ताज़ा खबरें
10529 समाचार
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे भारी, 16 जिलों में भीषण गरज-चमक का अलर्ट : मौसम विभाग ने जारी की गंभीर चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अत्यंत गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है। अगले 3 घंटे में 16 जिलों के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश, भीषण गरज-चमक, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
जांजगीर-चांपा
बड़ा एक्शन : जांजगीर-चांपा के ठग पर शिकंजा, पीयूष जायसवाल के खिलाफ LOC जारी
जांजगीर-चांपा में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ गृह मंत्रालय ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। आरोपी लंबे समय से फरार है और कई मामलों में न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए देशभर में निगरानी बढ़ा दी है और आम लोगों से उसकी सूचना देने की अपील की है।
देश
धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान : मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, AC रूम का एक्टिविस्ट नहीं
इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम का एक्टिविस्ट नहीं। वहीं, केंद्र सरकार ने पेपर लीक पर सख्ती बढ़ाने के लिए नया संशोधन विधेयक भी पेश किया है।
महासमुंद
बागबाहरा में स्काउट-गाइड ब्लॉक संघ की बैठक संपन्न, वार्षिक कार्यक्रमों और नई कार्ययोजना पर बनी सहमति
बागबाहरा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ब्लॉक संघ की बैठक में वर्ष 2026-27 के वार्षिक कार्यक्रम, यूनिफॉर्म में नए बैज बदलाव और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा को मंजूरी दी गई। बैठक के अंत में दिवंगत स्काउट-गाइड सदस्यों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
महासमुंद
महासमुंद में 29 जुलाई को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 559 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर
महासमुंद में 29 जुलाई को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित इस मेले में छह निजी कंपनियां 10वीं, 12वीं, आईटीआई और स्नातक पास युवाओं के लिए 559 पदों पर भर्ती करेंगी।
धमतरी
तेज रफ्तार ने ली जान : धमतरी में रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत
धमतरी के कुरूद-विशाखापट्टनम मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई, जिससे सारंगपुरी निवासी 50 वर्षीय भुनेश्वर सिंह दिवाकर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
रायपुर
महाआंदोलन : स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन, रोजगार सुरक्षा को लेकर सरकार घिरी
स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन तेज हो गया है। राजधानी रायपुर में मीटर रीडरों ने सीएसईबी मुख्यालय का घेराव किया, जबकि कांग्रेस ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। मीटर रीडरों का कहना है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उनका रोजगार खतरे में है। उन्होंने वैकल्पिक रोजगार, लंबित मानदेय का भुगतान और पूरे प्रदेश में समान कार्य व भुगतान नीति लागू करने की मांग की है।
लाइफ स्टाइल
स्वस्थ जीवन का मंत्र : बदलती लाइफस्टाइल के बीच फिट रहने के आसान और असरदार तरीके
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित दिनचर्या और बढ़ता स्क्रीन टाइम युवाओं के स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और डिजिटल डिटॉक्स अपनाकर स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन जिया जा सकता है। बदलती लाइफस्टाइल के कारण युवाओं में मोटापा, तनाव और नींद की समस्या बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाकर लंबे समय तक स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन बनाए रखा जा सकता है।
राष्ट्रीय
इस्तीफे की मांग तेज : किताबों की त्रुटियों पर बवाल, शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग
ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में मिली गंभीर त्रुटियों को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड से इस्तीफे की मांग करते हुए शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की बात कही है। वहीं, बीजेडी ने शिक्षा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि सरकार ने पुस्तकों में सुधारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
हमला : जमीन विवाद , दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे; ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश का आरोप
बसंतपुर थाना क्षेत्र के गोंदला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडों से हमला किया गया और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश का भी आरोप लगा। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विदेश
भीषण आग : फ्रांस के जंगलों की आग बेकाबू, बोर्डो के करीब पहुंची लपटें, लाखों लोगों का पलायन
दक्षिण-पश्चिम फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग तेज हवाओं के कारण तेजी से फैल रही है। बोर्डो शहर के करीब पहुंच चुकी इस आग के चलते फ्रांस और स्पेन में मिलाकर तीन लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हजारों राहतकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं।
रायपुर
बेखौफ बदमाशों का तांडव, स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला
उरला थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार एक युवक पर कुछ बदमाशों ने बीच सड़क धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी युवक पर ताबड़तोड़ वार करते दिखाई दे रहे हैं। घायल युवक खुद अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।