"जागरूकता" के लिए 461 परिणाम मिले
रायपुर
बड़ी पहल : AI स्किलिंग से युवाओं को मिलेगा वैश्विक रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण का अवसर
जिला प्रशासन धमतरी ने युवाओं को आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में दक्ष बनाने के लिए “AI Upskilling Course 2026” की शुरुआत की है। इसके तहत प्रवेश परीक्षा का आयोजन पी.जी. कॉलेज धमतरी में किया गया, जिसमें कुल 166 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस पहल के माध्यम से चयनित युवाओं को बेंगलुरु की प्रतिष्ठित संस्था Learnijoy Bangalore द्वारा AI Video Generation, Website Development, AI Agents, Automation Tools, Prompt Engineering जैसी उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
भीषण गर्मी में राहत : छत्तीसगढ़ के 4,755 सूखते तालाबों को नहरों से मिला पानी
भीषण गर्मी और गिरते भू-जल स्तर के बीच छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर सूखते तालाबों को नहरों के माध्यम से भरा जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर अब तक प्रदेश के 4,755 तालाबों में पानी पहुंचाया जा चुका है। रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा और धमतरी सहित कई जिलों में तेजी से जल भराव कार्य जारी है। इस पहल से ग्रामीणों को निस्तारी और पेयजल संकट से राहत मिल रही है, वहीं भू-जल स्तर बढ़ाने और जल संरक्षण को भी मजबूती मिल रही है।
सेहत
याददाश्त : कमजोर होने के पीछे क्या हैं कारण? जानिए बचाव के तरीके
भारत में भूलने की बीमारी यानी डिमेंशिया और अल्जाइमर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार देश में लाखों बुजुर्ग इससे प्रभावित हैं। बढ़ती उम्र, तनाव, खराब जीवनशैली, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और नींद की कमी इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर पहचान, नियमित व्यायाम, मानसिक गतिविधियां और संतुलित आहार से इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। बादाम, अखरोट, हरी सब्जियां, फल, दूध, मछली और ओमेगा-3 युक्त भोजन दिमाग को स्वस्थ रखने में मददगार माना जाता है।
डोंगरिया में गरजा समाजिक एकता का संदेश, कुर्मी समाज के योगदान को मिला राष्ट्रीय मंच पर सम्मान
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कबीरधाम जिले के डोंगरिया में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संगठित और जागरूक समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव होता है तथा कुर्मी समाज ने देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
रायपुर
दर्दनाक हादसा : हेडफोन लगाकर बाइक चला रहे युवक, ट्रैक्टर से टक्कर, मौके पर मौत
आरंग के चिखली गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक जगदीश कुमार की मौत हो गई। बताया गया कि वह बाइक चलाते समय हेडफोन लगाए हुए था, जिससे उसका ध्यान भटक गया और वह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
सेहत
महिलाओं की सेहत पर खतरा : जानें प्रमुख बीमारियां और बचाव के आसान उपाय
महिलाओं का स्वास्थ्य कई कारकों जैसे हार्मोनल बदलाव, जीवनशैली, पोषण और मानसिक तनाव से प्रभावित होता है। एनीमिया, हार्मोनल असंतुलन, मासिक धर्म की समस्याएं, यूटीआई, हड्डियों की कमजोरी और मानसिक तनाव आम स्वास्थ्य समस्याएं हैं। विशेषज्ञों के अनुसार संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त पानी, स्वच्छता और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच से इन समस्याओं से बचाव किया जा सकता है और स्वस्थ जीवन सुनिश्चित किया जा सकता है।
रायगढ़
पुलिस ने बनाई नई रणनीति : अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बड़े ऑपरेशन की तैयारी
रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में एसएसपी शशि मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल क्राइम मीटिंग में जिले की कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। बैठक में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, नशे के कारोबार, साइबर ठगी, ऑनलाइन सट्टा और अन्य अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार अपराधियों को दूसरे राज्यों तक जाकर पकड़ने की रणनीति बनाने और लंबित मामलों के समयबद्ध निपटारे पर जोर दिया। साथ ही लापरवाही पर सीएसपी और एसडीओपी स्तर तक जवाबदेही तय करने की बात कही गई।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
