के साथ छत्तीसगढ़ ने प्रोफेशनल गोल्फ के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश को देश-दुनिया के प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा। प्रतियोगिता में 132 प्रोफेशनल खिलाड़ी शामिल हुए, जिनमें 18 विदेशी खिलाड़ी भी हैं
राज्य सरकार
Gholeng Handloom: हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर जशपुर, घोलेंग में तैयार हो रही रोजगार की नई कहानी
Gholeng Handloom: जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़कर महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। आजीविका परिसर में हैंडलूम और टेक्सटाइल से जुड़े कौशल सिखाए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय हुनर को नई पहचान मिलने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में पहल हो रही है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Tourism: छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, IATO सम्मेलन में बना ‘Best Emerging Tourist Destination’
Chhattisgarh Tourism: विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें IATO वार्षिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और जनजातीय पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। प्रदेश को Best Emerging Tourist Destination सम्मान से नवाजा गया।
यात्रा
Beautiful tourist places in Nagaland: पूर्वोत्तर की हसीन वादियों में बसे ये 5 ठिकाने, जहाँ कुदरत और संस्कृति का अनोखा संगम है
Beautiful tourist places in Nagaland: अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, शांत पहाड़ियों और समृद्ध जनजातीय संस्कृति के लिए खास पहचान रखता है। कोहिमा, जुको घाटी, मोकोकचुंग, मोन और वोखा यहां की प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। अक्टूबर से मई के बीच यात्रा के साथ दिसंबर में हॉर्नबिल फेस्टिवल का अनुभव नागालैंड ट्रिप को और खास बना सकता है।
राज्य सरकार
Jashpur Book Launch: मुख्यमंत्री साय ने जशपुर एक परिचय पुस्तक का किया विमोचन
Jashpur Book Launch: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय शाखा द्वारा प्रकाशित ‘जशपुर : एक परिचय’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में जशपुर के इतिहास, प्रशासनिक विकास, जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संपदा, सामाजिक-आर्थिक बदलाव और भविष्य की विकास संभावनाओं का समग्र अध्ययन प्रस्तुत किया गया है।
राज्य सरकार
वैश्विक मंच पर CM साय ने पेश किया नए छत्तीसगढ़ का विजन, 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर जोर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ की बदलती आर्थिक तस्वीर और निवेश की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था 6.31 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है और नई औद्योगिक नीति के बाद 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
राज्य सरकार
बस्तर में शांति के बाद विकास ने पकड़ी रफ्तार, पर्यटन और उद्योग से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ सफलता के बाद बस्तर में शांति और विकास का नया दौर शुरू हुआ है। ‘नियद नेल्लानार’ योजना से दूरस्थ गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, संचार और आजीविका की सुविधाएं पहुंच रही हैं। सरकार पर्यटन, नई औद्योगिक नीति और आधुनिक क्षेत्रों में निवेश के जरिए स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दे रही है।
राज्य सरकार
राष्ट्रीय मंच पर छाया छत्तीसगढ़ का मांदरी नृत्य, धमतरी के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हॉल में धमतरी जिले के सरईटोला के जय गढ़िया बाबा आदिवासी लोक मांदरी नृत्य दल ने पारंपरिक मांदरी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों ने मांदर की थाप, पारंपरिक वेशभूषा और जनजातीय संस्कृति के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई।
रायपुर
राष्ट्रपति भवन में बस्तर की संस्कृति का सम्मान, प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत बना यादगार पल
राष्ट्रपति भवन में बस्तर से पहुंचे जनजातीय प्रतिनिधिमंडल का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आत्मीय स्वागत कर शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट किए। इस दौरान कलाकारों ने बस्तर की लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी, वहीं प्रतिनिधियों ने बदलते बस्तर, शांति और विकास के अनुभव साझा किए।
छत्तीसगढ़
राष्ट्रपति भवन में गूंजा बस्तर का गौरव : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने खुद परोसा भोजन, बस्तर दशहरा आने की जताई इच्छा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पहुंचे बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं, मांझी-चालकी और जनजातीय प्रतिनिधियों सहित 209 सदस्यीय दल का विशेष अतिथि के रूप में स्वागत किया।
रायपुर
कला का उत्सव : देशभर की कला और संस्कृति का संगम, 31 जुलाई से शुरू होगा द लोकल मेकर्स मार्केट
31 जुलाई से 2 अगस्त तक द लोकल मेकर्स मार्केट – एडिशन II का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में देशभर के 70+ मेकर्स और 10+ कलाकार शामिल होंगे। यहां हस्तशिल्प, फैशन, ज्वेलरी, पॉटरी, फाइन आर्ट, लाइव क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन, वर्कशॉप और संगीत प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन का खास आकर्षण बस्तर पवेलियन होगा, जहां ढोकरा कला, रॉट आयरन शिल्प और जनजातीय कलाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।