"शिकायत दर्ज कराई" के लिए 411 परिणाम मिले
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
विवाद : ग्राहकों को खतरनाक मिठाई बेचने का आरोप, जांच में जुटी खाद्य टीम
मानव मंदिर के एक प्रतिष्ठित होटल पर खराब मिठाई बेचने का आरोप लगने के बाद विवाद खड़ा हो गया। राज फैमिली वार्ड निवासी प्रकृति सिंह ने आम और दूध की मिठाई में दुर्गंध पाए जाने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर होटल में हंगामा भी हुआ। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर पहुंचकर मिठाई और संबंधित उत्पादों के नमूने जब्त किए और जांच शुरू कर दी।
रायपुर
ठगी : नौकरी के नाम पर ठगा, आरोपी के खिलाफ BNS में केस दर्ज
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एम्स रायपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी कमलनारायण साहू ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए कई लोगों से नियुक्ति का भरोसा देकर कुल 10.60 लाख रुपये वसूले। यह रकम अक्टूबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में ली गई। कई महीनों तक नौकरी नहीं मिलने और लगातार टालमटोल के बाद पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने घुमका थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं।
महासमुंद
पुलिस का एक्शन : घर बनाने के लिए जोड़े 2.30 लाख चोरी, 48 घंटे में किया रिकवर
सांकरा थाना क्षेत्र में घर निर्माण के लिए रखे गए 2 लाख 30 हजार रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। देवेंद्र जोशी द्वारा दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी शिशुपाल धुवल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली गई। यह राशि अटल आवास योजना, केसीसी लोन और धान बिक्री से जुटाई गई थी।
देश
लुटेरी दुल्हनें : 10 लाख की चपत, अलवर के अजय की दास्तान सुन पुलिस भी हैरान!
Alwar में शादी के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक दो बार कथित “लुटेरी दुल्हन गैंग” का शिकार बन गया। पीड़ित अजय शर्मा से शादी कराने के नाम पर दलालों ने लाखों रुपये ऐंठे, पहली दुल्हन सुहागरात पर नशीला पदार्थ देकर कैश और सामान लेकर फरार हो गई, जबकि दूसरी शादी में तलाकशुदा महिला की जानकारी छिपाकर फिर धोखा दिया गया।
कोरिया
खूनी वारदात : शक की आग में जला परिवार, पत्नी की हत्या कर पति पहुंचा जेल
कोरिया जिले के ग्राम परसाभारी बुढार में चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी रंगसाय पंडो को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया है। घटना के बाद मृतिका के चार छोटे बच्चों को चाइल्ड केयर संस्था में सुरक्षित रखा गया है।
कोंडागांव
पुलिस का खुलासा : बीमा पॉलिसी के नाम पर 29 लाख की साइबर ठगी, दिल्ली-यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
फरसगांव पुलिस ने बीमा पॉलिसी और फंड रिलीज के नाम पर 29 लाख 69 हजार रुपए की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तीन महीने की तकनीकी जांच के बाद दिल्ली, गाजियाबाद और उत्तरप्रदेश से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी फर्जी बीमा एजेंट बनकर लोगों को प्रोसेसिंग फीस और इंश्योरेंस राशि के नाम पर ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल लोकेशन और डिजिटल ट्रांजेक्शन की मदद से गिरोह तक पहुंच बनाई।
वर्षों का इंतजार खत्म : ग्रामीणों को मिला भू स्वामित्व पट्टा, किसानों की सिंचाई समस्या का समाधान
सुशासन तिहार के तहत सरायपाली के गढ़फुलझर में आयोजित समाधान शिविर में 10 हितग्राहियों को भूस्वामित्व आबादी पट्टा वितरित किया गया, जिससे उन्हें अपनी आवासीय भूमि पर वैधानिक अधिकार मिला। वहीं परसापाली के ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोड़बहाल जलाशय के जर्जर मुख्य गेट की मरम्मत कराई, जिससे किसानों को सिंचाई सुविधा में राहत मिली। ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल और समस्याओं के शीघ्र समाधान पर खुशी जताई।
जशपुर
इंसानियत शर्मसार : रस्सी से बांधकर युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार
जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम झारपारा में एक युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित जोगेंद्र बढ़ाई के साथ पड़ोसियों ने मामूली विवाद के बाद मारपीट की थी। पुलिस ने वायरल वीडियो, रस्सी, डंडा और लोहे की सरिया जब्त कर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है।
खेल
हॉकी : खिलाड़ियों के साथ अनुचित व्यवहार के आरोपों ने बढ़ाई चिंता
भारतीय पुरुष सब-जूनियर हॉकी टीम के सपोर्ट स्टाफ सदस्य सुधीर गोल्ला को यौन दुराचार और अनुचित व्यवहार के आरोपों के बाद भोपाल में चल रहे राष्ट्रीय शिविर से हटा दिया गया है। रांची के एकलव्य हॉकी ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों की शिकायत पर जांच शुरू हुई, जिसके बाद हॉकी इंडिया ने कार्रवाई की। पिछले छह महीनों में भारतीय हॉकी में यह चौथा बड़ा दुराचार विवाद है, जिससे खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
बिलासपुर
चमत्कारी बाबा : मेडिकल संचालक को सम्मोहन के जाल में फंसाया, सोने की अंगूठी और नकदी लेकर रफूचक्कर
चकरभाठा में साधु के भेष में आए एक शातिर ठग ने मेडिकल संचालक को ‘चमत्कार’ दिखाकर अपने झांसे में ले लिया। आरोपी ने पत्थर को रुद्राक्ष और 10 रुपये को 100 रुपये में बदलने का दावा कर भरोसा जीता, फिर पूजा-पाठ के बहाने सोने की अंगूठी और नकदी लेकर फरार हो गया। मामले में चकरभाठा पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
बीजापुर
युवती से दुष्कर्म : अटल आवास में युवती से जबरदस्ती का आरोप, बीजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बीजापुर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने उसे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सखी सेंटर की मदद से युवती ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
बड़ा खुलासा : 43 लाख की ठगी, CTO बनाने और 10% हिस्सेदारी का सपना दिखाकर कारोबारी दंपत्ति गिरफ्तार
पखांजूर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन बिजनेस पार्टनरशिप और स्टार्टअप निवेश के नाम पर 43 लाख 44 हजार 900 रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों आनंद चंदेल और उसकी पत्नी रेखा चंदेल ने युवक मनीष सोनी को सॉफ्टवेयर कम्पनी में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी और CTO पद देने का लालच देकर चार वर्षों तक भरोसे में रखा।