"शिकायत दर्ज कराई" के लिए 411 परिणाम मिले
दुर्ग
Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश
Durg Crime News: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के पदुमनगर में सफेद एक्टिवा सवार दो युवकों ने पता पूछने के बहाने 75 वर्षीय बुजुर्ग दंपती को रोका और महिला के गले से करीब 50 हजार रुपए का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। घटना 8 अक्टूबर की दोपहर की है।
रायपुर
SBI ATM Fraud: कार्ड बदलकर 1.89 लाख की ठगी, अमेरिका से लौटे IT एनालिस्ट बने शिकार
SBI ATM Fraud: अमेरिका से भिलाई लौटे सीनियर आईटी एनालिस्ट प्रणय पुष्कर राजवाड़े के साथ रायपुर के रिंग रोड स्थित SBI ATM में कार्ड बदलकर ठगी की गई। आरोपियों ने दो दिनों के भीतर उनके खाते से 1,89,500 रुपये निकाल लिए। शिकायत के बाद डीडी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज और बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
Raipur Bank Robbery: चंदनडीह के यूनियन बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश, मचाया तांडव
Raipur Bank Robbery: रायपुर के चंदनडीह स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में देर रात अज्ञात बदमाशों ने सेंधमारी की कोशिश की। ताले-शटर तोड़कर बैंक में घुसे आरोपियों ने कंप्यूटर, दराज और अन्य सामान में तोड़फोड़ की। बदमाश स्ट्रांग रूम का लॉक नहीं तोड़ पाए, जिससे बड़ी चोरी टल गई। आमानाका पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
धमतरी
Dhamtari News: पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश से मचा हड़कंप, दो बाइक खाक
Dhamtari News: धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र में आधी रात पेट्रोल पंप को आग के हवाले करने की कोशिश का मामला सामने आया है। यह घटना मेघा स्थित माता रानी फ्यूल्स की है, जहां एक संदिग्ध ने पहले पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद किया।
रायगढ़
Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन
Raigarh Bank Fraud: एक रिटायर्ड शिक्षक के बैंक खाते से करीब छह साल में 47.05 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर होने का मामला सामने आया है। बैंक स्टेटमेंट से खुलासा होने के बाद शिक्षक ने कोतरा रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई।
दुर्ग
Patan Jewelers Fraud: नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार
Patan Jewelers Fraud: नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स से 19.32 लाख रुपए की ठगी करने वाले राजस्थान के अंतरराज्यीय गिरोह के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले असली सोना गिरवी रखकर व्यापारियों का भरोसा जीतते थे और बाद में नकली सोना देकर लाखों रुपए ऐंठते थे।
रायपुर
Raipur fraud case: फर्जी PA बनकर नौकरी और ट्रांसफर का झांसा देने वाले 2 ठग गिरफ्तार, 15 लोगों से ऐंठे 25 लाख
Raipur fraud case: सरकारी नौकरी और मनचाहा ट्रांसफर कराने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
राज्य सरकार
Water Supply Restored: शिकायत के 15 दिन बाद समस्या का समाधान, 200 परिवारों को राहत
Water Supply Restored: तपकरा में करीब 15 दिनों से जारी पेयजल समस्या का सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से समाधान किया गया। शिकायत के बाद नया मोटर लगाए जाने से जलापूर्ति बहाल हुई, जिससे करीब 200 परिवारों को राहत मिली।
बिलासपुर
Theft Case: निलंबित आरक्षक निकला घर में चोरी का मास्टरमाइंड, दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार
Theft Case: बिलासपुर के सकरी में घर से करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी के मामले में पुलिस ने निलंबित आरक्षक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बेटे की भूमिका सामने आई, जिसके बाद चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक बरामद की गई।
रायपुर
Raipur Cyber Crime: मोबाइल में एप बंद, फॉर्मेट कराया और उड़ गए ₹95 हजार, जेल के प्रहरी बने साइबर ठगी के शिकार
Raipur Cyber Crime: केंद्रीय जेल के जेल प्रहरी आत्माराम सिन्हा के SBI खाते से साइबर ठगों ने ₹95,000 ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल फॉर्मेट कराने के दो दिन बाद ठगी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर डिजिटल ट्रेल की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में
Guest Teacher: मध्य प्रदेश के ताल थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों ने एक अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है, वहीं मारपीट करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
Balrampur murder case: शादीशुदा प्रेमिका ने पति संग मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या की, कुल्हाड़ी से काटकर सिर-धड़ अलग किए
Balrampur murder case: बलरामपुर के पस्ता थाना क्षेत्र में पूर्व प्रेम संबंध को लेकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने पति के साथ मिलकर वसीम अंसारी की हत्या की और शव के सिर व धड़ को अलग-अलग गड्ढों में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया है।