"प्रदर्शन" के लिए 1628 परिणाम मिले
सूरजपुर
Ganeshpur Health Center: स्वास्थ्य केंद्र में ताला रास्ते में प्रसव के बाद नवजात की मौत, ग्रामीणों का हंगामा, बीएमओ-नर्स सस्पेंड
Ganeshpur Health Center: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड स्थित गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित लापरवाही के कारण प्रसूता को समय पर इलाज नहीं मिल सका। अस्पताल से लौटते समय रास्ते में महिला का प्रसव हुआ, जिसमें नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश पटेल और नाइट ड्यूटी पर तैनात सेकेंड एएनएम प्रमिला गिरी को निलंबित कर दिया।
सूरजपुर
CG News: सूरजपुर में बंद अस्पताल के बाहर प्रसव, स्वास्थ्य विभाग ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित
CG News: सूरजपुर के गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय ताला लगा होने के कारण गर्भवती महिला को समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप है। अस्पताल के गेट के सामने प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभारी चिकित्सक राजेश पटेल और एएनएम प्रमिला गिरी को निलंबित कर दिया।
रक्षा
Anti Drone Defense System: हनीवेल एयरोस्पेस का नया एंटी ड्रोन सॉफ्टवेयर, अब एक ही स्क्रीन पर दिखेगा हर आसमानी खतरा
Anti Drone Defense System: हनीवेल एयरोस्पेस का SAMURAI सिस्टम रडार, कैमरे और अन्य सेंसरों से मिलने वाली जानकारी को एक ही इंटरफेस पर एकत्रित करता है। UNITAS सॉफ्टवेयर की मदद से यह तकनीक ड्रोन की पहचान और निगरानी को आसान बनाती है।
भाजपा
Neha Bora Statement: बांग्लादेश में तख्तापलट करने वाले छात्र आंदोलन से प्रेरणा की बात कर घिरीं नेहा बोरा, बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Neha Bora Statement: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा बांग्लादेश के छात्र आंदोलन पर दिए गए अपने संदेश को लेकर राजनीतिक विवाद में आ गई हैं। 14 अक्टूबर को बांग्लादेश के सोशलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए जारी संदेश में उन्होंने वहां के युवाओं के संघर्ष की सराहना की और भारतीय युवाओं से उनके आंदोलन से प्रेरणा लेने की बात कही। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नेहा बोरा के बयान पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा।
मनोरंजन
Imran Khan News: 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, OCI कार्ड को लेकर उठे सवाल
Imran Khan News: अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने की खबर है। मुंबई में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद यह मामला चर्चा में है। इमरान खान के OCI कार्ड और भारत में विरोध प्रदर्शन करने के अधिकारों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
शेयर बाजार
Multicap Mutual Funds: शेयर बाजार में मंदी के बीच म्यूचुअल फंड में पैसा झोंक रहे निवेशक, मल्टी कैप फंड्स ने 3 साल में दिया शानदार रिटर्न
Multicap Mutual Funds: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। AMFI के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में नेट इनफ्लो बढ़कर ₹38,307 करोड़ हो गया, जबकि अगस्त में यह ₹29,328 करोड़ था। वहीं, एक्सिस, कोटक और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के मल्टीकैप फंड्स ने तीन साल की अवधि में क्रमशः 17.30%, 14.50% और 13.50% का सालाना रिटर्न दर्ज किया।
राष्ट्रीय
Railway Bonus: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के तहत 78 दिनों के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, इस फैसले से 11,40,770 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। सरकार इस बोनस पर कुल 2,009 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 17,951 रुपये तक बोनस दिया जाएगा। लाभ पाने वालों में ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, तकनीशियन और अन्य अराजपत्रित रेल कर्मचारी शामिल हैं।
सुकमा
School Teacher Controversy: नवरात्रि में धार्मिक वेशभूषा पहनने पर शिक्षिका को स्कूल में प्रवेश से रोकने का आरोप, इस्तीफे के बाद हंगामा
School Teacher Controversy: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा स्थित मदर टेरेसा ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि के दौरान धार्मिक वेशभूषा पहनकर पहुंची शिक्षिका लक्ष्मी प्रसन्ना को प्रवेश से रोकने का आरोप लगा है। घटना से आहत शिक्षिका ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद हिंदू संगठनों ने स्कूल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और धार्मिक स्वतंत्रता सहित कई मांगें उठाईं। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्कूल के प्राचार्य ने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने का आश्वासन दिया। मामले में कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया है।
कांग्रेस
NSUI Protest: हिरासत के दौरान गंभीर दुर्व्यवहार का आरोप, राहुल गांधी बोले-हिंसा करने वाले किसी भी शख्स को नहीं बख्शा जाएगा
NSUI Protest: दिल्ली में NSUI कार्यकर्ताओं ने हिरासत के दौरान दिल्ली पुलिस पर कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने छात्रों का समर्थन करते हुए घटना से जुड़े डिजिटल सबूत सुरक्षित रखने की अपील की। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने का इंतजार है।
तकनीक
BYD Da Han EV launch: 9 मिनट में 97% चार्ज होगी बैटरी, जानें कीमत
BYD Da Han EV launch: चीन में नई इलेक्ट्रिक सेडान Da Han EV लॉन्च की है। इसमें 1,008Km तक की CLTC रेंज, 102.3kWh की Blade Battery और 9 मिनट में 97% तक चार्जिंग का दावा किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 33.47 लाख रुपये है।
रायपुर संभाग
Arang News: गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के मान साहू व लक्ष्य चेलक संभाग स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट टीम में चयनित
Arang News: गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, आरंग के मान साहू और लक्ष्य चेलक का संभाग स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। मंदिरहसौद में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के बाद दोनों खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की।
राजनीति
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर पेच, अखिलेश-राहुल की रणनीति पर नजर
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के संभावित गठबंधन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे का मुद्दा अहम माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के बाद अब आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की संभावनाओं और रणनीति पर नजर है।