"सांस्कृतिक कार्यक्रम" के लिए 62 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के कलाकारों के लिए मौका : संस्कृति विभाग ने मांगे आवेदन, वार्षिक आयोजनों में मिलेगा प्रदर्शन का मंच; 15 जुलाई अंतिम तिथि
छत्तीसगढ़ संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय ने वर्ष 2026-27 के वार्षिक सांस्कृतिक आयोजनों के लिए कलाकारों और सांस्कृतिक दलों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक कलाकार 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर राज्य स्तरीय मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
बिलासपुर संभाग
साइंस कॉलेज : खेल मैदान में मीना बाजार लगाने के फैसले को लेकर छात्रों ने किया विरोध
बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में मीना बाजार लगाने का छात्रों और खिलाड़ियों ने विरोध शुरू कर दिया है। खेल गतिविधियों का हवाला देते हुए उन्होंने ट्रकों को मैदान के बाहर रोक दिया और मैदान का आवंटन निरस्त करने की मांग की है। मामले में क्रीड़ा अधिकारी ने भी आपत्ति दर्ज कराई है, जबकि यह विवाद पहले हाई कोर्ट तक भी पहुंच चुका है।
राजनांदगांव
डोंगरगढ़ : आस्था, इतिहास और आधुनिकता का अद्भुत संगम
छत्तीसगढ़ का डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर के कारण देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इसका इतिहास राजा कामसेन और मां बम्लेश्वरी की स्थापना से जुड़ा है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के दौरान यहां भव्य मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल पदयात्राएं आयोजित होती हैं, जिनमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
राज्य सरकार
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : भारतीय संस्कृति और गौरव से जुड़ने का अवसर, सोमनाथ यात्रा पर निकले प्रतिभागी
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत महासमुंद जिले से 20 विशिष्ट जनों का दल विशेष ट्रेन से सोमनाथ के लिए रवाना हुआ। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने यात्रियों का सम्मान कर शुभकामनाएं दीं, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर से यात्रा को हरी झंडी दिखाई। 26 जून तक चलने वाली इस यात्रा में कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन जैसे आयोजन शामिल हैं।
राज्य सरकार
सोमनाथ यात्रा का शंखनाद : छत्तीसगढ़ की संस्कृति और माटी लेकर रवाना होंगे 1000 दिग्गज
सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी: रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर संस्कृति व धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे जबकि रायपुर के कई सांसद विधायक और महापौर भी यात्रियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचेंगे।
धर्म
जयकारों से गूंजी बाबा नगरी : देवघर में विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले का आगाज़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आषाढ़ पूर्णिमा के साथ देवघर में विश्वप्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले का शुभारंभ हो गया है। सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल आने वाले लाखों शिवभक्त बाबाधाम पहुंचने लगे हैं। बाबा वैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से लंबी कतारें लगी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अरघा सिस्टम लागू किया गया है।
राज्य सरकार
आकार-2026 : 1281 प्रतिभागियों ने लोककला, हस्तशिल्प और एआई आर्ट का लिया प्रशिक्षण
रायपुर स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में आयोजित संस्कृति विभाग का 16 दिवसीय कला प्रशिक्षण शिविर “आकार-2026” रंगारंग समापन के साथ संपन्न हुआ। 25 मई से 9 जून तक चले इस शिविर में प्रदेशभर के 1281 प्रतिभागियों ने 16 विभिन्न कला विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
राज्य सरकार
भव्य समापन : अमराई परंपरा को फिर से जीवंत करने की जरूरत - बृजमोहन अग्रवाल
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय संस्कृति में आम के धार्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए गांवों में अमराई (आम बाग) की परंपरा को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने आयोजन की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि देशभर के 400 से अधिक किसानों द्वारा 250 किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए, जिन्हें देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
धर्म
सनातन संस्कृति महोत्सव : लखनऊ में होगी पद्मविभूषण रामभद्राचार्य जी की श्रीराम कथा
पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज की भव्य नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन 1 से 9 जून 2026 तक लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित सेवा अस्पताल परिसर में किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक होने वाली इस कथा में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म, संस्कृति और जीवन मूल्यों पर विस्तृत प्रवचन होंगे। देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे राजधानी लखनऊ नौ दिनों तक भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में रंगी रहेगी।
रायपुर
प्रकृति संरक्षण का संदेश : बलौदाबाजार वनमण्डल में जैव विविधता दिवस पर जनभागीदारी से सजे आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर बलौदाबाजार वनमण्डल में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पौधरोपण, सीड बॉल निर्माण, चित्रकला प्रतियोगिता और शपथ ग्रहण के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बलौदाबाजार वनमण्डल के वन क्षेत्रों और अभयारण्य में जैव विविधता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
धर्म
शिव महापुराण : शिव भक्ति में डूबा रायपुर, महापुराण महोत्सव
21 मई से शुरू हुआ महापुराण महोत्सव इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। महोत्सव के तहत 28 मई तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कथा स्थल पर भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूरा वातावरण शिवमय बना हुआ है।
रायपुर
जैव विविधता : बलौदाबाजार में पौधरोपण, चित्रकला और जनजागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा वनांचल
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार जिले में वन विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न वन परिक्षेत्रों और बारनवापारा अभयारण्य में संगोष्ठी, पौधरोपण, चित्रकला प्रतियोगिता, सीड बॉल निर्माण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुए। डीएफओ धम्मशील गणवीर ने जैव विविधता को पर्यावरण संतुलन और मानव जीवन का आधार बताते हुए लोगों से प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेने की अपील की।