"स्वामी आत्मानंद" के लिए 48 परिणाम मिले
राज्य सरकार
एक ही परिवार की तीन बेटियों ने पास की NEET परीक्षा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी बधाई
कबीरधाम जिले के नेउर गांव की रहने वाली तीन बहनों किरण, ज्योति और सुमन महोबिया ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक ही परिवार की तीनों बेटियों के मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
महासमुंद
बच्चों की पहल से बदला गांव का माहौल, स्वच्छता और बचाव का दिया संदेश
जोरातरैई भीमखोज में स्काउट गाइड के बच्चों ने मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। बच्चों ने नलकूप के पास जमा पानी की सफाई कर ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर सहित अन्य बीमारियों से बचने के उपाय बताए।
महासमुंद
बच्चों की जान से खिलवाड़ : सेजेस स्कूल में बाल-बाल बचे छात्र, 5 दिन बाद जागा बिजली विभाग
बागबाहरा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा संचालन के दौरान दीवारों में करंट उतरने का मामला सामने आया। कक्षा 5वीं में पढ़ा रहे शिक्षक को दीवार छूने पर झटका लगा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना के बाद बिजली विभाग को जानकारी दी गई, लेकिन कार्रवाई में देरी को लेकर पालकों और शाला विकास समिति ने नाराजगी जताई।
महासमुंद
पुलिस का नवा बिहान अभियान, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को किया जागरूक
महासमुंद पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाए जा रहे “नवा बिहान” अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियम और गौवंश तस्करी रोकने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
देशभर में साइकिल यात्रा कर रही समीरा खान पहुंचीं महासमुंद, छात्राओं को किया प्रेरित
महासमुंद पहुंचीं भारतीय पर्वतारोही और मोटिवेशनल स्पीकर समीरा खान ने विभिन्न स्कूलों में छात्राओं से संवाद कर उन्हें बड़े सपने देखने, आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। 9 हजार किलोमीटर से अधिक की सोलो साइकिल यात्रा कर चुकी समीरा का अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट फतह करना है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
दुखद घटना : 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या की वजह अज्ञात
भानुप्रतापपुर में 12वीं कक्षा की छात्रा निहारिका महिलांगे ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर जांच की जा रही है।
खेल
हौसलों की जीत : खेल मैदान के बिना भी राज्यस्तरीय हॉकी तक पहुंचीं समोदा की बेटियां
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समोदा (आरंग) की 17 वर्षीय बालिका हॉकी टीम ने खेल मैदान जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद राज्यस्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर मिसाल पेश की है। 26 से 30 जुलाई तक जशपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में टीम रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेगी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, अधिकारियों और शाला विकास समिति ने शुभकामनाएं दी हैं।
महासमुंद
सिटी बस की टक्कर से घायल बैंककर्मी की मौत : 14 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
रायपुर में सिटी बस की टक्कर से घायल महासमुंद के 26 वर्षीय बैंककर्मी यशवंत झुलपे की 14 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 7 जुलाई को ड्यूटी से लौटते समय हुआ था। उनका अंतिम संस्कार 22 जुलाई को महासमुंद में किया जाएगा।
राज्य सरकार
शिक्षा से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : दुर्ग में सीएम साय का ऐलान, शिक्षा सुविधाओं का होगा विस्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग के जामगांव (एम) में राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 में कहा कि शिक्षा का लक्ष्य केवल अंक नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिकता, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री, गणवेश, साइकिल वितरित कर शिक्षा व्यवस्था में किए जा रहे सुधारों की जानकारी दी।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
शिक्षक पर केस : छात्रा को घर ले जाने का आरोप, परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई
पेंड्रा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ छात्रा को बहला-फुसलाकर घर ले जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर छात्रा के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग
घटना : भिलाई स्कूल में छात्राओं के चीखकर बेहोश होने का मामला, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच
भिलाई के खम्हरिया स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्राओं के अचानक चीखने और बेहोश होने की घटनाओं से चिंता बढ़ गई है। 10 से 11 छात्राएं प्रभावित हुई हैं। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि बेहोशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
दुर्ग संभाग
भिलाई के स्कूल में छात्राओं के बेहोश होने से हड़कंप, 10-15 बच्चे प्रभावित
भिलाई के खम्हरिया स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्राओं के अचानक चीखने और बेहोश होने की घटनाओं से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार से अब तक 10-15 छात्राएं प्रभावित हुई हैं। शिक्षा विभाग मामले की जांच कर रहा है, जबकि बेहोशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।