"प्रदर्शन" के लिए 1628 परिणाम मिले
कांग्रेस
INDIA Alliance Rally: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के व्यापारियों की बढ़ी चिंता, रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली स्थगित करने की मांग
INDIA Alliance Rally: दिवाली से पहले दिल्ली के व्यापारियों ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन की महारैली की तारीख बदलने की मांग की है। CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर रैली दिवाली और भाई दूज के बाद आयोजित करने का अनुरोध किया है। व्यापारियों को आशंका है कि ट्रैफिक जाम और सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण बाजारों का कारोबार प्रभावित हो सकता है। CTI ने करीब 10,000 करोड़ रुपये के संभावित नुकसान का अनुमान जताया है।
अन्य
Jamia Millia Islamia University: छात्रसंघ चुनाव की मांग के बीच पोस्टर विवाद, दीवारों पर लिखे विवादित नारे, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हिरासत में
Jamia Millia Islamia University: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच दीवारों पर विवादित नारे लिखे मिलने से तनाव बढ़ गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नारों को हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 23 अक्टूबर को प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। छात्र 2026-27 सत्र के लिए छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने और प्रदर्शन के दौरान की गई अनुशासनात्मक कार्रवाइयों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
खेल
Asian Para Games: भारत ने रचा इतिहास, 30 गोल्ड समेत जीते 114 मेडल
Asian Para Games: भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीते। इस उपलब्धि के साथ भारत ने 2023 के अपने 108 पदकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
क्रिकेट
IND-W vs ZIM-W ODI: प्रतीका रावल के तूफानी शतक और गेंदबाजों के प्रहार से भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
IND-W vs ZIM-W ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वडोदरा में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया। श्री चरणी ने 4 और क्रांति गौड़ ने 3 विकेट लेकर जिम्बाब्वे की पारी को 197 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रतीका रावल ने 96 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। भारत ने 27.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
अन्य
Neha Bora: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज, 10 हजार का पीस बॉन्ड भरने का आदेश
Neha Bora: दिल्ली हाईकोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने उन्हें ₹10,000 का पीस बॉन्ड जमा करने का निर्देश दिया। यह मामला 16 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित तिरंगा मार्च के दौरान पुलिस हिरासत और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी नोटिस से जुड़ा है। कोर्ट ने प्रशासन को मामले से संबंधित सभी कानूनी दस्तावेज नेहा बोरा को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
महासमुंद
Farmers Protest: कावेरी सीड्स कंपनी के खिलाफ किसानों का चक्काजाम, NH-353 पर चार घंटे थमी रफ्तार
Farmers Protest: कावेरी सीड्स कंपनी के खिलाफ किसानों ने महासमुंद के बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग के पास NH-353 पर करीब चार घंटे चक्काजाम किया। ट्रैक्टर मार्च रोके जाने से नाराज किसानों के प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया।
महासमुंद
Congress protest: वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, दो जगह पुतला दहन
Congress protest: बागबाहरा में कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में अनियमितताओं के विरोध में विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस ने बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। स्टेशन चौक और झलप चौक पर पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच की मांग की।
महासमुंद
Women Empowerment Program: छत्तीसगढ़ कलार समाज महिला मंच का प्रदेश स्तरीय महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम 31 को
Women Empowerment Program: छत्तीसगढ़ कलार समाज महिला मंच की ओर से 31 अक्टूबर 2026 को प्रदेश स्तरीय महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समारोह में डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षिका, अधिकारी-कर्मचारी और महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेलकूद और अतिथियों के उद्बोधन भी होंगे। आयोजन में प्रदेशभर के सामाजिक पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
विदेश
North Korea: क्यों बार-बार उड़ती है किम जोंग-उन की मौत की अफ़वाह, जानिए पूरा मामला
North Korea: किम जोंग-उन की मौत को लेकर समय-समय पर अफ़वाहें फैलती रही हैं। हाल ही में ब्रेन हैमरेज से उनकी मौत का दावा किया गया, लेकिन इसकी पुष्टि करने वाला कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया में उनकी नई तस्वीरें प्रकाशित होने के बाद इन दावों पर सवाल उठे।
बलरामपुर-रामानुजगंज
Chhattisgarh News: सड़क निर्माण से नाराज, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सड़क पर उतरे
Chhattisgarh News: बलरामपुर के रामानुजगंज में NH-343 पर सड़क निर्माण में खामियों, उड़ती धूल और नाली की गुणवत्ता को लेकर नगर पालिका जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन लोगों से बातचीत कर रहा है।
कोरबा
Murder Case: 7 साल की मासूम के हत्या के आरोपी गिरफ्तार, उग्र ग्रामीणों ने घेरी पुलिस चौकी
Murder Case: कोरबा में 7 साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित चौहान को बांगो क्षेत्र के जंगलों से गिरफ्तार किया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों और महिलाओं ने राजगामार पुलिस चौकी का घेराव कर आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की। मामले में पुलिस जांच जारी है।
ओटीटी
Nayyi Navelli OTT: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर मचेगा धमाल, जाने पूरी डिटेल
Nayyi Navelli OTT: फिल्म के पोस्टर्स के मुताबिक, इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, फिल्म नवंबर से दिसंबर 2026 के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ सकती है।