"खेल प्रतिभा" के लिए 86 परिणाम मिले
ओलंपिक
Bastar Olympics: जगदलपुर और लोहंडीगुड़ा के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कई स्पर्धाओं में चमकी प्रतिभा
Bastar Olympics: जिला स्तरीय जूनियर मुकाबलों में जगदलपुर और लोहंडीगुड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। वॉलीबॉल, हॉकी, बैडमिंटन और तीरंदाजी में जगदलपुर ने बाजी मारी, जबकि कबड्डी और खो-खो में लोहंडीगुड़ा के खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया। 25 और 26 नवंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों के 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
महासमुंद
Athletics Competition: सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन, 40 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित
Athletics Competition: महासमुंद में आयोजित सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महासमुंद और बलौदाबाजार जिले के करीब 25 महाविद्यालयों के 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के बाद महिला और पुरुष वर्ग से 40 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
ओलंपिक
Bastar Olympics: विधायक आशाराम नेताम ने किया शुभारंभ, कांकेर की टीम ने जीता पहला मुकाबला
Bastar Olympics: छत्तीसगढ़ के कांकेर में तीसरे सीजन की शुरुआत हो गई है। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखंडों के खिलाड़ी 11 खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं। विधायक आशाराम नेताम ने आयोजन का शुभारंभ किया। पहले मुकाबले में बालिका वर्ग की रस्साकसी में कांकेर की टीम ने अंतागढ़ को हराया।
ओलंपिक
Bastar Olympic: आज से कांकेर में खेलों का महाकुंभ, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
Bastar Olympic: कांकेर में 23 और 24 नवंबर को जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में 11 खेल विधाओं के लिए 6 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। खास बात यह है कि महिला खिलाड़ियों की संख्या पुरुषों से काफी ज्यादा है।
ओलंपिक
Youth Sports: बस्तर ओलंपिक के मैदान में बच्चाें को गोद में लेकर उतरी महिलाएं
Youth Sports: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड में आयोजित बस्तर ओलंपिक 2026-27 की क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में सामने आई। नक्सल प्रभावित गांवों में खेलों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सम्मान, CM साय ने 82 लाख की प्रोत्साहन राशि घोषित
Vishnu Deo Sai: एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पैरा तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले तोमन कुमार को 51 लाख रुपए और पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक हासिल करने वाले अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Sports News: बस्तर ओलंपिक में महिलाओं ने मारी बाजी, 6 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
Chhattisgarh Sports News: छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे तीसरे बस्तर ओलंपिक के लिए सात जिलों से 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। खास बात यह है कि 3.83 लाख से अधिक महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लेने के लिए पंजीयन कराया है, जो पुरुषों की संख्या से काफी ज्यादा है।
खेल
CG Sports: सरगुजा ओलंपिक में बच्चों को भूले जिम्मेदार! 50 से ज्यादा खिलाड़ी भूखे-प्यासे भटके, विधायक के फोन के बाद जागा प्रशासन
CG Sports: सरगुजा ओलंपिक के समापन के बाद सीतापुर के 50 से अधिक खिलाड़ी बस की व्यवस्था नहीं होने के कारण देर रात तक गांधी स्टेडियम में फंसे रहे।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: करम राजा की पूजा कर मांगी प्रदेश की खुशहाली, जशपुर को मिली विकास कार्यों की सौगात
CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान 6 हजार से अधिक लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर सामूहिक नृत्य किया।
खेल
Mahasamund Sports News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए महासमुंद की टीम तैयार, चयनित खिलाड़ियों को मिली किट
Mahasamund Sports News: पुरुष वॉलीबॉल टीम का गठन 21वीं सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी 12 से 15 नवंबर तक रायगढ़ के एनटीपीसी लारा में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों को खेल किट वितरित कर अतिथियों ने बेहतर प्रदर्शन और जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
रायपुर
Raipur News: राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी सियासी हलचल, छह केंद्रीय मंत्री करेंगे दौरा
Raipur News: 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक छह केंद्रीय मंत्री दौरे पर रहेंगे। अमित शाह राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा, डॉ. वीरेंद्र कुमार, मनसुख मांडविया और जी. किशन रेड्डी के दौरों के दौरान आवास, कृषि, सामाजिक कल्याण, खेल और खनन से जुड़ी विकास योजनाओं पर फोकस रहेगा।
रायपुर
Sports News: रायपुर में राजकुमारी देवांजना का जलवा, गोल्ड सहित 4 पदक किए अपने नाम
Sports News: मध्य प्रदेश के अजयगढ़ राजपरिवार की राजकुमारी देवांजना सिंह ने रायपुर के राजकुमार कॉलेज में आयोजित ऑल इंडिया IPSC आर्चरी एंड शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीरंदाजी स्पर्धा में एक स्वर्ण और तीन रजत सहित कुल चार पदक जीते।