ताज़ा खबरें
10526 समाचार
बिलासपुर
रेलवे कैंटीन में नौकरी का झांसा देकर 1.5 लाख की ठगी, युवक ने की आत्महत्या
बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र में रेलवे कैंटीन में नौकरी लगाने के नाम पर 1.5 लाख रुपये की ठगी और मानसिक प्रताड़ना से परेशान युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मामा-मामी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रायपुर
खुलासा : घर का रसोइया ही निकला चोर, 70 लाख की चोरी का सामान बरामद, नागपुर से गिरफ्तारी
रायपुर के मोवा स्थित कोयला कारोबारी पंकज अग्रवाल के घर हुई 70 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। मामले में कारोबारी का रसोइया महेंद्र कुमार यादव मास्टरमाइंड निकला, जिसे उसके साथी के साथ नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 51.50 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब 70 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।
खेल
रचा इतिहास : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने कॉमनवेल्थ में लहराया तिरंगा, वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर
राजनांदगांव की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत पदक जीता। 53 किलोग्राम वर्ग में उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर कुल 199 किलो वजन उठाया। उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है।
रायपुर
मचा बवाल : गुप्त लोकेशन पर पूल पार्टी का दावा, वायरल पोस्टर से मचा हड़कंप
4,999 एंट्री फीस वाली प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। पोस्टर में गुप्त स्थान पर आयोजन, मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ इंटरेक्शन तथा सीमित मेहमानों की एंट्री का दावा किया गया है। आयोजन स्थल और आयोजकों की जानकारी सार्वजनिक नहीं होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं बजरंग दल ने भी ऐसे आयोजनों पर आपत्ति जताते हुए विरोध की चेतावनी दी है।
रायपुर
बेंद्री डैम में हादसा : रायपुर में दर्दनाक हादसा, डैम में मछली पकड़ने गए युवक की गई जान
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में मछली पकड़ने गए 30 वर्षीय आशीष टोप्पो की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जशपुर निवासी आशीष निजी इस्पात कंपनी में मजदूरी करता था। हादसे की सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर पथरीडीह पुल के पास से उसका शव बरामद किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है
विदेश
ऐतिहासिक सिल्क रूट : 6 साल के लंबे इंतजार के बाद 1 अगस्त से भारत-चीन सीमा व्यापार की बहाली
छह साल बाद भारत-चीन के बीच नाथू ला दर्रे से सीमा पार व्यापार फिर शुरू होगा। 1 अगस्त से खुलने वाले इस मार्ग से सिक्किम के करीब 600 व्यापारियों को लाभ मिलेगा और दोनों देशों के संबंधों में सुधार के संकेत मिलेंगे।
रायपुर
किसानों के लिए जरूरी खबर : 31 जुलाई से पहले कराएं फसल बीमा, नहीं तो छूट सकता है मौका
मानसून में बारिश की अनिश्चितता को देखते हुए किसानों को फसल नुकसान से बचाव के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने की सलाह दी गई है। सूखा, अतिवृष्टि या ओलावृष्टि से फसल खराब होने पर 72 घंटे के भीतर दावा करना जरूरी होगा। किसान 31 जुलाई 2026 तक धान, मक्का, सोयाबीन समेत कई खरीफ फसलों का बीमा करा सकते हैं।
राष्ट्रीय
एंटी डिफेक्शन लॉ पर SC सख्त, कपिल सिब्बल की याचिका पर केंद्र को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने दल-बदल विरोधी कानून यानी संविधान की दसवीं अनुसूची को लेकर अहम टिप्पणी की है। अदालत ने माना कि इस कानून में कई व्यावहारिक और तकनीकी खामियां हैं। कपिल सिब्बल की याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।
महासमुंद
लापरवाही बनी मौत का कारण, कांटेदार तार में करंट से चार गौवंशीयों की गई जान
वार्ड-9 स्थित आत्मानंद स्कूल के पीछे एक बाड़ी में कांटेदार तार में फैले करंट की चपेट में आने से चार गौवंशीय मवेशियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बंद मकान के टूटे बिजली मीटर के तार के संपर्क में आने से फेंस में करंट प्रवाहित हो गया था। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने कनेक्शन काटकर आपूर्ति बंद की। मृत मवेशियों में तीन गाय स्थानीय निवासी महेंद्र ठाकुर की बताई जा रही हैं।
बलौदाबाज़ार
एक्शन : बलौदाबाजार में CBI-IT की छापेमारी, 11.38 करोड़ लोन घोटाले की जांच तेज
बलौदाबाजार में CBI और आयकर विभाग ने कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकानों पर संयुक्त छापेमारी की। यह कार्रवाई यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर 11.38 करोड़ रुपये के कथित लोन घोटाले मामले में की गई है। CBI ने धमतरी केपेक्स प्राइवेट लिमिटेड, उसके निदेशकों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश और खातों में हेरफेर के आरोपों में जांच शुरू की है।
राष्ट्रीय
सरकार को दी चेतावनी : इस्तीफे के बाद CJP ने वापस लिया आंदोलन, लेकिन अगर FIR रद्द नहीं हुईं, तो फिर उतरेंगे सड़कों पर
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने अपना आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया है। पार्टी ने बताया कि सरकार ने बिहार और असम में छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने का भरोसा दिया है, हालांकि सभी राज्यों में कार्रवाई पूरी होने तक पार्टी नजर बनाए रखेगी।
महासमुंद
वार्षिक बैठक : प्रशिक्षण, स्वच्छता और जागरूकता अभियान पर रहेगा फोकस
बागबाहरा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ब्लॉक संघ की वार्षिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संघ ने पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम और स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।