"परीक्षा" के लिए 508 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
सवाल में राम नाम का आपत्तिजनक उपयोग, महासमुंद DEO विजय लहरे सस्पेंड
चौथी की परीक्षा में आपत्तिजनक सवाल, हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना और वित्तीय गड़बड़ियों के साथ तीन बड़े आरोपों ने गिराई कुर्सी, आदेश में साफ कहा गया है कि अधिकारी ने अपने दायित्वों के प्रति सजगता नहीं दिखाई और मनमानी तथा स्वेच्छाचारिता से काम किया। इन सभी तथ्यों को गंभीर कदाचार मानते हुए शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रायपुर संभागीय कार्यालय तय किया गया है, जबकि बी.एल. देवांगन को महासमुंद DEO का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
खेल
IPL 2026 : सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, दिल्ली सबसे सफल टीम बनी
26 अप्रैल 2026 को लखनऊ और कोलकाता के बीच मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में कोलकाता ने जीत हासिल की। इसके बाद आईपीएल के सुपर ओवर रिकॉर्ड्स पर चर्चा बढ़ गई। आंकड़ों के अनुसार दिल्ली सबसे सफल टीम रही है, जिसने अपने सभी सुपर ओवर मुकाबले जीते हैं। पंजाब और बेंगलुरु ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि राजस्थान का रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है। मुंबई और चेन्नई जैसी बड़ी टीमें इस सूची में पीछे हैं, जिससे साफ होता है कि सुपर ओवर में किसी भी टीम का पलड़ा पूरी तरह भारी नहीं होता।
शिक्षा
NEET UG 2026 : अब 27 अप्रैल को जारी होगा एडमिट कार्ड, सुबह 10 बजे से डाउनलोड लिंक होगा एक्टिव
NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड अब 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी होगा। परीक्षा 3 मई को ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सभी गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी परेशानी से बचा जा सके।
भाजपा
रणनीति का पलटवार : संदीप पाठक की एंट्री से बदली सियासी बिसात, तीसरे विकल्प के भ्रूण पर गहराया संकट
आम आदमी पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार रहे छत्तीसगढ़ मूल के संदीप पाठक के भाजपा में जाने से छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी बड़े बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। यह दल बदल के साथ बड़े रणनीतिक शक्ति संतुलन का परिवर्तन भी है। भाजपा को जहां इससे संगठनात्मक मजबूती और चुनाव में बढ़त संभावना दिखती है, वहीं आम आदमी पार्टी के लिए यह गहरा झटका है, जिससे उसका “तीसरे विकल्प” का सपना कमजोर पड़ता दिख रहा है। आने वाले समय में यह बदलाव छत्तीसगढ़ की सियासत को और अधिक जटिल और दिलचस्प बना सकता है।
शिक्षा
CUET PG Result 2026 जारी : ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड और समझें पूरी प्रक्रिया, अब शुरू होगी एडिमशन की दौड़
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही देशभर की 198 यूनिवर्सिटीज में एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस वर्ष CUET PG 2026 में अभ्यर्थियों की भागीदारी भी खास रही। कुल 4.11 लाख यूनिक रजिस्ट्रेशन में से 2.32 लाख महिला उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जो पुरुष उम्मीदवारों (1.78 लाख) से अधिक है। परीक्षा में भी महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति अधिक दर्ज की गई।
छत्तीसगढ़
बागबाहरा छात्रावास बना सफलता की मिसाल, एक ही सत्र में 7 छात्रों का प्रयास विद्यालय में चयन
बागबाहरा स्थित अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में अनुशासन, मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के कारण छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस वर्ष यहां के 7 छात्रों का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए हुआ, जबकि एक छात्र ने CISF में चयन पाकर संस्थान का नाम रोशन किया। कक्षा 10वीं में भी दो छात्रों ने अपने-अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिजिटल लर्निंग और ओपन जिम जैसी सुविधाओं के साथ यह छात्रावास शिक्षा और समग्र विकास का बेहतर केंद्र बनकर उभर रहा है।
