"शिकायत दर्ज" के लिए 485 परिणाम मिले
अंबिकापुर (सरगुजा)
ठगी : सरगुजा में भरोसे का शिकार बने शिक्षक, करोड़ों की ठगी का मामला उजागर
अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिसने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को बैंक लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी की। आरोपी ने पहले शिक्षकों से भरोसा कायम किया और फिर एनजीओ व कारोबार का हवाला देकर उनके नाम पर 40 से 80 लाख रुपए तक का लोन स्वीकृत कराया। लोन की राशि में 60 प्रतिशत हिस्सा लेने और किस्त खुद चुकाने का लालच देकर उसने करीब 200 शिक्षकों को अपने जाल में फंसा लिया।
दुर्ग
सख्त संदेश : किताब-ड्रेस खरीद में दबाव पर सख्ती, दुर्ग में शुरू हुई व्यापक जांच प्रक्रिया
दुर्ग जिले में निजी स्कूलों द्वारा पालकों पर एक ही तय दुकान से किताब, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने का दबाव बनाने की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिला और ब्लॉक स्तर पर जांच समितियां गठित की गई हैं, जो फीस वृद्धि और सामग्री बिक्री से जुड़ी शिकायतों पर भी स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगी। प्रशासन ने हेल्प डेस्क भी शुरू किया है, जहां अभिभावक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
लाखों की धोखाधड़ी : कृषि लोन के नाम पर 9.50 लाख की ठगी, फरार बैंक फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार
गीदम थाना क्षेत्र में कृषि लोन के नाम पर किसान के खाते से 9.50 लाख रुपए निकालने वाले बैंक के फील्ड ऑफिसर प्रवीण कुमार शर्मा को पुलिस ने एक साल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक्सिस बैंक गीदम से लोन दिलाने और बैंकिंग प्रक्रिया संभालने के बहाने पीड़ित का भरोसा जीता था। साइबर ट्रैकिंग, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को जगदलपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मनोरंजन
Viral Video : यात्रियों को परोसे जाने थे ये समोसे, ट्रेन के गेट पर दिखा चौंकाने वाला नजारा
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ट्रेन के गेट के पास गंदे फर्श पर खुले में रखे समोसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों ने रेलवे की फूड हाइजीन व्यवस्था पर सवाल उठाए। मामले के तूल पकड़ने के बाद Indian Railways ने जांच कर स्पष्ट किया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कोई अधिकृत वेंडर नहीं था, बल्कि अवैध रूप से ट्रेन में घुसकर सामान बेच रहा था।
बिलासपुर
दरिंदगी : 10 साल की मासूम से दुष्कर्म कर जंगलों में छिपा दरिंदा, पुलिस ने ड्रोन से ढूंढकर दबोचा
घटना और आरोपी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (बेलगहना चौकी क्षेत्र) में 20 वर्षीय आरोपी रंजीत यादव उर्फ दउआ ने एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची को बाइक पर घुमाने का लालच देकर सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस एक्शन और तकनीक: वारदात के बाद आरोपी सक्तीबहरा के बेहद घने जंगलों में भाग गया था।
बिलासपुर
कोयला हेराफेरी : कोयला घोटाले पर हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डिपो संचालक समेत 5 जेल भेजे गए
बिलासपुर जिले की हिर्री थाना पुलिस ने कोयला हेराफेरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए कोल डिपो संचालक, वाहन मालिक और तीन ट्रेलर चालकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उच्च गुणवत्ता वाले जी-6 कोयले को रास्ते में निकालकर उसकी जगह निम्न गुणवत्ता वाला कोयला भरकर भारी मुनाफा कमा रहे थे। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि पूरे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की जांच जारी है।
रायपुर
VIP ठगी : रायपुर में BJP विधायक पुरंदर मिश्रा से नितिन नबीन के नाम पर फ्रॉड
रायपुर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को ठगों ने निशाना बनाया। आरोपियों ने खुद को भाजपा नेता नितिन नबीन का निजी सहायक बताकर फोन किया और “तत्काल डीजल खर्च” के बहाने ₹10,000 दो किस्तों में ट्रांसफर करवा लिए।
रायपुर
हमला : बम जैसे पटाखे फेंककर परिवार को दी जान से मारने की धमकी
रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कुछ आरोपियों ने आधी रात एक परिवार के घर के बाहर बम जैसे पटाखे फेंककर दहशत फैला दी। आरोपियों ने चाकू दिखाकर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता रिंकु तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
निरीक्षण : डायल-112 की हकीकत परखने सड़क पर उतरे डिप्टी CM विजय शर्मा, खुद बन गए पीड़ित
छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM एवं गृहमंत्री Vijay Sharma ने बेमेतरा हाईवे पर नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खुद को सड़क हादसे और मारपीट का पीड़ित बताकर डायल-112 पर कॉल किया और पुलिस टीम के रिस्पांस टाइम की जांच की। मौके पर पहुंची टीम से उन्होंने AI तकनीक, GPS ट्रैकिंग और संचार व्यवस्था की जानकारी ली। गृहमंत्री ने कहा कि डायल-112 संकट में फंसे लोगों की सबसे बड़ी उम्मीद है और सेवा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राजनांदगांव
पुलिस की कार्रवाई : 66 वर्षीय बुजुर्ग गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से ला रहा था 6 किलो से ज्यादा गांजा
बसंतपुर थाना क्षेत्र के देवार मोहल्ला में एक युवक ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अन्ना सिंह मरकाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
दुर्ग संभाग
शोरूम में विवाद : महिला कर्मचारी का फूटा गुस्सा, CEO पर लगाया गंभीर आरोप
भिलाई के चौहान ऑटोमोबाइल मारुति सुजुकी शोरूम में एक महिला कर्मचारी ने CEO अंकित आनंद पर छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच के दौरान महिला ने CEO पर स्याही फेंक दी और थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
महासमुंद
मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश : बहन को भगाने का बदला लेने के लिए कब्रिस्तान के पास दी बेरहमी से मौत
महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में सड़क हादसा समझे जा रहे मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। युवक चितरंजन पटेल की पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर हत्या की गई थी और वारदात को एक्सीडेंट का रूप दिया गया था। 37 दिन इलाज के बाद युवक की मौत हुई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।