"सांस्कृतिक कार्यक्रम" के लिए 95 परिणाम मिले
महासमुंद
विश्व आदिवासी दिवस पर होगा आदिवासी महोत्सव, विधायक द्वारिकाधीश यादव होंगे मुख्य अतिथि
कोमाखान में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय गोंड़ समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महोत्सव में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।
राज्य सरकार
महासमुंद में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी तेज, कलेक्टर ने मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण
महासमुंद। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने शुक्रवार को मिनी स्टेडियम पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, मैदान की स्थिति, बेरिकेटिंग सहित अन्य तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महासमुंद
बागबाहरा में जुटे आदिवासी समाज के पदाधिकारी, विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम की बनी रूपरेखा
महासमुंद के बागबाहरा में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सर्व आदिवासी समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई। समाजजनों से बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।
रायपुर
रायपुर में ‘द लोकल मेकर्स मार्केट’ का समापन, कलाकारों ने दिखाई कला और संस्कृति की झलक
रायपुर में आयोजित ‘द लोकल मेकर्स मार्केट – एडिशन 2’ में देशभर के शिल्पकारों और कलाकारों ने अपनी कला, हस्तशिल्प और रचनात्मक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। तीन दिवसीय इस आयोजन में 70 से अधिक मेकर्स और 10 से ज्यादा कलाकारों ने हिस्सा लिया, जहां हैंडमेड उत्पाद, लाइव क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन, वर्कशॉप और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को आकर्षित किया।
रायपुर
नई पहचान : राष्ट्रीय मंच पर चमकेगी बस्तर की हस्तशिल्प कला, 31 जुलाई से शुरू होगा आयोजन
रायपुर में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले ‘द लोकल मेकर्स मार्केट-2026’ में बस्तर की प्रसिद्ध हस्तशिल्प कला को राष्ट्रीय मंच मिलेगा। आयोजन में विशेष बस्तर पवेलियन बनाया जाएगा, जहां ढोकरा शिल्प, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, जनजातीय कलाकृतियों और हाथकरघा उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर के 80 से अधिक कलाकार और हस्तशिल्प उद्यमी शामिल होंगे।
धमतरी
कार्रवाई : लोक कला जत्था मामले में बड़ा अपडेट, EOW ने खंगाले रिकॉर्ड
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने अनिल मेडिकल में दबिश देकर पुराने लोक कला जत्था मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। टीम ने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त किए हैं, जिनकी जांच के बाद मामले से जुड़े नए खुलासे होने की संभावना है।
रायपुर संभाग
बालाजीपुरम कॉलोनी में नई कार्यकारिणी का गठन, पिंटू कुर्रे बने अध्यक्ष
आरंग की बालाजीपुरम कॉलोनी में आम बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पिंटू कुर्रे को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि अन्य पदों पर भी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में कॉलोनी के विकास, सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
शिक्षा
शिक्षा को नई उड़ान : टॉपर छात्रा को मिली स्कूटी-लैपटॉप, शुरू हुई MLA एजुकेशन एकेडमी
सरगुजा के सीतापुर में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने युवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए MLA एजुकेशन एकेडमी की शुरुआत की। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान 12वीं बोर्ड की टॉपर छात्रा रूपा यादव को स्कूटी और लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने भविष्य में यूपीएससी सहित अन्य बड़ी परीक्षाओं की तैयारी भी एकेडमी में कराने की घोषणा की।
महासमुंद
32 साल बाद BSc-1994 बैच का रियूनियन : पुराने कॉलेज पहुंचते ही ताजा हुईं यादें, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत
महासमुंद में बीएससी 1994 बैच के सहपाठी 32 साल बाद रियूनियन में एक साथ जुटे। पुराने कॉलेज भवन का भ्रमण, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरानी यादों के बीच सभी ने दोस्ती के सुनहरे पल फिर से जीए।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के कलाकारों के लिए मौका : संस्कृति विभाग ने मांगे आवेदन, वार्षिक आयोजनों में मिलेगा प्रदर्शन का मंच; 15 जुलाई अंतिम तिथि
छत्तीसगढ़ संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय ने वर्ष 2026-27 के वार्षिक सांस्कृतिक आयोजनों के लिए कलाकारों और सांस्कृतिक दलों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक कलाकार 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर राज्य स्तरीय मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
बिलासपुर संभाग
साइंस कॉलेज : खेल मैदान में मीना बाजार लगाने के फैसले को लेकर छात्रों ने किया विरोध
बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में मीना बाजार लगाने का छात्रों और खिलाड़ियों ने विरोध शुरू कर दिया है। खेल गतिविधियों का हवाला देते हुए उन्होंने ट्रकों को मैदान के बाहर रोक दिया और मैदान का आवंटन निरस्त करने की मांग की है। मामले में क्रीड़ा अधिकारी ने भी आपत्ति दर्ज कराई है, जबकि यह विवाद पहले हाई कोर्ट तक भी पहुंच चुका है।
राजनांदगांव
डोंगरगढ़ : आस्था, इतिहास और आधुनिकता का अद्भुत संगम
छत्तीसगढ़ का डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर के कारण देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इसका इतिहास राजा कामसेन और मां बम्लेश्वरी की स्थापना से जुड़ा है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के दौरान यहां भव्य मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल पदयात्राएं आयोजित होती हैं, जिनमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।