खेल
RCB बनाम GT : चिन्नास्वामी में आज हाई-स्कोरिंग थ्रिलर की उम्मीद, प्लेऑफ रेस में दोनों टीमों के लिए अहम मुकाबला
Royal Challengers Bengaluru और Gujarat Titans के बीच M. Chinnaswamy Stadium में आज होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ रेस के लिहाज से बेहद अहम है। RCB बेहतर फॉर्म में है और घरेलू मैदान पर खेल रही है, जबकि GT को अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए जीत जरूरी है। चिन्नास्वामी की बल्लेबाजों के अनुकूल पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है, जहां विराट कोहली जैसे खिलाड़ी RCB की बड़ी ताकत होंगे, वहीं राशिद खान की गेंदबाजी GT के लिए मैच का रुख बदल सकती है। मुकाबला कांटे का और रोमांचक होने की पूरी संभावना है।
देश
UP Board Result 2026 : 10वीं और 12वीं में छात्राओं का दबदबा, सीतापुर-बाराबंकी की बेटियों ने मारी बाज़ी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी किया। इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 90.42% और 12वीं का 80.38% रहा। कुल 52 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी। दोनों कक्षाओं में छात्राओं का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और टॉप रैंक पर अधिकतर लड़कियों ने जगह बनाई। 10वीं में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा संयुक्त टॉपर रहीं, जबकि 12वीं में शिखा वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। कुल मिलाकर इस बार के परिणामों में छात्राओं की मजबूत पकड़ और बेहतर प्रदर्शन सबसे बड़ी खासियत रही।
छत्तीसगढ़
मिशन उत्कर्ष 2.0 के तहत कक्षा 10वीं शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप “मिशन उत्कर्ष 2.0” के तहत कक्षा 10वीं के शिक्षकों का पांच दिवसीय विषयवार प्रशिक्षण 16 से 21 अप्रैल तक रायपुर के जे.आर. दानी शासकीय विद्यालय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषयों के शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में ब्लूप्रिंट आधारित शिक्षण, प्रश्नपत्र निर्माण, कठिन विषयों को सरल बनाने की तकनीक तथा कमजोर विद्यार्थियों को मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। सभी विषयों में आधुनिक, गतिविधि आधारित एवं नवाचारयुक्त शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने अनुभव साझा करते हुए इन तकनीकों को कक्षा में लागू करने की प्रतिबद्धता जताई।
खेल
IPL 2026 : अभिषेक शर्मा का ‘तूफान’, 135 रन से मचा हड़कंप, रिकॉर्ड्स की दुनिया में नया बादशाह!
अभिषेक शर्मा ने IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक उभरता खिलाड़ी नहीं, बल्कि टी20 क्रिकेट का नया चेहरा हैं। रिकॉर्ड्स टूट रहे हैं, नए कीर्तिमान बन रहे हैं और इस कहानी का हीरो सिर्फ एक है: अभिषेक शर्मा।
छत्तीसगढ़
प्रयास विद्यालय बागबाहरा में 9वीं प्रवेश हेतु मॉक टेस्ट का सफल आयोजन, 500 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बागबाहरा में प्रयास विद्यालय द्वारा कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु मॉक टेस्ट 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 510 पंजीकृत विद्यार्थियों में से लगभग 500 ने भाग लिया। परीक्षा सुबह 9:00 से 11:30 बजे तक शांतिपूर्ण वातावरण में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में आयोजित हुई। इस आयोजन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं अनेक शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही। विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित बताया तथा इसे आगामी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी अनुभव माना। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना और उनकी शैक्षणिक क्षमता को मजबूत करना रहा।
खेल
IPL 2026 : हैदराबाद के ‘किले’ में दिल्ली की दस्तक, आज भिड़ेंगी दो दमदार टीमें, टॉप-4 की जंग तेज
आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी। हैदराबाद के घरेलू मैदान पर होने वाला यह मुकाबला पॉइंट टेबल की तस्वीर बदल सकता है, जहां दोनों टीमों की नजरें टॉप-4 में जगह पक्की करने पर हैं।