"निफ्टी" के लिए 46 परिणाम मिले
शेयर बाजार
चीनी की कीमत बढ़ने से शुगर शेयरों में तेजी, एक महीने में 51% तक चढ़े भाव
शेयर बाजार में बुधवार को एक बार फिर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया, जबकि निफ्टी में लगातार सातवें सत्र में कमजोरी दर्ज की गई। कमजोर बाजार के बीच शुगर कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों का ध्यान खींचा।
शेयर बाजार
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा फिसला LIC के शेयरों में करीब 2% की तेजी
शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों का असर सेंसेक्स और निफ्टी पर देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा फिसला, जबकि निफ्टी 24,600 के स्तर से नीचे चला गया।
शेयर बाजार
पश्चिम एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। लगातार चौथे कारोबारी दिन बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा, जबकि निफ्टी 23,900 के नीचे पहुंच गया। इंडिगो समेत कई बड़े शेयरों में कमजोरी रही।
शेयर बाजार
भारत की बड़ी छलांग : दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शेयर बाजार की गद्दी फिर मिली, ताइवान और दक्षिण कोरिया छूटे पीछे
वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल के बीच भारतीय शेयर बाजार ने बड़ी छलांग लगाई है। ताइवान और दक्षिण कोरिया में चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली हुई। इस गिरावट के कारण दोनों देश नीचे खिसक गए। इसका सीधा फायदा भारत को मिला। भारत अब सातवें स्थान से उठकर फिर से दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है।
शेयर बाजार
तनाव का साया : अमेरिका-इरान टकराव से थमी शेयर बाजार की रफ्तार, रुपया 95.56 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर भारतीय वित्तीय बाजारों पर साफ दिखाई दिया। बुधवार को शेयर बाजार सपाट रुख के साथ खुले, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ। निफ्टी मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि सेंसेक्स में हल्की बढ़त दर्ज की गई।
शेयर बाजार
शेयर में दिख रहा अवसर : बाजार में गिरावट के बीच चमका यह स्मॉलकैप शेयर
पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इजरायल और ईरान-अमेरिका तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार दबाव में है और पिछले छह महीनों में निफ्टी व सेंसेक्स में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इस कमजोर बाजार माहौल के बीच हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल लिमिटेड का शेयर निवेशकों के लिए शानदार साबित हुआ है।
शेयर बाजार
दहला दलाल स्ट्रीट : सेंसेक्स 1,150+ अंक टूटा, कच्चे तेल में उबाल से IT शेयरों में भारी बिकवाली
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चिंताओं और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,157 अंक और निफ्टी 332 अंक तक टूट गए, हालांकि बाद में वैल्यू बाइंग से कुछ रिकवरी हुई।
शेयर बाजार
रिलायंस के शेयरों में भारी हलचल : ब्रोकरेज फर्मों ने दिया Overweight टैग, ₹3,000 के पार जा सकता है भाव!
घरेलू शेयर बाजार में आज Reliance Industries Limited के शेयरों में तेज़ी देखने को मिल रही है। प्रमुख ब्रोकरेज हाउसों द्वारा कंपनी को “Overweight” रेटिंग देने और टारगेट प्राइस बढ़ाने के बाद निवेशकों की भारी खरीदारी बढ़ गई है। कंपनी के O2C (Oil-to-Chemicals) बिजनेस में मजबूत रिकवरी, जियो के ARPU में बढ़ोतरी और रिटेल सेक्टर के विस्तार ने इस तेजी को समर्थन दिया है।
कारोबार
शेयर बाजार में कोहराम : पश्चिम एशिया के युद्ध संकट से सहमा दलाल स्ट्रीट, रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर
श्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध के तनाव और अस्थिर वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 252 अंक गिरकर 77,017 पर और निफ्टी 86 अंक गिरकर 24,032 के स्तर पर आ गया।डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 95.28 के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर (All-time Low) पर पहुँच गया है। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट रही, जिसमें ICICI बैंक, टेक महिंद्रा और मारुति प्रमुख रहे। हालांकि, ऑटो और FMCG सेक्टर में कुछ सुधार देखा गया।
कारोबार
मार्केट अपडेट : शेयर बाजार में कोहराम, पर सोने-चांदी की चमक बढ़ी, जानें ताजा रेट्स और निवेश के टिप्स
गुरुवार को शेयर बाजार (सेंसेक्स और निफ्टी) में 1.5% की भारी गिरावट देखी गई, जबकि इसके विपरीत सर्राफा बाजार में तेजी आई। सोने की कीमतों में करीब ₹1,000 और चांदी में ₹3,000 का उछाल दर्ज किया गया। वर्तमान में सोना ₹1.50 लाख और चांदी ₹2.40 लाख के पार कारोबार कर रही है। मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है, जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश (सोने) की ओर बढ़ा है।