"हादसा" के लिए 748 परिणाम मिले
रायपुर
Raipur Ganesh Visarjan: गरुड़-वासुकी युद्ध से लेकर यमलोक पर रावण के हमले तक दिखे आकर्षक दृश्य, रातभर सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Raipur Ganesh Visarjan: गणेश विसर्जन झांकियों के दौरान शारदा चौक से महादेवघाट तक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पौराणिक कथाओं पर आधारित भव्य झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। वहीं तेज डीजे कंपन से छज्जा गिरने की घटना और भारी भीड़ के बीच पुलिस की व्यवस्थाएं भी चर्चा में रहीं।
दुर्ग संभाग
BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में सीबीआई करेगी जांच, राजपत्र में आदेश जारी
BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में हुए करोड़ों रुपये के लौह स्क्रैप चोरी मामले की जांच अब CBI करेगी। केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद केंद्रीय एजेंसी ने केस की पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और 3.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी।
शिक्षा
Satna School Incident: जर्जर स्कूल भवन बना खतरा, छज्जा गिरने से चार छात्र घायल
Satna School Incident: सोहावल विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला डफाई फुटौंदी में स्कूल भवन के छज्जे का प्लास्टर गिरने से चार बच्चे घायल हो गए। हादसा कक्षा संचालन के दौरान हुआ, जिसके बाद घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना ने स्कूल भवन की जर्जर स्थिति और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रायपुर
Ganesh Jhanki Raipur: आज शाम से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, शराब दुकानें रहेंगी बंद
Ganesh Jhanki Raipur: चल समारोह को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में बदलाव किए हैं। सोमवार शाम 4 बजे से रायपुर नगर निगम क्षेत्र समेत कुछ अन्य इलाकों की शराब दुकानें और बार बंद रहेंगे। वहीं शाम 6 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा।
राष्ट्रीय
Electric Pole Accident: डिवाइडर पर लगे पोल से लगा करंट, बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्यऋषि तिवारी की मौत
Electric Pole Accident: भोपाल के एमपी नगर इलाके में डीबी मॉल के पास दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क पार करते समय बिजली के खंभे की चपेट में आने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोरबा
Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक
Korba plastic factory fire: करतला क्षेत्र के ग्राम बुंदेली स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री की मशीनें और बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों की जांच जारी है, जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू
River Rescue Operation: खैरागढ़ जिले में दनिया पुल के पास उफनती नदी में फंसे पांच युवकों की जान गंडई थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले और उनकी टीम ने बचा ली। रायपुर से कान्हा-किसली जा रहे दोस्तों की कार तेज बहाव के कारण नदी में उतर गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंधेरी रात व खतरनाक हालात के बावजूद रेस्क्यू कर सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
राष्ट्रीय
Sehore News: पानी के केन से लदा ऑटो नाले किनारे पलटा, जर्जर पुलिया पर उठे सवाल
Sehore News: जमशेदनगर में जर्जर पुलिया के पास पानी के केन और केम्परों से लदा ऑटो अनियंत्रित होकर नाले किनारे पलट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिया की खराब स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।
धमतरी
Mahanadi River Flood: धमतरी में बाढ़ का हैरान करने वाला नजारा, पानी में बहने लगी शराब की बोतलें वीडियो वायरल
Mahanadi River Flood: धमतरी जिले के कुरुद क्षेत्र के नारी गांव में भारी बारिश के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लगातार बारिश और महानदी के बढ़ते जलस्तर के कारण गांव में स्थित शराब दुकान पूरी तरह बाढ़ के पानी की चपेट में आ गई। देखते ही देखते दुकान के अंदर पानी भर गया और वहां रखी शराब की कई बोतलें पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगीं।
रायगढ़
Raigarh News: सोते समय परिवार पर टूटा कहर, कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत
Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक में बारिश के बीच कच्चा मकान गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम नंदेली में देर रात मकान ढहने से महिला रोहिणी महंत की मौत हो गई, जबकि उसका पति और 13 वर्षीय बेटा घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रायपुर
Raipur Child Death: पूजा सामग्री विसर्जन के बाद नाले में पैर धो रहा 7 साल का मासूम बहा, मौत
Raipur Child Death: बोरियाखुर्द इलाके में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। पूजा सामग्री विसर्जन के बाद घर लौट रहा 7 वर्षीय त्रिवेंद्र तेज बहाव वाले नाले में गिर गया। पिता और बहन की आंखों के सामने हुए हादसे में बच्चे की जान चली गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने करीब एक किलोमीटर दूर से बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बेमेतरा
Bemetara News: ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर
Bemetara News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुए दर्दनाक ट्रांसफार्मर हादसे में घायल तीनों लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह हादसा 20 सितंबर को खंडसरा चौकी क्षेत्र के हेमाबंद खार में हुआ था, जहां अचानक ट्रांसफार्मर फटने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए थी।