"तकनीक" के लिए 1466 परिणाम मिले
राज्य सरकार
उद्यानिकी खेती से बढ़ी आय, गेंदा उत्पादन में कुमारी चंद्राकर ने रचा उदाहरण
राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत कुमारी चंद्राकर ने गेंदा फूल की खेती शुरू कर उद्यानिकी क्षेत्र में नई पहल की है। 0.64 हेक्टेयर भूमि पर खेती के लिए मिले 12,800 रुपए के अनुदान और ड्रिप सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों से उन्हें उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल रही है।
कबीरधाम
कवर्धा में वृद्ध महिलाओं से गहने लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा में वृद्ध महिलाओं से सोने-चांदी के आभूषण छीनने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कबीरधाम साइबर थाना और पिपरिया पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.41 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।
तकनीक
UPI लेन-देन पर शुल्क की खबरें : जानिए क्या है लोकसभा में पारित संशोधन विधेयक का सच
लोकसभा से पारित संशोधन विधेयक के बाद UPI पर फीस लगने की चर्चा तेज है। हालांकि फिलहाल आम ग्राहकों के लिए UPI भुगतान मुफ्त रहेगा। नया प्रावधान सरकार को भविष्य में डिजिटल पेमेंट पर MDR लागू करने या छूट देने का अधिकार देता है।
स्टार्टअप
खेती में ड्रोन का बढ़ता इस्तेमाल, कम बजट में शुरू करें लाखों कमाई वाला स्टार्टअप
भारत में खेती तेजी से आधुनिक हो रही है। किसान अब समय बचाने और लागत कम करने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी बदलाव के बीच कृषि ड्रोन सर्विस स्टार्टअप छोटे शहरों और गांवों के युवाओं के लिए कम निवेश में शुरू होने वाला एक बेहतर अवसर बनकर सामने आया है।
तकनीक
बिना ड्राइवर वाली टैक्सी कैसे करती है काम? जानिए पूरी टेक्नोलॉजी
Uber ड्राइवरलेस मोबिलिटी के क्षेत्र में बड़ा निवेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले वर्षों में Robotaxi नेटवर्क बनाने के लिए 10 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च करेगी। इन बिना ड्राइवर वाली टैक्सियों में LiDAR, Radar, कैमरे, GPS और AI सिस्टम का इस्तेमाल होता है, जो सड़क, ट्रैफिक और बाधाओं को पहचानकर खुद फैसले लेते हैं।
राष्ट्रीय
भारत-रूस दोस्ती के 80 साल : 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार और 1 लाख से ज्यादा नौकरियों का लक्ष्य
भारत और रूस अपने 80 साल पुराने संबंधों को नई दिशा देने की तैयारी में हैं। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने और रूस में एक लाख से अधिक भारतीयों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। ऊर्जा, तकनीक, व्यापार और कुशल श्रमिकों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
रायपुर
APL रायपुर प्लांट में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरी क्रेन, एक कर्मचारी घायल
रायपुर के APL थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार सुबह बॉयलर एरिया में काम के दौरान अचानक क्रेन गिर गई। हादसे में एक कर्मचारी घायल हुआ, जिसे ERT टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद क्षेत्र को सील कर दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
कारोबार
1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की दौड़ में राज्य, महाराष्ट्र से तमिलनाडु तक कौन बनेगा बड़ा आर्थिक केंद्र
भारत के कई राज्यों ने 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य तय किया है। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के अनुमान के मुताबिक 2047 तक कम से कम आठ राज्य इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात सबसे पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाले राज्यों में शामिल हो सकते हैं जबकि तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
जांजगीर-चांपा
तीन मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो सगे भाइयों समेत चार आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ और बम्हनीडीह क्षेत्र के तीन मंदिरों में हुई चोरी का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर करीब 16.60 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, छत्र, मुकुट, दानपेटी की नकदी और चोरी में इस्तेमाल सामान बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया कि कर्ज के दबाव में आरोपितों ने मंदिरों में चोरी की योजना बनाई थी।
दुर्ग
डिजिटल दौर में भी कायम है लिथोग्राफी की पहचान, खैरागढ़ में आज भी जिंदा है पत्थरों की छपाई कला
छत्तीसगढ़ के राजकुमारी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में 230 साल पुरानी लिथोग्राफी कला आज भी जीवित है। यहां विद्यार्थी जर्मनी से लाए गए लाइमस्टोन और ब्रिटिशकालीन प्रेस की मदद से पत्थर पर चित्र बनाकर प्रिंट तैयार करना सीखते हैं। लिथोग्राफी ने कभी अखबार, पोस्टर, कैलेंडर और धार्मिक चित्रों की छपाई में बड़ी भूमिका निभाई थी। यही तकनीक आगे चलकर ऑफसेट प्रिंटिंग की नींव बनी।
राष्ट्रीय
भारत के अपने जीपीएस NaVIC को दोबारा पूरी तरह एक्टिव करने की तैयारी, ISRO जल्द लॉन्च करेगा NVS-03 सैटेलाइट
भारत के स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम NavIC को फिर से पूरी क्षमता में लाने की तैयारी तेज हो गई है। ISRO जल्द ही NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च करेगा, जिसके बाद NVS-04 और NVS-05 भी मिशन में शामिल होंगे। इन उपग्रहों के जरिए NavIC के 7-सैटेलाइट नेटवर्क को पूरा करने का लक्ष्य है।
दुर्ग संभाग
सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग-धमधा रोड पर कांग्रेस नेता और सरपंच पति प्रकाश सिंह कश्यप की हत्या मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। लूटपाट के दौरान हुई इस वारदात में पुलिस ने एक युवक समेत तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, हथियार और लूटी गई नगदी बरामद की गई है।