"ED" के लिए 5050 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
पुलिस पर बर्बरता का आरोप : कोर्ट जाने की तैयारी में CJP, पुलिस बोली— हम पर हुआ पथराव
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर पुलिस और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आमने-सामने हैं। CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने पुलिस पर बच्चों, युवाओं और कार्यकर्ताओं से कथित मारपीट के आरोप लगाए हैं और मामले को अदालत ले जाने की बात कही है।
महासमुंद
मानसून मेहरबान : जिले में बारिश का दौर जारी, किसानों ने तेज की धान रोपाई की तैयारी
मानसून की सक्रियता से जिले में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 से 72 घंटे तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश से किसानों को राहत मिली है और धान सहित खरीफ फसलों की तैयारियों में तेजी आई है।
क्रिकेट
स्टोक्स का जुझारू शतक : संन्यास के महीनेभर बाद मैदान पर लौटे, हैमस्ट्रिंग से जूझते हुए जड़ा धमाकेदार शतक
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने वनडे कप में अपने जुझारू खेल का शानदार उदाहरण पेश किया। डरहम की ओर से खेलते हुए हैमस्ट्रिंग चोट के बावजूद उन्होंने डर्बीशायर के खिलाफ नाबाद 108 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। स्टोक्स का यह लिस्ट-ए करियर का 10वां शतक है।
महासमुंद
आध्यात्मिक आयोजन : आम नेताओं ने हनुमान चालीसा पाठ कर मांगी शांति और समृद्धि की कामना
आम आदमी पार्टी महासमुंद द्वारा देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं सामाजिक समरसता की कामना को लेकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। बावनकेरा और कोमाखान में हुए कार्यक्रमों में आप नेताओं व स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाईचारे, एकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
महासमुंद
सिटी बस की टक्कर से घायल बैंककर्मी की मौत : 14 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
रायपुर में सिटी बस की टक्कर से घायल महासमुंद के 26 वर्षीय बैंककर्मी यशवंत झुलपे की 14 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 7 जुलाई को ड्यूटी से लौटते समय हुआ था। उनका अंतिम संस्कार 22 जुलाई को महासमुंद में किया जाएगा।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में बारिश का हाल : 13% कम वर्षा, जानें आपके जिले का आंकड़ा
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने के बाद भी अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सबसे अधिक और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सबसे कम बारिश हुई है। बस्तर संभाग के कई जिलों में अब भी बारिश की कमी बनी हुई है, जबकि कुछ मैदानी जिलों में सामान्य से बेहतर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
राज्य सरकार
नई उड़ान : नारायणपुर बना रेशम उत्पादन का मॉडल, महिलाओं को मिला रोजगार का सहारा
नारायणपुर जिले में मलबरी और टसर रेशम योजनाएं ग्रामीणों के लिए आजीविका का मजबूत साधन बन रही हैं। महिला स्व-सहायता समूहों और स्थानीय हितग्राहियों को रोजगार के साथ आर्थिक मजबूती मिल रही है। रेशम उत्पादन में बेहतर प्रदर्शन के साथ जिला आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रहा है।
रायपुर
निशानेबाजी में सफलता : छत्तीसगढ़ पुलिस के वैभव मिश्रा का जलवा, राष्ट्रीय स्तर की तीन शूटिंग स्पर्धाओं में बनाई जगह
छत्तीसगढ़ पुलिस के निरीक्षक वैभव मिश्रा ने निशानेबाजी में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने जी. वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप और ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल समेत तीन स्पर्धाओं में क्वालिफाई किया है। यह छत्तीसगढ़ पुलिस के इतिहास में पहली बार है, जब किसी अधिकारी ने तीन शूटिंग इवेंट में एक साथ चयन हासिल किया है।
रायपुर
प्रकृति की खूबसूरत तस्वीर : धरसींवा की गधीया आर्द्रभूमि बनी पक्षियों का ठिकाना, एक साथ नजर आईं दो बत्तख प्रजातियां
रायपुर जिले के धरसींवा स्थित गधीया आर्द्रभूमि में स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग डक एक साथ नजर आईं। पक्षी प्रेमियों ने दोनों प्रजातियों को प्राकृतिक वातावरण में घूमते और भोजन तलाशते कैमरे में कैद किया। विशेषज्ञों के अनुसार, इन पक्षियों की मौजूदगी क्षेत्र की जैव विविधता और स्वस्थ आर्द्रभूमि का संकेत है।
महासमुंद
युवाओं ने उठाई आवाज : पेपर लीक के खिलाफ बागबाहरा में छात्रों की रैली, PM के नाम सौंपा ज्ञापन
बागबाहरा में छात्रों और आम नागरिकों ने पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग की।
सेहत
थायरॉइड बीमारी : महिलाओं में बढ़ रहा हाशिमोटो थायरॉइडिटिस का खतरा, जानें कारण और लक्षण
हाशिमोटो थायरॉइडिटिस महिलाओं में पाई जाने वाली सबसे आम ऑटोइम्यून थायरॉइड बीमारी है, जो आगे चलकर हाइपोथायरायडिज्म का कारण बन सकती है। इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से थायरॉइड ग्रंथि को नुकसान पहुंचाने लगता है। थकान, वजन बढ़ना, बाल झड़ना, ठंड अधिक लगना और मूड में बदलाव इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं। समय पर जांच और सही इलाज से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
बिलासपुर
सर्पदंश मुआवजा घोटाला : 431 केस, ₹17 करोड़ से ज्यादा की राशि और 17 गिरफ्तार
बिलासपुर के फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच में डॉक्टर, पुलिसकर्मी और तहसील कर्मचारियों समेत कई लोगों की भूमिका सामने आई है। आरोप है कि सामान्य मौतों को सर्पदंश बताकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए 431 मामलों में करीब 17.24 करोड़ रुपए का मुआवजा लिया गया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।