"सांस्कृतिक कार्यक्रम" के लिए 95 परिणाम मिले
राज्य सरकार
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : भारतीय संस्कृति और गौरव से जुड़ने का अवसर, सोमनाथ यात्रा पर निकले प्रतिभागी
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत महासमुंद जिले से 20 विशिष्ट जनों का दल विशेष ट्रेन से सोमनाथ के लिए रवाना हुआ। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने यात्रियों का सम्मान कर शुभकामनाएं दीं, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर से यात्रा को हरी झंडी दिखाई। 26 जून तक चलने वाली इस यात्रा में कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन जैसे आयोजन शामिल हैं।
राज्य सरकार
सोमनाथ यात्रा का शंखनाद : छत्तीसगढ़ की संस्कृति और माटी लेकर रवाना होंगे 1000 दिग्गज
सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी: रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर संस्कृति व धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे जबकि रायपुर के कई सांसद विधायक और महापौर भी यात्रियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचेंगे।
धर्म
जयकारों से गूंजी बाबा नगरी : देवघर में विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले का आगाज़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आषाढ़ पूर्णिमा के साथ देवघर में विश्वप्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले का शुभारंभ हो गया है। सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल आने वाले लाखों शिवभक्त बाबाधाम पहुंचने लगे हैं। बाबा वैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से लंबी कतारें लगी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अरघा सिस्टम लागू किया गया है।
राज्य सरकार
आकार-2026 : 1281 प्रतिभागियों ने लोककला, हस्तशिल्प और एआई आर्ट का लिया प्रशिक्षण
रायपुर स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में आयोजित संस्कृति विभाग का 16 दिवसीय कला प्रशिक्षण शिविर “आकार-2026” रंगारंग समापन के साथ संपन्न हुआ। 25 मई से 9 जून तक चले इस शिविर में प्रदेशभर के 1281 प्रतिभागियों ने 16 विभिन्न कला विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
राज्य सरकार
भव्य समापन : अमराई परंपरा को फिर से जीवंत करने की जरूरत - बृजमोहन अग्रवाल
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय संस्कृति में आम के धार्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए गांवों में अमराई (आम बाग) की परंपरा को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने आयोजन की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि देशभर के 400 से अधिक किसानों द्वारा 250 किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए, जिन्हें देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
धर्म
सनातन संस्कृति महोत्सव : लखनऊ में होगी पद्मविभूषण रामभद्राचार्य जी की श्रीराम कथा
पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज की भव्य नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन 1 से 9 जून 2026 तक लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित सेवा अस्पताल परिसर में किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक होने वाली इस कथा में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म, संस्कृति और जीवन मूल्यों पर विस्तृत प्रवचन होंगे। देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे राजधानी लखनऊ नौ दिनों तक भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में रंगी रहेगी।
रायपुर
प्रकृति संरक्षण का संदेश : बलौदाबाजार वनमण्डल में जैव विविधता दिवस पर जनभागीदारी से सजे आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर बलौदाबाजार वनमण्डल में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पौधरोपण, सीड बॉल निर्माण, चित्रकला प्रतियोगिता और शपथ ग्रहण के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बलौदाबाजार वनमण्डल के वन क्षेत्रों और अभयारण्य में जैव विविधता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
धर्म
शिव महापुराण : शिव भक्ति में डूबा रायपुर, महापुराण महोत्सव
21 मई से शुरू हुआ महापुराण महोत्सव इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। महोत्सव के तहत 28 मई तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कथा स्थल पर भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूरा वातावरण शिवमय बना हुआ है।
रायपुर
जैव विविधता : बलौदाबाजार में पौधरोपण, चित्रकला और जनजागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा वनांचल
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार जिले में वन विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न वन परिक्षेत्रों और बारनवापारा अभयारण्य में संगोष्ठी, पौधरोपण, चित्रकला प्रतियोगिता, सीड बॉल निर्माण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुए। डीएफओ धम्मशील गणवीर ने जैव विविधता को पर्यावरण संतुलन और मानव जीवन का आधार बताते हुए लोगों से प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेने की अपील की।
कोरबा
नई लहर : शिक्षा, स्वास्थ्य, सौर ऊर्जा और बुनियादी ढांचे में बड़े बदलाव, हजारों लोगों को मिला सीधा लाभ
छत्तीसगढ़ के Korba के ग्रामीण क्षेत्रों में बीते एक वर्ष में अदाणी फाउंडेशन की CSR पहलों के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, बुनियादी ढांचे और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं। शिक्षा क्षेत्र में 24 गांवों के 48 स्कूलों में 4,200 स्कूल किट्स वितरित किए गए, शौचालय निर्माण और आंगनवाड़ियों के सुदृढ़ीकरण से बच्चों की उपस्थिति और सुरक्षा में सुधार हुआ है।
रायपुर संभाग
गुरु-शिष्य मिलन : छलका दोस्ती और संगीत का रंग, डीआरडीओ वैज्ञानिक ने बांधा समां
राजिम के प्रेम रतन मैरिज पैलेस में हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सेजेस) के 1996 बैच का “गुरु-शिष्य मिलन” कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पूर्व छात्र परिवार सहित शामिल हुए। कार्यक्रम में गीत-संगीत, नृत्य और हास्य प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रकाश यदु ने पत्नी नम्रता यदु के साथ रोमांटिक गीत गाकर खूब वाहवाही बटोरी। वहीं सीएसपीडीसीएल के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर शिव गुप्ता ने दोस्ती की भावुक और अनोखी परिभाषा पेश की।
धर्म
अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव : भक्तिमय हुआ नवकार नगर धर्म, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का भव्य संगम
रायपुर के नवकार नगर में 10 से 15 मई 2026 तक भव्य अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, अभिषेक, प्रवचन, भजन संध्या और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कर रहे हैं। जैन संतों के प्रवचनों में अहिंसा, संयम और मानवता का संदेश दिया जा रहा है। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।