"नशामुक्ति" के लिए 59 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
नशामुक्त भारत का संकल्प: तुलसी-सकरी स्कूल के विद्यार्थियों ने ली सामूहिक प्रतिज्ञा
तुलसी-सकरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त जीवन के लाभों की जानकारी दी गई।
रायपुर संभाग
नशे से दूर रहने विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, रीवा-लखौली स्कूल में गूंजा ‘मेरा भारत-नशामुक्त भारत’ का संदेश
आरंग के रीवा और लखौली स्कूल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशे से दूर रहने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
राज्य सरकार
तंबाकू के खिलाफ महासमुंद में जागरूकता अभियान, 5 छात्र बने वॉलंटियर
महासमुंद के सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभाव, कोटपा अधिनियम और नशामुक्ति सेवाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान 5 छात्रों को एंटी टोबैको वॉलंटियर बनाया गया।
महासमुंद
नशे के खिलाफ विद्यार्थियों ने उठाई आवाज, विद्यालय परिवार ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
दुलारपाली स्कूल में एनएसएस इकाई ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली।
महासमुंद
महासमुंद के शांत्रीबाई कॉलेज में नए छात्रों का स्वागत, NEP-2020 से कराया गया परिचय
महासमुंद के शांत्रीबाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, चार वर्षीय पाठ्यक्रम, सेमेस्टर प्रणाली, क्रेडिट सिस्टम और महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई।
कोरबा
शराब दुकान पर ग्रामीणों के तेवर कड़े, मंत्रियों के बीच छिड़ी सियासी जंग
कोरबा के बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर ग्रामीण महिलाओं के विरोध के बाद आबकारी विभाग ने फिलहाल कदम पीछे खींच लिए हैं। मामले को लेकर आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल आमने-सामने आ गए हैं। जहां मंत्री ने दुकान खोलने की अंतिम मंजूरी से इनकार किया, वहीं अग्रवाल ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं।
महासमुंद
पुलिस का नवा बिहान अभियान, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को किया जागरूक
महासमुंद पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाए जा रहे “नवा बिहान” अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियम और गौवंश तस्करी रोकने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
राज्य सरकार
रायपुर में नशामुक्त युवा अभियान का शुभारंभ, युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
रायपुर स्थित लोक भवन में नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में युवाओं, छात्रों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
महासमुंद
महासमुंद: हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी नि:शुल्क कानूनी सहायता, अधिकार मित्रों को मिला प्रशिक्षण
महासमुंद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नालसा और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नि:शुल्क कानूनी सहायता, हेल्पलाइन 15100 के प्रचार-प्रसार, विधिक जागरूकता अभियान और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
धमतरी
धमतरी में नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, अभिभावकों को दी चेतावनी
धमतरी पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अभिभावकों को बुलाकर उन्हें कानूनी प्रावधानों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने 36 स्कूलों में पहुंचकर 10,301 छात्र-छात्राओं को यातायात नियम, साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति की जानकारी दी है।
राज्य सरकार
सहायक उपकरण वितरण : महासमुंद में दिव्यांगजनों को निःशुल्क बैटरी ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र वितरित
महासमुंद में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर में 88 दिव्यांगजनों को 135 सहायक उपकरण वितरित किए गए। सीएसआर योजना के तहत आयोजित इस शिविर में बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, स्मार्टफोन सहित अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए।
महासमुंद
सड़क सुरक्षा अभियान : यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, बिना हेलमेट समेत कई मामलों में पुलिस की कार्रवाई
महासमुंद जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरती है। एक सप्ताह में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 929 चालकों समेत अन्य मामलों में कार्रवाई कर 4.64 लाख रुपए का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने जागरूकता अभियान के जरिए वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के लिए भी प्रेरित किया।