"सर्राफा बाजार" के लिए 29 परिणाम मिले
अर्थव्यवस्था
वैश्विक हलचल : अमेरिका-ईरान शांति समझौते से कच्चे तेल में भारी गिरावट, सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर
अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध विराम की खबर के बाद वैश्विक बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, लेकिन सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोना और चांदी में जोरदार तेजी दर्ज की गई। MCX पर सोना और चांदी लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गए, जिससे निवेशकों में उत्साह बना हुआ है।
अर्थव्यवस्था
Gold Silver Price Today : घरेलू बाजार में सोना-चांदी बेकाबू, ₹5,000 से ज्यादा उछली चांदी
पश्चिम एशिया में शांति की संभावनाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि ईरान नई डील के लिए तैयार हो गया है और जल्द ही समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। हालांकि ईरान की ओर से अभी अंतिम मंजूरी नहीं दी गई है और कई मुद्दों पर बातचीत जारी है।
अर्थव्यवस्था
Price Crash : सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, MCX पर चांदी ₹5,600 और सोना ₹1,300 से ज्यादा टूटा
भारतीय सर्राफा और वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। MCX पर चांदी 5,600 रुपये से अधिक टूटकर 2.59 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई, जबकि सोना 1,300 रुपये से ज्यादा फिसलकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार करता दिखा।
छत्तीसगढ़
ED का बड़ा एक्शन : दुर्ग में भाजपा नेता और बिलासपुर में दिग्गज सर्राफा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी
ED ने अमर इंफ्रा के संचालक और भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के पुलगांव स्थित आवास और दफ्तर पर छापा मारा। जांच टीम राठी की लगभग आधा दर्जन फर्मों के वित्तीय लेन-देन, निवेश और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल कर रही है। सदर बाजार के बड़े सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल (श्री राम ज्वेलर्स) के ठिकानों पर 10 से अधिक अधिकारियों ने तलाशी ली। यह कार्रवाई विवेक के भाई विकास अग्रवाल के शराब घोटाले से जुड़े होने और फरार रहने के कारण की गई है। विकास को अनवर ढेबर का करीबी माना जाता है।
कारोबार
मार्केट अपडेट : शेयर बाजार में कोहराम, पर सोने-चांदी की चमक बढ़ी, जानें ताजा रेट्स और निवेश के टिप्स
गुरुवार को शेयर बाजार (सेंसेक्स और निफ्टी) में 1.5% की भारी गिरावट देखी गई, जबकि इसके विपरीत सर्राफा बाजार में तेजी आई। सोने की कीमतों में करीब ₹1,000 और चांदी में ₹3,000 का उछाल दर्ज किया गया। वर्तमान में सोना ₹1.50 लाख और चांदी ₹2.40 लाख के पार कारोबार कर रही है। मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है, जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश (सोने) की ओर बढ़ा है।