नौकरी का झांसा : कांकेर की बेटियों के बंधक बनाए जाने का आरोप, परिजनों ने प्रशासन से लगाई गुहार
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की कई युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर झारखंड ले जाकर कथित रूप से बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से बेटियों की सुरक्षित वापसी की मांग की है। मामला तब उजागर हुआ जब एक युवती ने गुप्त मोबाइल संदेश भेजकर मदद मांगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और संदेशों के बाद मानव तस्करी की आशंका गहरा गई है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का दावा है कि केवल कांकेर ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों की भी कई युवतियां झारखंड में फंसी हो सकती हैं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी है।
सेहत
बांग्लादेश : खसरे का भयानक प्रकोप,खसरा बना जानलेवा संकट, हजारों मासूम अस्पतालों में भर्ती, स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी दबाव
बांग्लादेश में खसरा का प्रकोप गंभीर स्वास्थ्य संकट बन गया है। हजारों बच्चे संक्रमित होकर अस्पतालों में भर्ती हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी दबाव देखा जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, कम टीकाकरण, जागरूकता की कमी और शुरुआती लक्षणों की अनदेखी संक्रमण फैलने की बड़ी वजह है।खसरा एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है, जिसके लक्षणों में तेज बुखार, खांसी, आंखों में लालिमा और शरीर पर लाल दाने शामिल हैं। डॉक्टरों ने समय पर टीकाकरण, साफ-सफाई और संक्रमित लोगों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। वहीं सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां टीकाकरण अभियान तेज कर संक्रमण रोकने की कोशिश में जुटी हैं।
सही दवा, शुद्ध आहार : ग्रामीण क्षेत्रों में तंबाकू नियंत्रण अभियान, स्कूलों के 100 गज दायरे में जांच
छत्तीसगढ़ शासन के “सही दवा, शुद्ध आहार – यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत महासमुंद जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से खाद्य एवं औषधि प्रकोष्ठ का गठन कर लगातार जागरूकता एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। कोटपा एक्ट 2003 के तहत बागबाहरा और महासमुंद ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर स्कूलों के 100 गज के दायरे में दुकानों का निरीक्षण किया गया। नियम उल्लंघन पर 30 चालान काटे गए तथा तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्त रोक, नाबालिगों को बिक्री न करने और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान से बचाव के निर्देश दिए गए।
शिक्षा
साइबर सिक्योरिटी : 9वीं से 12वीं तक की क्लास के बच्चों के लिए परीक्षा अनिवार्य
सरकार स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल सुरक्षा की ट्रेनिंग देने जा रही है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और ऑनलाइन गेमिंग की लत से बचाना है। शुरुआत में 500 स्कूलों में यह कार्यक्रम लागू होगा, जहां स्मार्ट टीवी और डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। छात्रों को सालभर में लगभग 40 घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें फिशिंग, फेक ऐप, सोशल मीडिया प्राइवेसी और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी शामिल होगी। इस अभियान में साइबर पुलिस भी सहयोग करेगी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कोर्स के अंत में परीक्षा भी होगी, लेकिन उसके अंक मुख्य परीक्षा में नहीं जोड़े जाएंगे।
कीर्तिमान अतिथि
डिजिटल बैंकिंग : एसबीआई में ग्राहकों को दी रही आधुनिक सुविधाओं पर मैनेजर बिजेंद्र कुमार ने दी जानकारी
भारतीय स्टेट बैंक के महासमुंद कलेक्टोरेट शाखा के मैनेजर बिजेंद्र कुमार ने कीर्तिमान कार्यालय पहुंचे, सामान्य विजिट के दौरान उन्होंने संस्था संस्थापक डॉ. नीरज गजेंद्र से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्राहकों को दी जा रही बैंकिंग सुविधाओं, डिजिटल सेवाओं और सुरक्षित लेनदेन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक अब डिजिटल बैंकिंग को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है।