"खेल प्रतिभा" के लिए 59 परिणाम मिले
खेल
Chhattisgarh Hockey League: देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें दिखाएंगी अपना दम
Chhattisgarh Hockey League: हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त देश की पहली राज्य स्तरीय पेशेवर हॉकी लीग आयोजित होगी। रायपुर में प्रस्तावित इस प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा लेंगी। लीग का लोगो, टैगलाइन चलव रे संगी, हॉकी खेलबो और शुभंकर ‘बघवा’ लॉन्च किया गया है। सभी मुकाबलों में दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
रायपुर संभाग
Kabaddi and Kho-Kho Competition : कबड्डी-खो-खो प्रतियोगिता में रीवां विद्यालय ने मारी बाजी
Kabaddi and Kho-Kho Competition: सासाहोली में आयोजित संभागीय कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में रीवां विद्यालय ने किशोर एवं बहन वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ी अब आगामी प्रतियोगिताओं में संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राज्य सरकार
खेलों में नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़, खिलाड़ियों के लिए खुल रहे सफलता के रास्ते
छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए साय सरकार खेल अधोसंरचना, आधुनिक प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन, बस्तर-सरगुजा ओलंपिक और नई खेल परियोजनाओं के जरिए ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है।
रायपुर संभाग
रीवां संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 150 विद्यार्थियों ने दिखाया शानदार प्रर्दशन
ग्राम भारती जिला रायपुर के संकुल रीवां अंतर्गत सात विद्यालयों की संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर फरफौद में उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रतियोगिता में मंदिर हसौद, रीवां, भानसोज, फरफौद, गुल्लू, खौली और चंदखुरी विद्यालयों के करीब 150 भैया-बहनों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
खेल
कूडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का जलवा, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
जिले में 8 से 9 अगस्त तक आयोजित प्रथम जिला स्तरीय कूडो टूर्नामेंट में जिलेभर के 360 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
बिलासपुर
छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा : जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम में चयन, चीन में दिखाएंगी हुनर
छत्तीसगढ़ की हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार और गीता यादव का चयन जूनियर एशिया कप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 30 अगस्त से चीन में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
ओलंपिक
2036 ओलंपिक की तैयारी तेज, खेलों पर सरकार का बड़ा दांव
केंद्र सरकार ने भारतीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए अगले पांच वर्षों में 36,441 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। इसमें खेलो इंडिया योजना के लिए 29,054 करोड़ और राष्ट्रीय खेल महासंघों के लिए 7,387 करोड़ रुपये शामिल हैं। इस योजना का लक्ष्य जमीनी स्तर से प्रतिभाओं की पहचान कर खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना।
रायपुर संभाग
डॉ. संदीप जैन की पहल सफल, आरंग को मिल सकती है राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी
आरंग के राजा मोरध्वज खेल परिसर में राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता आयोजित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के प्रस्ताव पर स्कूल शिक्षा एवं खेल मंत्री गजेंद्र यादव ने सकारात्मक सहमति देते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
रायपुर संभाग
आरंग के कृष्णा पब्लिक स्कूल के चार छात्रों का SGFI संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
कृष्णा पब्लिक स्कूल आरंग के चार होनहार छात्रों शिवांश चंद्राकर, जयंत मांझी, दक्ष जोशी और अभिषेक जैन का चयन संभाग स्तरीय SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई और उनकी सफलता का श्रेय खेल शिक्षक एवं कोच दीपक कुमार खुंटे के मार्गदर्शन तथा खिलाड़ियों की मेहनत को दिया।
रायपुर संभाग
छत्तीसगढ़ में पीटीआई भर्ती की मांग तेज, वतन चन्द्राकर बोले- खाली पदों पर जल्द हो नियुक्ति
छत्तीसगढ़ में व्यायाम शिक्षक (पीटीआई) के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की मांग उठी है। जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने सरकार से पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति जरूरी है।
रायपुर संभाग
ओबीसी छात्रों के लिए अवसर : खेल परिसर में प्रवेश प्रकिया शुरू, शारीरिक दक्षता की परीक्षा में होगा चयन
गोगांव स्थित शासकीय बालक खेल परिसर (ओबीसी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र 6 जुलाई शाम 4 बजे तक निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। चयन 7 जुलाई को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा। चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन, छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
रायपुर
8 साल का इंतजार खत्म : छत्तीसगढ़ के 156 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए राज्य सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी आई है। वर्षों से लंबित उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया आखिरकार आगे बढ़ गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समिति की बैठक में वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन को मंजूरी दे दी गई।